Brokerage Report: BEL, मारुति समेत 12 शेयरों पर आई दमदार रिपोर्ट, बाजार खुलने से बना लें ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

Brokerage Report: GIFT Nifty हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. इन सेंटीमेंट्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने BEL, Maruti Suzuki समेत 12 स्टॉक्स पर रिपोर्ट जारी की है.
Brokerage Report: BEL, मारुति समेत 12 शेयरों पर आई दमदार रिपोर्ट, बाजार खुलने से बना लें ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

Brokerage Report: निफ्टी की चार हफ्तों की तेजी पर लगा ब्रेक है. 20 अक्टूबर के बड़े गैप-अप के बाद 9 दिनों से निफ्टी 25700-26100 रेंज में बंद हुआ है.. डाओ और S&P लगातार छठे महीने, नैस्डैक लगातार 7वें महीने तेजी में बंद हुआ. वहीं आज बाजार की दिशा घरेलू और ग्लोबल संकेतों पर निर्भर करेगी. GIFT Nifty हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. इन सेंटीमेंट्स के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज ने BEL, Maruti Suzuki समेत 12 स्टॉक्स पर रिपोर्ट जारी की है.

Bharat Electronics

नोमुरा ने डिफेंस पीएसयू स्टॉक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखा है और टारगेट प्राइस 400 रुपए से बढ़ाकर 427 रुपए किया है. उसके मुताबिक, दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजे, लेकिन ऊंचे वैल्यूएशन के कारण बढ़त सीमित है. FY26 के लिए EBITDA/PAT अनुमान क्रमशः 2% और 1% बढ़ाए गए. FY25–28 के दौरान PAT में 13% CAGR का अनुमान. नेट वर्किंग कैपिटल (NWC) में गिरावट देखी गई. ऑर्डरिंग मजबूत बनी हुई है, लेकिन बड़े ऑर्डरों को पूरा करने में ज्यादा समय लगेगा. स्टॉक FY27/FY28 की अनुमानित आय पर क्रमशः 47x/41x P/E पर ट्रेड कर रहा है.

BrokerageRating Target Price (₹)Previous Target (₹)
CitiBuy525500
NomuraNeutral427400
JefferiesBuy510455
Morgan StanleyOverweight418-

Maruti Suzuki

मॉर्गन स्टैनली ने मारुति सुजुकी पर ओवरवेट की रेटिंग बरकरार रखा है. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 18,360 रुपए से बढ़ाकर 18,489 रुपए किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कार शोरूम में हेलमेट दिखना इस बात का संकेत है कि Maruti बाजार का विस्तार कर रही है. Suzuki भारतीय कार बाजार को फिर से जीवंत और विस्तारित करने के लिए साहसिक कदम उठा रही है. कंपनी पावरट्रेन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और भारत की उत्पादन क्षमता का उपयोग निर्यात बढ़ाने के लिए करेगी.

BrokerageRatingTarget Price (₹)Previous Target (₹)
JefferiesHold17,500-
Goldman SachsBuy19,00018,900
MacquarieOutperform17,67214,292
CitiBuy18,90017,500
NomuraNeutral16,95615,030
Morgan StanleyOverweight18,48918,360
BernsteinOutperform17,80013,500
CLSAAccumulate17,743-
JP MorganOverweight17,500-
HSBCBuy17,000-

Shriram Finance

CLSA ने श्रीराम फाइनेंस पर Accumulate की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 735 रुपए से बढ़ाकर 840 रुपए किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने दूसरी तिमाही (Q2FY26) में उम्मीद से थोड़ा बेहतर PAT दर्ज किया, जिसका प्रमुख कारण रहा कम क्रेडिट कॉस्ट. कुल AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) में लगभग 16% की वृद्धि हुई, जबकि डिस्बर्समेंट में 8% की बढ़ोतरी रही। यह बढ़त मुख्य रूप से गोल्ड लोन में 31% की तेज वृद्धि और कमर्शियल व पर्सनल व्हीकल सेगमेंट में 14–15% की स्थिर ग्रोथ के कारण रही. मार्जिन में तिमाही-दर-तिमाही लगभग 10 बेसिस प्वाइंट का सुधार हुआ, जो कम फंडिंग कॉस्ट से संभव हुआ. सितंबर के अंत तक अतिरिक्त लिक्विडिटी घटने से मार्जिन में आगे और सुधार की उम्मीद है.

