&format=webp&quality=medium)
Brokerage Report: शेयर बाजार में आज कई बड़े ब्रोकरेज हाउसेस ने प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों और भविष्य की दिशाओं पर अपनी राय जारी की. कई कंपनियों में टारगेट प्राइस में बदलाव किए गए, जबकि कुछ पर रेटिंग्स बरकरार रखी गईं. यहां जानिए किस स्टॉक पर किस ब्रोकरेज का क्या नजरिया है.
हीरो मोटोकॉर्प के Q2 नतीजों में थोड़ी बढ़त देखने को मिली. कंपनी को उच्च ASP ने सपोर्ट दिया, जिससे EBITDA मार्जिन बेहतर रहा. आगे की डिमांड पर GST रेट कटौती महत्वपूर्ण संकेत दे सकती है. Morgan Stanley ने Equal-weight की रेटिंग और टारगेट प्राइस ₹5968 दिया है. वहीं Jefferies ने Hold और ₹5200 का टारगेट दिया है. Citi ने Buy की रेटिंग और टारगेट प्राइस ₹6100 तय किया है.
Morgan Stanley: Equal-weight, TP ₹5968
Jefferies: Hold, TP ₹5200
Citi: Buy, TP ₹6100
डोमिनोज की पेरेंट कंपनी JUBI पर ब्रोकरेज हाउसेस की मिश्रित राय रही. हालांकि LFL ग्रोथ और मार्जिन में सुधार ने सकारात्मक संकेत दिए, लेकिन कुछ ब्रोकरेज ने टार्गेट कम किए हैं. H2 का प्रदर्शन स्टॉक री-रेटिंग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
ब्रोकरेज व्यू:
JP Morgan: Neutral, TP ₹650 (पहले ₹745)
Citi: Buy, TP ₹800 (पहले ₹820)
Morgan Stanley: Overweight, TP ₹775
Macquarie: Underperform, TP ₹495
CLSA: Reduce, TP ₹477
Jefferies: Buy, TP ₹1000
Bernstein: Outperform, TP ₹820
वोल्टास के नतीजे कमजोर रहे. RAC (UCP) सेगमेंट में 23% गिरावट और पहली बार एक दशक में EBIT नुकसान दिखा. कंपनी के लिए त्योहारों के बाद डिमांड रिकवरी अहम होगी.
ब्रोकरेज व्यू:
Morgan Stanley: Equal-weight, TP ₹1501
Jefferies: Buy, TP ₹1670
Macquarie: Neutral, TP ₹1358
CLSA: Hold, TP ₹1170
गोल्ड लोन प्रमुख कंपनी ने Q2 में जबरदस्त प्रदर्शन किया. NII और PAT दोनों ने उम्मीद से बेहतर आंकड़े पेश किए. गोल्ड प्राइस और उच्च रिकवरी ने मार्जिन को मजबूत किया.
ब्रोकरेज व्यू:
Morgan Stanley: Overweight, TP ₹4050 (पहले ₹3660)
CLSA: Accumulate, TP ₹4000 (पहले ₹3600)
Jefferies: Buy, TP ₹4000 (पहले ₹3860)
Bernstein: Outperform, TP ₹3400 (पहले ₹2700)
Jefferies: Buy, TP ₹108
Eicher Motors के Q2 नतीजे मिक्स्ड रहे. मजबूत डिमांड तो है, लेकिन कमजोर प्रॉडक्ट मिक्स और बढ़ते मार्केटिंग खर्च से मार्जिन पर दबाव आया है. कंपनी पूरी क्षमता पर काम कर रही है, ऐसे में आगे मूल्य वृद्धि महत्वपूर्ण हो जाती है.
ब्रोकरेज व्यू:
Nomura: Neutral (Reduce से अपग्रेड), TP ₹6581
Citi: Buy, TP ₹7750
Morgan Stanley: Equal-weight, TP ₹7190
Goldman Sachs: Buy, TP ₹7800
JP Morgan: Overweight, TP ₹7430
Jefferies: Buy, TP ₹8000
Macquarie: Neutral, TP ₹6785
CLSA: Accumulate, TP ₹7836
अल्केम लैब्स ने Q2 में अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया.हालांकि आगे नए प्रोजेक्ट्स और R&D पर बढ़े खर्च से मार्जिन पर कुछ दबाव रह सकता है.
ब्रोकरेज व्यू:
HSBC: Hold, TP ₹5170
Nomura: Buy, TP ₹6860
JP Morgan: Neutral, TP ₹6400
रियल एस्टेट डेवलपर प्रेस्टिज पर ब्रोकरेज पूरी तरह पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. मजबूत प्री-सेल्स और प्रोजेक्ट लॉन्च के चलते टार्गेट बढ़ाए गए हैं.
ब्रोकरेज व्यू:
Jefferies: Buy, TP ₹1950
HSBC: Buy, TP ₹2050
Nomura: Buy, TP ₹1950
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
