बाजार की दमदार रैली में कौन से स्टॉक कराएंगे कमाई, किन शेयर के टारगेट पर चली कैंची, जानिए ब्रोकरेज की रेटिंग

ईरान युद्ध के सीजफायर और बाजार में आई दमदार रैली के बीच विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने भारतीय कंपनियों में अपनी रिपोर्ट जारी की है. जानिए किन शेयरों में है तेजी का मौका और किनके टारगेट प्राइस पर चली कैंची.
बाजार की दमदार रैली में कौन से स्टॉक कराएंगे कमाई, किन शेयर के टारगेट पर चली कैंची, जानिए ब्रोकरेज की रेटिंग

Representative Image

ईरान युद्ध के खत्म होने के संकेत से बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है. इस बीच कई विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने कई सेक्टर्स पर अपनी ताजा रिपोर्ट और गाइडेंस जारी किया है. बेहतरीन तिमाही प्रदर्शन के कारण टाइटन पर जहां ब्रोकरेज बुलिश है. वहीं, डी मार्ट का टारगेट बढ़ाया गया है. दूसरी तरफ रियल एस्टेट, गैस, रिटेल और फार्मा जैसे कई दूसरे सेक्टर्स में ग्लोबल अनिश्चितताओं और अर्निंग्स के आधार पर टारगेट प्राइस में कटौती की गई है.

ज्वेलिरी ग्रोथ उम्मीद से बेहतर

टाइटन के चौथे तिमाही का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक डोमेस्टिक ज्वेलरी ग्रोथ 46 फीसदी (सालाना आधार) रही है, जो उम्मीद से काफी अच्छा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

स्टडेड ज्वेलिरी में 30% की ग्रोथ

  • ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन सैश के मुताबिक खरीदारों की संख्या में काफी सुधार आया है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक स्टडेड ज्वेली की डिमांड में 30 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ आई है.
  • Citi ने बढ़ते हुए कॉम्पिटिशन और लैब-ग्रोन डायमंड्स के संभावित असर को लेकर सावधान किया है.
  • सिटी के मुताबिक ग्रोथ के साथ मार्जिन बचाए रखना कंपनी के लिए काफी अहम होगा.

टाइटन पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेजरेटिंगCMPपुराना टारगेटनया टारगेट
JP MorganNeutral423044004700
Goldman SachsBuy4230लागू नहीं5000
CitiNeutral4230लागू नहीं4750
Morgan StanleyOverweight4230लागू नहीं4529

गैस सेक्टर के टारगेट पर चली कैंची

गैस सेक्टर में जेपी मॉर्गन ने केवल पीएसयू GAIL को न्यूट्रल से अपग्रेड कर Overweight कर दिया है. महानगर गैस लिमिटेड, गुजरात गैस और IGL जैसे सिटी डिस्ट्रीब्यूशन शेयरों के टारगेट में भारी कैंची चलाई गई है.

रियल एस्टेट पर जताई चिंता

  • मॉर्गन स्टैनली ने फार्मा सेक्टर के स्टॉक साई लाइफसाइंसेज के मजबूत डिस्कवरी सेगमेंट और EBITDA (6-8% बढ़ोतरी) के कारण टारगेट बढाया है.
  • Dr Reddy's के अमेरिकी रेवेन्यू में 21 फीसदी (FY26) की संभावित गिरावट और gRevlimid के फेज आउट के कारण अर्निंग एस्टीमेट में 10.7 फीसदी की कटौती हुई है.
  • दूसरी तरफ रियल एस्टेट सेक्टर पर जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में चिंता जताई है. जेफरीज के मुताबिक, मिडिल ईस्ट के संघर्ष के कारण घरों की खरीदारी के फैसलों में देरी हो सकती है. खासकर FY27 की पहली तिमाही के दौरान.
  • ब्रोकरेज FY27 के प्री-सेल्स ग्रोथ अनुमान को घटाकर 6 फीसदी कर दिया है (जो FY26 में 21% था). ब्याज दरों में 50bps की बढ़ोतरी का अनुमान है.
  • स्टॉक में लिमिटेड गिरावट की उम्मीद है. गोदरेज, DLF और Lodha पसंदीदा पिक्स बने हुए हैं. हालांकि, ब्रोकरेज ने प्रेस्टीज और ओबरॉय रियल्टी जैसे प्रमुख रियल्टी स्टॉक्स के टारगेट में कटौती की है.

गैस स्टॉक्स और फार्मा स्टॉक्स पर ब्रोकरेज

कंपनी का नामब्रोकरेजरेटिंगCMPपुराना टारगेटनया टारगेट
GAILOverweightOverweight145189190
Mahanagar GasJP MorganNeutral9551270980
Gujarat GasJP MorganUnderweight312340270
Indraprastha GasJP MorganUnderweight125165125
Sai LifesciencesMorgan StanleyOverweight94511231160
Dr Reddy’sMorgan StanleyEqualWeight119612851259

Zee Business Live TV यहां पर देखें

रिटेल, रेस्टोरेंट, कंज्यूमर स्टॉक्स का घटा टारगेट

जे.पी मॉर्गन ने रिटेल और कंज्यूमर स्टॉक्स में बड़े तौर पर टारगेट प्राइस में कटौती की है. रिटेल स्पेस में केवल DMART का टारगेट 3950 से बढ़ाकर 4400 किया गया है. देवयानी इंटरनेशनल, सफायर फूड्स और जुबिलंट फूडवर्क्स जैसे रेस्टोरेंट स्टॉक्स के साथ-साथ एशियन पेंट्स, पिडिलाइट और हैवेल्स और जैसे घरेलू खपत वाले शेयरों के टारगेट में भी ब्रोकरेज ने भी कटौती की है.

जेपी मॉर्गन के टारगेट प्राइस और रेटिंग

कंपनी का नामब्रोकरेजरेटिंगCMPपुराना टारगेटनया टारगेट
Vishal Mega MartJP MorganOverweight112155127
DMARTJP MorganNeutral446639504400
Devyani IntJP MorganOverweight99155127
Sapphire FoodsJP MorganOverweight158158230
Jubilant FoodworksJP MorganNeutral413500480
PidiliteJP MorganOverweight129517001490
HavellsJP MorganNeutral123415501315
Asian PaintsJP MorganOverweight218629002515

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6