स्टील सेक्टर पर ब्रोकरेज बुलिश, इस फार्मा स्टॉक पर बजाई खतरे की घंटे, जानिए किन शेयरों पर BUY-SELL की रेटिंग

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA, Citi और Jefferies ने कई शेयरों पर अपनी राय जारी की है. स्टील सेक्टर पर ब्रोकरेज बुलिश है. वहीं, फार्मा सेक्टर डॉ. रेड्डी के निवेशकों के लिए खतरे की घंटी बजाई है.
स्टील सेक्टर पर ब्रोकरेज बुलिश, इस फार्मा स्टॉक पर बजाई खतरे की घंटे, जानिए किन शेयरों पर BUY-SELL की रेटिंग

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जैसे CLSA, Macquarie, Citi और Jefferies ने भारतीय स्टॉक मार्केट के कई अहम सेक्टर्स पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. स्टील, ई-कॉमर्स और फार्मा सेक्टर की कंपनियों के लिए नए टारगेट जारी किए हैं. स्टील की बढ़ती कीमतों के बीच ब्रोकरेज JSW स्टील, टाटा स्टील जैसी कंपनियों के शेयर पर बुलिश है. इसके अलावा फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी जोमेटो और स्विगी पर ब्रोकरेज की राय बंटी हुई है. फार्मा सेक्टर के शेयर डॉक्टर रेड्डी के शेयर पर निवेशकों के लिए खतरे की घंटी बजाई है.

स्टील की मांग में तेजी से इजाफा

ब्रोकरेज फर्म CLSA और Macquarie के मुताबिक देश में स्टील की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है. आने वाले वक्त में स्टील की कीमतों में और भी ज्यादा इजाफा हो सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

JSW स्टील को बनाया टॉप पिक

  • जिंदल स्टील और JSW स्टील को इस तेजी का सबसे फायदा मिल सकता है. JSW Steel को टॉप पिक मानते हुए Macquarie ने 1319 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
  • ब्रोकरेज फर्म Citi का नजरिया थोड़ा अलग है. Citi ने JSW स्टील को बेचने की सलाह दी है. वहीं, वेदांता पर खरीदारी की सलाह दी है.
  • टाटा स्टील और जिंदल स्टील पर दांव लगाने का अच्छा मौका बन रहा है.

स्टील और मेटल सेक्टर पर ब्रोकरेज की राय

कंपनीमौजूदा भावटारगेटब्रोकरेज की सलाह
JSW Steel₹1254₹1200 / ₹1319 / ₹975CLSA (Hold) / Macq (Outperform) / Citi (Sell)
Jindal Steel₹1233₹1375CLSA (Accumulate)
Tata Steel₹209₹220CLSA (Hold)
Vedanta₹695₹900Citi (Buy)

जोमैटो और स्विगी में मिली-जुली राय

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी और जोमैटो पर ब्रोकरेज की राय अलग-अलग है. Macquarie के मुताबिक दोनों ही कंपनियों का वैल्यूएशन काफी ज्यादा है.

Macquarie ने दी Underperform रेटिंग

  • Macquarie ने जोमैटो और स्विगी को Underperform रेटिंग दी है.
  • जोमैटो पर Macquarie ने 200 रुपए और स्विगी पर 290 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
  • Bernstein का मानना है कि कंपनियों के मजबूत फंडामेंटल्स और AI के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर काफी बुलिश हैं.
  • Bernstein ने दोनों क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी कंपनियों को Outperform की रेटिंग दी है.
  • Bernstein ने जोमैटो पर 370 रुपए और स्विगी पर 500 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.

क्विक कॉमर्स और ई कॉमर्स कंपनियों पर राय

कंपनीमौजूदा भाव (CMP)टारगेट प्राइसब्रोकरेज की सलाह
Zomato₹254₹200 / ₹370Macq (Underperform) / Bernstein (Outperform)
Swiggy₹314₹290/₹500Macq (Underperform) / Bernstein (Outperform)
Nykaa₹261₹315Jefferies (Buy)
Lenskart₹484₹500Macquarie (Outperform)

अडानी एंटरप्राइज पर जेफरीज बुलिश

अडानी एंटरप्राइज पर जेफरीज बुलिश हैं, कंपनी के एयरपोर्ट और डेटा सेंटर बिजनेस तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं. दूसरी तरफ मॉर्गन स्टैनली ने अडानी पवार को Overweight रेटिंग दी है. कंपनी को तमिलनाडु में पावर सप्लाई का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. फार्मा सेक्टर में सिटी ने डॉक्टर रेड्डीज को Sell की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में प्रतिद्वंदी कंपनियों ने दवाइयों के दाम को 50 फीसदी तक कम कर दिया है. इससे कंपनी के मुनाफे में भारी असर पड़ने की आशंका है.

अडानी ग्रुप, फार्मा और अन्य पर ब्रोकरेज की राय

कंपनीमौजूदा भाव (CMP)टारगेटब्रोकरेज की सलाह
Adani Enterprises₹2183₹2750Jefferies (Buy)
Adani Power₹144₹173Morgan Stanley (Overweight)
Dr. Reddys₹1300₹1070Citi (Sell)
Bharti Airtel₹1941₹2310CLSA (Accumulate)

Dislaimer

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6