मार्केट में हाहाकार के बीच 11 शेयरों पर ब्रोकरेज ने जारी किए टारगेट, NBFC-टेलीकॉम पर दांव, जानिए किसे करें BUY-SELL

शेयर बाजार में चल रहे उथल-पुथल के बीच ब्रोकरेज हाउस ने कई कंपनियों पर अपने टारगेट प्राइस, रेटिंग, आउटलुक जारी किए हैं. जानिए ब्रोकरेज के बड़े पिक्स.
मार्केट में हाहाकार के बीच 11 शेयरों पर ब्रोकरेज ने जारी किए टारगेट, NBFC-टेलीकॉम पर दांव, जानिए किसे करें BUY-SELL

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच निवेशकों के मन में सवाल है कि किन स्टॉक्स पर दांव लगाया जाए. ऐसे में आज विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने कई दिग्गजों कंपनियों को लेकर अपनी गाइडेंस, आउटलुक और टारगेट प्राइस जारी किए हैं. एयरटेल के राइट्स इश्यू के कारण ये शेयर जेफरीज और CLSA के रडार पर है. इसके अलावा एविएशन सेक्टर के इंडिगो पर करेंसी के उतार-चढ़ाव का असर हुआ है. मध्यपूर्व में चल रहे तनाव के कारण ONGC के टारगेट प्राइस पर कैंची चली है. जानिए आज की टॉप ब्रोकरेज रिपोर्ट्स और उनकी गाइडेंस पर नजर डालते हैं.

कर्ज मुक्त होने की राह पर एयरटेल

भारती एयरटेल पर CLSA की गाइडेंस के मुताबिक, कंपनी अपने 2021 के 210 अरब रुपए के राइट्स इश्यू पर 158 अरब रुपए की फाइनल कॉल कर रही है. इससे मिलने वाली रकम से कंपनी कर्ज मुक्त हो जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

FII, DII का बढ़ा निवेश

  • कर्ज मुक्ति निवेशकों के लिए एक बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर है. इसके अलावा, प्रमोटर्स की हिस्सेदार को लेकर चल रही चर्चाओं के बावजूद कंपनी में FII और DII का निवेश लगातार बढ़ रहा है.
  • Jefferies ने एयरटेल पर कुछ जोखिमों की तरफ इशारा किया है. रिलायंस जियो के IPO में संभावित देरी और एयरटेल के NBFC सेक्टर में कदम रखने से कैपिटल एलोकेशन को जोखिम को देखते हुए ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस में कटौती की है.
  • सभी चुनौतियों के बावजूद 14 फीसदी की मजबूत EBITDA ग्रोथ की उम्मीद को बरकरार किया है.

एयरटेल पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेजरेटिंगCMP (Rs)टारगेट (रुपए)
JefferiesBuy18072250
CLSAAccumulate18072310

भारतीय NBFC पर नोमुरा बुलिश

नोमुरा ने भारतीय NBFC सेक्टर पर पॉजिटिव आउटलुक जारी किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक FY26-28 के बीच टॉप NBFC में 15 से 20 फीसदी से ज्यादा की शानदार लोन ग्रोथ देखने को मिलेगी.

टाटा कैपिटल का आउटलुक मजबूत

  • पीरामल फाइनेंस और L&T फाइनेंस में कई बड़े स्ट्रक्चरल बदलाव हो रहे हैं, जो लंबी अवधि में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती है.
  • टाटा कैपिटल का आउटलुक भी मुनाफे के लिहाज से काफी ज्यादा मजबूत है.
  • एविएशन सेक्टर में जियो पॉलिटिकल टेंशन और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण इंडिगो के इंटरनेशनल ऑपरेशंस पर असर पड़ा है.
  • इंडिगो का लगभग 70 फीसदी खर्च डॉलर से होता है, इसलिए रुपए की कमजोरी मार्जिन के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है.

NBFC, Indigo पर ब्रोकरेज के टारगेट

कंपनीब्रोकरेजरेटिंगCMP (Rs)टारगेट (Rs)
Piramal FinanceNomuraBuy17792150
L&T FinanceNomuraBuy266325
Tata CapitalNomuraBuy319400
HDB FinanceNomuraNeutral656760
IndiGoCitiBuy43505100

2026 में रिकवरी की उम्मीद

तेल और गैस सेक्टर की महारत्न पीएसयू ONGC का प्रोडक्शन आउटलुक उम्मीद से कम रहने के कारण टारगेट में घटाया है. इसका आकर्षक डिविडेंड यील्ड और 2026 में रिकवरी की उम्मीद इसे खास बनाते हैं.

फार्मा सेक्टर, मोबाइल सेगमेंट, ज्वेलरी सेक्टर में ब्रोकरेज की राय

  • फार्मा में Sai Life साइंसेज अपनी साफ बैलेंस शीट और मजबूत ग्लोबल प्रेजेंस के कारण टॉप पिक है.
  • ज्वेलरी सेक्टर में शानदार डिमांड के चलते टाइटन लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. यह कंपनी असंगठित से संगठित सेक्टर की ओर हो रहे बदलाव का बड़ा फायदा उठा रही है.
  • मोबाइल सेगमेंट में PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिंव) आवंटन कम होने से डिक्सन टेक के लिए अगली तिमाहियों की विजिबिलिटी कमजोर हुई है.
  • बजाज ऑटो को लेकर राहत की खबर है; महाराष्ट्र में नए 3 व्हीलर पर परमिट पर संभावित रोक का बिक्री पर कोई खास असर नहीं होगा, क्योंकि पुरानी गाड़ियों की रिप्लेसमेंट डिमांड काफी ज्यादा मजबूत है.
कंपनीब्रोकरेजरेटिंगCMP (Rs)टारगेट (Rs)
ONGCMacquarieOutperform270300
Sai LifeJefferiesBuy10141300
TitanUBSBuy41405300
Bajaj AutoCLSAAccumulate932711410
Dixon TechMorgan StanleyUnderweight106188157

Disclaimer

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6