Brokerage Report: BSE से लेकर Trent तक 6 शेयरों पर धमाकेदार रिपोर्ट, स्टॉक पर होगा असर

Brokerage Report: ब्रोकरेज हाउसेस की भारतीय कंपनियों पर रिपोर्ट आई है. BSE पर न्यूट्रल रेटिंग से टारगेट प्राइस में कटौती की गई है. वहीं, Trent पर ओवरवेट की रेटिंग दी गई है.
Brokerage Report: BSE से लेकर Trent तक 6 शेयरों पर धमाकेदार रिपोर्ट, स्टॉक पर होगा असर

Brokerage Report: शेयर बाजार का मूड सुधर रहा है. सोमवार को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में हरे निशान में बंद हुआ. अमेरिकी बाजार का जोश हाई है और यह लगातार नए रिकॉर्ड हाई बना रहा है. आज निफ्टी का वीकली एक्सपायरी है. SGX Nifty में 6 अंकों की तेजी है जो बाजार के फ्लैट खुलने की तरफ इशारा कर रहा है. इस बीच ब्रोकरेज हाउसेस की भारतीय कंपनियों पर रिपोर्ट आई है. BSE पर न्यूट्रल रेटिंग से टारगेट प्राइस में कटौती की गई है. वहीं, Trent पर ओवरवेट की रेटिंग दी गई है.

Goldman Sachs on BSE (cmp 2218)
Maintain neutral, target cut to 2220 from 2250

ग्लोबल ब्रोकरेज Goldman Sachs ने BSE पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 2250 रुपए से घटाकर 2220 रुपए किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, NSE ने अपनी खोई हुई मार्केट हिस्सेदारी वापस पाने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाई है. लॉट साइज में कटौती के चलते BSE के सेंसेक्स और NSE के निफ्टी 50 के कॉन्ट्रैक्ट साइज अब करीब आ गए हैं. इससे BSE की वो बढ़त कम हो गई है जो उसे प्रति कॉन्ट्रैक्ट कम प्रीमियम की वजह से मिलती थी.

MS On Jubilant Food (cmp 623)
Maintain overweight, target 775

मॉर्गन स्टैनली ने Jubilant Food पर ओवरवेट रेटिंग बना रखी है. उसके मुताबिक, Q2 अपडेट उम्मीद के मुताबिक रहा है. टॉपलाइन ग्रोथ 9.1% की LFL ग्रोथ और 12% स्टोर बढ़ोतरी से संचालित हैय कुल राजस्व वृद्धि 15.8% रही, जो 18-19% की सामान्य रन-रेट से कम है.

Goldman Sachs on Jubilant Food (CMP ₹623)
MAINTAIN NEUTRAL, TARGET 650

Goldman Sachs ने Jubilant Food पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है. उसके मुताबिक, 9.1% की LFL ग्रोथ अनुमान के अनुरूप है. भारत में Q2 की LFL ग्रोथ QSR सेक्टर में संभवतः सबसे ज्यादा है. Q3 में हाई बेस की वजह से LFL ग्रोथ में तेज गिरावट की संभावना है. वैल्यूएशन में ज्यादा अपसाइड की संभावना नहीं है.

Macquarie On Jubilant Food
Maintain underperform, target 530

मैक्वेयरी ने Jubilant Food पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग बनाए रखी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, Like-to-like ग्रोथ 9.1%, पिछली तिमाही की तुलना में कम है. भारत के बिजनेस में LFL ग्रोथ की धीमी रफ्तार चिंता का विषय है. Q3 में हाई बेस के चलते ग्रोथ पर दबाव है औऱ डिस्काउंट बढ़ने से EBITDA पर असर पड़ सकता है.

Morgan Stanley on Trent (cmp 4777)
Maintain overweight, target 6359

मॉगर्न स्टैनली ने टाटा ग्रुप की कंपनी Trent पर ओवरेट रेटिंग बरकरार रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक, Q2 में अनुमान से कमजोर प्रदर्शन रहा है. स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 17% की ग्रोथ (अनुमान 25% था). Westside ने 13 नए स्टोर खोले, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा हैं.

Morgan Stanley on Bank of India (cmp 126)
Maintain underweight, target 110

मॉर्गन स्टैनली ने सरकारी बैंक बैंक ऑफ इंडिया पर अडंरवेट रेटिंग बरकरार रखा है. टारगेट प्राइस 110 रुपए तय किया है. उसके मुताबिक, Q2 की प्रारंभिक रिपोर्ट मजबूत तिमाही को दर्शाता है. घरेलू लोन ग्रोथ 5.6% QoQ रही (पिछली तिमाही में सिर्फ 0.3% QoQ).

Citi on IndiGo (cmp 5694)
Maintain buy, target 7100

सिटी ने IndiGo पर बाय की रेटिंग बनाए रखा है. टारगेट प्राइस 7100 रुपए प्रति शेयर दिया है. उसके मुताबिक, इंडस्ट्री के लिए डिमांड आउटलुक पॉजिटिव है. Q2 में डिमांड में नरमी सप्लाई में कमी के कारण, न कि मांग में कमजोरी है. इंडिगो अंतरराष्ट्रीय रूट्स (लॉन्ग-हॉल सहित) पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

CITI ON STAR HEALTH (CMP 458)
Maintain Buy, target 530

सिटी ने Star Health पर बाय रेटिंग बनाए रखा है. टारगेट प्राइस 530 रुपए प्रति शेयर दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, 2Q में लॉस रेश्यो में सुधार, पिछले 8 वर्षों में पहली बार है. 2QFY24 से अब तक नेट इंश्योरेंस क्लेम्स रेश्यो में लगातार सुधार हुआ है. यह रेश्यो धीरे-धीरे स्थिर और बेहतर होने की उम्मीद है. H2 में कमीशन और ऑपरेटिंग खर्च में दबाव की कोई आशंका नहीं है. क्लेम रेशियो में सुधार से 20% से अधिक EPS CAGR की संभावना है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6