Infosys के टारगेट पर चली कैंची, धुरंधर 2 से PVR Inox पर ब्रोकरेज बुलिश, 12 स्टॉक्स पर आई BUY-SELL रेटिंग

Brokerage Report: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने नतीजे जारी किए हैं. इसके बाद ब्रोकरेज इसे लेकर सतर्क है. इसके अलावा LTM पर ब्रोकरेज की मिली-जुली राय है. जानिए शेयरों की नई रेटिंग और टारगेट प्राइस.
Infosys के टारगेट पर चली कैंची, धुरंधर 2 से PVR Inox पर ब्रोकरेज बुलिश, 12 स्टॉक्स पर आई BUY-SELL रेटिंग

Brokerage Report

Brokerage Report: बाजर में पिछले दो दिन से गिरावट चल रही है. दूसरी तरफ रिजल्ट सीजन में कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने नतीजों का ऐलान किया है. इसके बाद कई ब्रोकरेज हाउस इस शेयर को लेकर सतर्क हैं और टारगेट प्राइस में भारी कैंची चलाई है. वहीं, धुरंधर 2 फिल्म के इतिहास रचने के बाद PVR INOX पर ब्रोकरेज बुलिश हैं. चौथी तिमाही के नतीजों के अलावा भविष्य की गाइडेंस और मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों को देखते हुए कुछ कंपनियों के टारगेट घटे तो कुछ में बढ़ोतरी हुई है.

इंफोसिस के टारगेट प्राइस में कटौती

इंफोसिस पर जेफरीज और मॉर्गन स्टेनली ने कंपनी की ग्रोथ संबंधी चिंताओं के कारण टारगेट प्राइस में बड़ी कटौती की है. जेफरीज के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग वर्टिकल और प्रमुख क्षेत्रों में सुस्ती के चलते FY27 की ग्रोथ गाइडेंस निराशाजनक है.

Add Zee Business as a Preferred Source

LTM पर मिली-जुली राय

  • UBS के मुताबिक चौथी तिमाही के रेवेन्यू में मामूली गिरावट है, लेकिन BFSI और EURS वर्टिकल में अच्छे आउटलुक के कारण स्टॉक लंबे वक्त में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है.
  • आईटी LTM ब्रोकरेज की राय मिली-जुली है. जेफरीज ने कमजोर ग्रोथ का हवाला देते हुए टारगेट प्राइस को घटा दिया है.
  • सिटी ने LTM पर SELL रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा चुनौतियों के बीच इसका वैल्यूएशन काफी ज्यादा है.
  • CLSA ने कंपनी के 5 साल में रेवेन्यू को दोगुना करने के प्लान और बेहतरीन ऑर्डरबुक की तारीफ करते हुए Accumulate रेटिंग दी है.

इंफोसिस पर ब्रोकरेज की रेटिंग्स और टारगेट प्राइस

ब्रोकरेजCMPरेटिंगपुराना टारगेटनया टारगेट
Jefferies1240Hold12901235
Morgan Stanley1240Equal-weight17601380
Citi1240Neutral13951300
UBS1240Buy15301425
Nomura1240Buy16301640

LTM पर ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस और रेटिंग

ब्रोकरेजCMPरेटिंगपुराना टारगेटनया टारगेट
Jefferies4531Underperform43003700
HSBC4531Buy54205250
CLSA4531Accumulate58315755
Nomura4531Buy50205000
Citi4531Sell39453850

धुरंधर 2 से PVR Inox पर CLSA बुलिश

धुरंधर 2 हिंदी में 1000 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है. CLSA ने PVR Inox पर अपनी Accumulate की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही 1920 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.

फार्मा सेक्टर पर ब्रोकरेज की राय

  • CLSA के मुताबिक कंपनी के शानदार लाइनअप और दर्शकों के रुझान को देखते हुए उम्मीद जताई है कि PVR Inox के लिए साल 2026, साल 2025 के मुकाबले काफी बड़ा और ज्यादा मुनाफे वाला साल हो सकता है.
  • फार्मा सेक्टर Cipla पर फोकस है. US FDA से जेनेरिक वेंटोलिन के लिए मंजूरी मिलने के बाद सिटी ने इसे BUY रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक इस मंजूरी से निवेशकों का भरोसा लौटेगा. इससे 50 से 70 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू मिल सकता है.
  • गोल्डमैन सैक्स ने सिप्ला को Sell से न्यूट्रल में अपग्रेड किया है. दूसरी तरफ, डॉ. रेड्डीज पर दबाव दिखा है. सिटी और गोल्डमैन सैक्स दोनों ने इस शेयर पर Sell रेटिंग दी है.
  • सिटी के मुताबिक कनाडा में जेनेरिक सेमाग्लूटाइड की मंजूरी की खबरों से आई तेजी असल स्थिति से कहीं ज्यादा है.

फार्मा स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की राय

कंपनी का नामब्रोकरेजCMPरेटिंगपुराना टारगेटनया टारगेट
CiplaGoldman Sachs1305Neutral12751325
CiplaMorgan Stanley1305Underweight12111237
Dr. Reddy’sGoldman Sachs1331Sell12251075
Laurus LabsGoldman Sachs1129Sell900975

Zee Business Live TV यहां पर देखें

सीमेंट सेक्टर के टारगेट प्राइस में कटौती

सीमेंट सेक्टर में जेपी मॉर्गन का मानना है कि कीमतों में तेजी का दौर जारी रहेगा. अप्रैल में प्रति बोरी 10 से 25 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि, नोमुरा ने वैल्यूएशन और दूसरे कारणों को देखते हुए सीमेंट कंपनियों के टारगेट प्राइस में कटौती की है, लेकिन कुछ कंपनियों पर अभी भी अपनी BUY रेटिंग को जारी रखा है. इसके अलावा पाइन लैब्स पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए PPI नियमों का प्रभाव सीमित बताया है, जिससे जेफरीज ने इस पर BUY रेटिंग दी है.

सीमेंट सेक्टर पर ब्रोकरेज की रेटिंग और टारगेट

कंपनी का नामब्रोकरेजCMPरेटिंगपुराना टारगेटनया टारगेट
ACC LtdNomura1423Reduce15601250
Ambuja CementNomura450Buy600540
Shree CementNomura25470Buy3400028000
Ramco CementsNomura958Buy10601150
Ultratech CementNomura12167Buy1450013900

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6