नतीजों के बाद इन 2 Midcap IT Stocks में आगे क्या करें निवेशक? एक में 29% तो दूसरे में 47% तक के अपसाइड के संकेत

2 मिडकैप आईटी स्टॉक पर ब्रोकरेज कंपनियों ने अपनी राय दी है. दोनों ही कंपनियों ने हाल ही में पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद ब्रोकरेज ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है.
नतीजों के बाद इन 2 Midcap IT Stocks में आगे क्या करें निवेशक? एक में 29% तो दूसरे में 47% तक के अपसाइड के संकेत

Brokerage Stocks: 2 दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार में ब्रेक लगता नजर आया है. आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के समय बाजार ने सपाट ओपनिंग की और उसके बाद बाजार लाल निशान की तरफ गिरते नजर आए. हालांकि बाजार में तिमाही नतीजों का सीजन चल रहा है और जितनी भी लिस्टेड कंपनियां हैं, वो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी कर रही हैं. इसी सिलसिले में 2 मिडकैप आईटी कंपनियों के भी नतीजे आए हैं. इसमें Persistent Systems और Coforge शामिल है. दोनों ही कंपनियों ने नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद अब ब्रोकरेज कंपनियों ने अपनी ताजा रेटिंग जारी की है. ऐसे में अगर आपके पोर्टफोलियो में ये दोनों ही स्टॉक हैं तो यहां जान लें आगे भविष्य में इन शेयरों में क्या रणनीति अपनानी चाहिए?

Persistent Systems और Coforge ने जारी किए नतीजे

हाल ही में इन दोनों मिडकैप आईटी स्टॉक्स ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे. Persistent Systems के प्रदर्शन जबरदस्त रहा लेकिन मार्जिन में हल्की गिरावट देखने को मिली. आय में पिछली तिमाही के आधार पर 7% तो सालाना करीब 10% की तेजी दिखी है. कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर ₹396 करोड़ से बढ़कर ₹425 करोड़ हो गया है. कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी बढ़कर ₹3,334 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछली तिमाही में ₹3,242 करोड़ था. EBIT यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी ₹505 करोड़ से बढ़कर ₹518 करोड़ पर पहुंचा. हालांकि EBIT मार्जिन में हल्की गिरावट देखी गई है. यह 15.59% से घटकर 15.54% पर आ गई है. कंपनी की डॉलर में आय $389.7 मिलियन रही, जो QoQ आधार पर 3.9% और YoY आधार पर 18.8% की ग्रोथ है. कॉनस्टेंट करंसी ग्रोथ 3.3% रही.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: मोतीलाल ओसवाल के भरोसे वाले 5 शेयर; लेकिन सिर्फ 3 पर ही Buy Call, निवेशकों को मिलेगा 35% तक का रिटर्न

Coforge के नतीजों की बात करें तो कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही दर तिमाही 21.5 फीसदी तक बढ़ा है लेकिन साल दर साल इसमें 138.4 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है. कंपनी ने 317 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. वहीं QoQ बेसिस पर EBITDA मार्जिन 17.5 फीसदी रहा. रेवेन्यू 3689 करोड़ रुपए रहा. इसमें तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर 8.2 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है. अब इन दोनों स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय आई है.

Persistent Systems पर क्या है ब्रोकरेज की राय

इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी CLSA, Nomura, जेपी मॉर्गन, HSBC, मैक्वायिरी और Bernstein जैसी कंपनियों की राय आई है. सिर्फ एक ही कंपनी ने BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है. हालांकि नया टारगेट प्राइस बढ़ाकर ही दिया है. इस शेयर में दांव लगाने पर निवेशकों 47 फीसदी तक बढ़िया रिटर्न मिल सकता है.

CLSA - Buy
टारगेट प्राइस - ₹7536

Nomura - Neutral
टारगेट प्राइस - ₹5510

JP Morgan - Overweight
टारगेट प्राइस - ₹6500

HSBC - Hold
टारगेट प्राइस - ₹6000

Macquarie - Outperform
टारगेट प्राइस - ₹7330

Bernstein - Outperform
टारगेट प्राइस - ₹6300

Coforge के शेयर में आगे क्या करें निवेशक?

मिडकैप आईटी स्टॉक Coforge के शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी Morgan Stanely और नोमुरा ने अपनी राय दी है. ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर पर ओवरवेट की रेटिंग को मेंटेन किया है और यहां 1880 रुपए का टारगेट प्राइस है. ब्रोकरेज का कहना है कि रेवेन्यू ग्रोथ इनलाइन रही है. हालांकि EBIT और मार्जिन अनुमान से कमजोर रहे. इसके अलावा तिमाही दर तिमाही ऑर्डर बुक 40 मिलियन डॉलर की ग्रोथ रही है, जो 55 मिलियन डॉलर के अनुमान से कम है. इसके अलावा इस शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने भी अपनी राय दी है और यहां 2180 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. वहीं इस शेयर पर 29 फीसदी तक का बेहतरीन रिटर्न मिल सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6