नोवोलिस के नतीजों के बाद Hindalco पर बंटी ब्रोकरेज की राय, जे.पी मॉर्गन ने बढ़ाया टारगेट, CITI न्यूट्रल

Brokerage Report: हिंडाल्को की सब्सिडियरी कंपनी नोवोलिस ने अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. इसके बाद ब्रोकरेज हाउस की मिली-जुली राय आई है. जानिए क्या हैं नई रेटिंग्स और टारगेट.
नोवोलिस के नतीजों के बाद Hindalco पर बंटी ब्रोकरेज की राय, जे.पी मॉर्गन ने बढ़ाया टारगेट, CITI न्यूट्रल

Hindalco पर बंटी ब्रोकरेज की राय (Photo: File Photo)

आदित्य बिड़ला ग्रुप की मेटल कंपनी हिंडाल्को की सब्सिडियरी कंपनी नोवेलिस ने अपने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. इन नतीजों के बाद ब्रोकरेज की मिली-जुली राय सामने आई है. जेपी मॉर्गन और HSBC का इस मेटल स्टॉक पर बुलिश रवैया है. दूसरी तरफ, जेफरीज ने सतर्कता बरतते हुए होल्ड की रेटिंग दी है. इसके अलावा सिटी ने न्यूट्रल रुख अपनाया है. हालांकि, बंटी हुई राय के बावजूद सभी ब्रोकरेज एकमत हैं कि वित्त वर्ष 2027 के आखिर तक कंपनी पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो दर्ज करेगी और कर्ज को कम करने में सफल रहेगी.

जे.पी.मॉर्गन ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने हिंडाल्को पर अपनी ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है. ब्रोकरेज के मुताबिक, नोवेलिस की कमेंट्री पॉजिटिव है क्योंकि ओस्वेगो प्लांट जून के आखिर में तय समय-सीमा से पहले शुरू हो रहा है.

ट्रैक में है प्रोजेक्ट की टाइमलाइन

  • जेपी मॉर्गन के मुताबिक बे मिनेट प्रोजेक्ट की लागत और टाइमलाइन पूरी तरह से ट्रैक पर है. ऑटोमोटिव सेक्टर में कंपनी की ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत है क्योंकि कॉम्पिटिशन के कारण वॉल्यूम लॉस की उम्मीद नहीं है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक बेवरेज सेगमेंट का प्राइसिंग माहौल भी अच्छा है. एनर्जी हेजिंग के कारण लागत नियंत्रण में है, हालांकि, प्लांट रैंप-अप के बाद स्क्रैप मार्केट टाइट हो सकता है (लेकिन MWP प्रीमियम/स्क्रैप स्प्रेड ज्यादा होने से यह बड़ी चिंता नहीं है).
  • जेपी मॉर्गन के मुताबिक नियर टर्म में लेवरेज रेश्यो कमजोर होगा , लेकिन वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही तक बिना किसी अतिरिक्त पेरेंटल इक्विटी के कंपनी पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो दर्ज करेगी.
  • निवेशकों द्वारा ओस्वेगो के वॉल्यूम रैंप अप, बे मिनेट से वित्त वर्ष 2028 में आने वाले इंक्रीमेंटल वॉल्यूम और स्क्रैप प्राइस ट्रेंड्स पर नजर रखी जाएगी.

नोवेलिस इंक - कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजे (Q4FY26 Vs Q4FY25)

मेट्रिकQ4 FY26 (जनवरी-मार्च 2026)Q4 FY25 (जनवरी-मार्च 2025)बदलाव (YoY %)
रेवेन्यू$478.7 करोड़$458.7 करोड़+4%
नेट प्रॉफिट / (लॉस)($8.4 करोड़) का घाटा$29.4 करोड़ का मुनाफामुनाफे से घाटे में
एडजस्टेड EBITDA$45.9 करोड़$47.3 करोड़-3%
एडजस्टेड EBITDA (प्रति टन)$544 प्रति टन$494 प्रति टन+10%
रोल्ड प्रोडक्ट शिपमेंट्स84.4 हजार टन (844 kt)95.7 हजार टन (957 kt)-12%

84% गिरा रिपोर्टेड EBITDA

जेफरीज ने हिंडाल्को पर होल्ड रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक मार्च तिमाही में रिपोर्टेड EBITDA 84 फीसदी गिरकर 8.6 करोड़ डॉलर रहा , जबकि कंपनी के मुताबिक एडजस्टेड EBITDA 45.9 करोड़ डॉलर रहा, जो जेफरीज के अनुमानों से 17 फीसदी ज्यादा है.

ओस्वेगो से मिला मजबूत बिजनेस मोमेंटम

  • आग की घटना के बाद संभावित इंश्योरेंस रिकवरी के चलते रिपोर्टेड और एडजस्टेड EBITDA के बीच बढ़ता अंतर कंपनी के वास्तविक अंडरलाइंग बिजनेस परफॉर्मेंस को धुंधला कर रहा है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का नेट डेट भी 8 फीसदी बढ़कर 670 करोड़ डॉलर हो गया है.
  • सिटी के मुताबिक ओस्वेगो के वक्त से पहले दोबारा शुरू होने और बे मिनेट के पूरा होने के करीब पहुंचने से मजबूत बिजनेस मोमेंटम बनेगा.
  • वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कॉस्ट सेविंग्स पिछले गाइडेंस से काफी बेहतर रहते हुए 12.5 करोड़ डॉलर से अधिक रही है. वित्त वर्ष 2027 के अंत तक पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो में लौटने की पूरी उम्मीद है.

ब्रोकरेज हाउस, रेटिंग और टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज हाउसरेटिंगCMP (मौजूदा कीमत)नया टारगेट (रुपये)पुराना टारगेट (रुपये)
HSBCBuy10481310-
JP MorganOverweight104811751125
CLSAAccumulate10481035-
CitiNeutral10481000-
JefferiesHold1048890-

Zee Business Live TV यहां पर देखें

544 डॉलर प्रति टन एडजेस्टेड EBITDA

HSBC के मुताबिक नोवेलिस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 544 डॉलर प्रति टन के एडजस्टेड कामकाजी मुनाफे के साथ बहुत मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन किया है.

एडजेस्टेड अर्निंग्स ने किया सरप्राइज

  • ओस्वेगो का समय से पहले शुरू होना और कैपेक्स के 500 करोड़ डॉलर के स्तर पर बने रहना पॉजिटिव संकेत हैं. वित्त वर्ष 2027 में कंपनी की अंडरलाइंग अर्निंग्स में सुधार देखने को मिलेगा.
  • CLSA के मुताबिक कंपनी की एडजस्टेड अर्निंग्स ने पॉजिटिव रूप से सरप्राइज किया है. मजबूत स्क्रैप स्प्रेड की मदद से चौथी तिमाही का 544 डॉलर प्रति टन का एडजस्टेड कामकाजी मुनाफा अनुमान से काफी बेहतर रहा है.
  • ओस्वेगो के शुरू होने से स्प्रेड कुछ कम हो सकते हैं, लेकिन वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में रिपोर्टेड प्रॉफिटेबिलिटी में तेज उछाल देखने को मिलेगा. वित्त वर्ष 2027 के अंत तक पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो जनरेट होने और लेवरेज कम होने की उम्मीद है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की ओर से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6