HCL Tech के नतीजों से ब्रोकरेज निराश, Persistent System पर सतर्क, Nestle पर सुपर बुलिश, जानिए नए टारगेट्स

मंगलवार को तीन बड़ी कंपनियों HCL टेक, Persistent सिस्टम्स और FMCG कंपनी नेस्ले ने अपने नतीजे जारी किए हैं. इसके बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रेटिंग जारी की है. जानिए ब्रोकरेज की रेटिंग और राय.
HCL Tech के नतीजों से ब्रोकरेज निराश, Persistent System पर सतर्क,  Nestle पर सुपर बुलिश, जानिए नए टारगेट्स

Brokerage Reports

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के कारण बाजार में रिकवरी आई है. वहीं, रिजल्ट सीजन में कंपनियां अपनी तिमाही नतीजे जारी कर रही है. मंगलवार को HCL टेक, Persistent सिस्टम्स और FMCG कंपनी नेस्ले ने अपने नतीजे जारी किए हैं. इसके बाद ब्रोकरेज ने अपनी गाइडेंस, रेटिंग और टारगेट प्राइस अपडेट किए हैं. आईटी सेक्टर को लेकर जहां ब्रोकरेज सतर्क नजरिया अपना रहे हैं. वहीं, नेस्ले के दमदार नतीजे के बाद ब्रोकरेज इस शेयर पर काफी ज्यादा बुलिश हैं. होटल स्टॉक्स लीला पर नोमुरा ने अपनी कवरेज की शुरुआत की है.

HCL टेक के टारगेट प्राइस पर चली कैंची

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद HCL टेक के टारगेट पर ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस ने कैंची चलाई है. जेफरीज ने इस शेयर को होल्ड से डाउनग्रेड कर अंडरपरफॉर्म किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

टारगेट प्राइस में 16.2% की कटौती

  • जेफरीज ने HCL टेक के टारगेट प्राइस में 16.2 फीसदी की बड़ी कटौती की है. जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टेनली और सिटी ने न्यूट्रल या इक्वलवेट की रेटिंग बरकरार रखी है.
  • जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टेनली और सिटी ने भी HCL के टारगेट घटा दिए हैं. नोमुरा ने BUY रेटिंग तो कायम रखी है, लेकिन इसने भी टारगेट घटा दिया है.
  • Persistent Systems पर ब्रोकरेज की मिली-जुली राय है. CLSA और UBS ने BUY रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट घटा दिए हैं. HSBC ने होल्ड रेटिंग के साथ टारगेट बढ़ाया है.
  • सिटी ने सतर्क नजरिया अपनाते हुए SELL की रेटिंग को बरकरार रखा है. सिटी के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं. कंपनी का वैल्यूएशन अपनी पीयर्स के मुकाबले प्रीमियम पर है.
  • मैनेजमेंट भविष्य की ग्रोथ को लेकर आश्वस्त है, लेकिन हाई कॉम्पिटिशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के असर के कारण ब्रोकरेज सतर्क हैं.

HCL Tech पर ब्रोकरेज के टारगेट

ब्रोकरेजरेटिंग (वर्तमान)CMPपुराना टारगेटनया टारगेट
JefferiesUnderperform144113901165
Morgan StanleyEqualweight144117601410
NomuraBuy144117001600
HSBCHold144115601480
JP MorganNeutral144114101370
CitiNeutral144114001385
Goldman SachsNeutral144114501340
CLSAAccumulate144115241519

Persistent Systems ब्रोकरेज के टारगेट

ब्रोकरेजरेटिंग (वर्तमान)CMPपुराना टारगेटनया टारगेट
CLSABuy532971016520
UBSBuy532962806240
JP MorganOverweight532960005900
HSBCHold532956755755
NomuraNeutral532953005200
CitiSell5329-4230

नेस्ले पर ब्रोकरेज बेहद बुलिश

FMCG कंपनी नेस्ले पर लेकर हर कोई ब्रोकरेज बेहद बुलिश है. मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक कंपनी ने टॉपलाइन और मार्जिन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

घरेलू रेवेन्यू में बढ़ोतरी

  • घरेलू रेवेन्यू में सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो लगातार तीसरी तिमाही में डबल डिजिट ग्रोथ है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक मैगी अभी भी लीडरशिप पोजिशन पर है जबकि किटकैट और नेस्कैफी के मार्केट शेयर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.
  • गोल्डमैन सैक्स और Macquarie के मुताबिक इस मजबूत ग्रोथ के पीछे GST रेट कट और क्विक कॉर्मस एक्सपेंशन का अहम रोल है, जो वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही तक बरकरार रहने की उम्मीद है.
  • Macquarie ने वित्त वर्ष 2027 की अनुमानित EPS के 63x वैल्यूएशन को देखते हुए न्यूट्रल रेटिंग रखी है.

Nestle पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेजरेटिंग (वर्तमान)CMPपुराना टारगेटनया टारगेट
CitiBuy137916001675
UBSNeutral137914501550
JP MorganOverweight137913501500
NomuraBuy137914501500
Morgan StanleyEqualweight137913701461
Goldman SachsNeutral137912751425
JefferiesHold137913001325
MacquarieNeutral1379-1400

SBI ने रेटिंग को रखा बरकरार

मॉर्गन स्टेनली ने SBI लाइफ पर Overweight रेटिंग को कायम रखा है. ब्रोकरेज ने बैंकों के लिए जरूरी ओपन आर्किटेक्चर से जुड़े रेगुलेटरी जोखिमों को सीमित बताया है. RBI ने इसे जरूरी नहीं किया है.

होटल स्टॉक्स पर BUY रेटिंग

  • SBI लाइफ का मिस सेलिंग रेशियो इंडस्ट्री में सबसे कम है, जो कंपनी के लो कॉस्ट बेस को मजबूती देता है.
  • होटल स्टॉक्स नोमुरा ने लीला पैलेस को BUY रेटिंग दी है. नोमुरा के मुताबिक अल्ट्रा लग्जर डिमांड का बड़ा लाभार्थी है. FY26-29 के बीच RevPAR में अच्छी ग्रोथ का अनुमान है.
  • ITC होटल पर नोमुरा ने अपनी BUY रेटिंग रखी है लेकिन, टारगेट घटाया है. Tata Elxsi पर मॉर्गन स्टेनली ने Underweight रेटिंग के साथ टारगेट घटाया है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक 360 One Wam, PNB हाउसिंग और Ather Energy के टारगेट्स में ब्रोकरेज द्वारा बढ़ोतरी की गई है.

फाइनेंस, होटल और अन्य स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की राय

कंपनीब्रोकरेजरेटिंग (वर्तमान)CMPपुराना टारगेटनया टारगेट
Tata ElxsiMorgan StanleyUnderweight465053504200
360 One WamJefferiesBuy110811901300
PNB HousingJP MorganOverweight97910001150
Ather EnergyNomuraBuy8968121111
Leela PalacesNomuraBuy434-510
ITC HotelNomuraBuy165230210

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6