BrokerageRatingTarget Price (₹)Previous Target (₹)
JefferiesBuy880800
CLSAAccumulate840735
JP MorganOverweight840740
CitiBuy870750
Morgan StanleyOverweight865-
MacquarieOutperform830-

Godrej Consumer

HSBC और जेफरीज ने गोदरेज कंज्यूमर पर बाय की रेटिंग को बनाए रखा है. हालांकि, टारगेट प्राइस में कटौती की गई है. एचएसबीसी ने टारगेट प्राइस 1470 रुपए से घटाकर 1440 रुपए किया, वहीं जेफरीज ने टारगेट प्राइस 1450 रुपए से घटाकर 1400 रुपए प्रति शेयर किया है. दूसरी तिमाही (Q2) का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा, मुख्य रूप से GST प्रभाव (भारत व्यवसाय पर 3–4% असर) और घरेलू कीटनाशक सेगमेंट में खराब मौसम के कारण.

EBITDA मार्जिन के दूसरी छमाही (H2FY26E) में सामान्य स्तर पर लौटने की उम्मीद है. कंपनी ने हाल ही में लगभग ₹400 करोड़ में D2C ब्रांड “Muuchstac” का अधिग्रहण किया है.

BrokerageRatingTarget Price (₹)Previous Target (₹)
JP MorganOverweight1,2501,365
CLSAReduce956978
CitiBuy1,3501,400
HSBCBuy1,4401,470
JefferiesBuy1,4001,450
Goldman SachsBuy1,4251,375
Morgan StanleyOverweight1,291-
MacquarieNeutral1,200-

Jefferies on Patanjali (CMP:602)
Maintain Buy, Target Price raises to 700 from 695

BPCL

BPLC पर जेफरीज, नोमुरा ने बाय की रेटिंग बनाए रखा है, जबकि CLAS ने होल्ड और मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट की रेटिंग बनाए रखा है. Jefferies ने स्टॉक के लिए टारगे प्राइस 410 रुपए से बढ़ाकर 430 रुपए किया है. वहीं, नोमुरा ने टारगेट प्राइस 430 रुपए से बढ़ाक 470 रुपए किया.

BrokerageRatingTarget Price (₹)Previous Target (₹)
JefferiesBuy430410
NomuraBuy470430
CLSAHold330-
Morgan StanleyOverweight397-

देखें अन्य स्टॉक्स के टारगेट प्राइस

Bank of Baroda278NomuraUpgrade to Buy from Neutral320240
JefferiesMaintain Hold295255
CitiMaintain Buy350310
HSBCMaintain Buy340280
Morgan StanleyMaintain Underweight255235
CLSAMaintain Accumulate325N/A
GAIL183JP MorganMaintain Neutral195186
JefferiesMaintain Buy210205
NomuraMaintain Buy223225
CitiMaintain Buy215220
Phoenix Mills1,683Morgan StanleyUpgrade to Overweight from Equalweight1,9001,650
HSBCMaintain Buy2,1102,000
CitiMaintain Buy1,9801,875
JefferiesMaintain Buy1,980N/A
Vedanta494JP MorganMaintain Neutral505495
CLSAMaintain Accumulate580520
CitiMaintain Buy585500
ACC1,881CitiMaintain Buy2,7502,550
JefferiesMaintain Buy2,170N/A
Urban Co158Morgan StanleyMaintain Underweight119117

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6