52 वीक लो के करीब ट्रेड कर रहा है Tata का ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा दांव लगाने का आया वक्त, 22% मुनाफे का चांस

मार्केट में कोहराम के बीच ब्रोकरेज हाउस जियोजीत ने टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Elxsi पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज इस शेयर पर बुलिश है और अगले 12 महीनों में 22 फीसदी अपसाइज टारगेट दिया है.
52 वीक लो के करीब ट्रेड कर रहा है Tata का ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा दांव लगाने का आया वक्त, 22% मुनाफे का चांस

Representative Image

युद्ध के कारण मार्केट में चल रहे कोहराम के बीच ब्रोकरेज हाउस जियोजीत ने टाटा ग्रुप की डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी Tata Elxsi पर बुलिश है. ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयर को अपग्रेड करते हुए BUY की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक अगल 12 महीने में इस शेयर में दमदार तेजी देखने को मिल सकती हैं. Tata Elxsi का शेयर इस साल की शुरुआत से अभी तक 20.48 फीसदी तक टूट चुका है. वहीं, पिछले 6 महीने में 21.83% और सालभर में 20.53% तक कमजोर हो चुका है. कंपनी का 52 वीक हाई 6735 रुपए और 52 वीक लो 4,021.60 रुपए हैं.

1 साल के लिए 5135 रुपए टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज हाउस जियोजीत ने Tata Elxsi की शेयर पर BUY की रेटिंग दी है. इस शेयर के लिए 12 महीने के लिए 5135 रुपए का टारगेट प्राइस रखा है. रिपोर्ट तैयार होने तक इस शेयर का भाव (CMP) 4213 रुपए था.

Add Zee Business as a Preferred Source

टारगेट प्राइस का वैल्यूएशन

  • ब्रोकरेज ने कंपनी के वैल्युएशन को वित्त वर्ष 2028 के अनुमानित 33x EPS के आधार पर आंका गया है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की एंटरप्राज वैल्यू लगभग 25476 करोड़ रुपए आंकी गई है.
  • जियोजीत के मुताबिक आने वाले वर्षों में कंपनी के वैल्यूएशन रेश्यो अधिक आकर्षक हो जाएंगे. FY26 में EPS 104 रुपए अनुमानित है, जो FY27E में बढ़कर 127 रुपए और FY28E में शानादर ग्रोथ के साथ 156 रुपए होने की उम्मीद है.
  • शेयरधारकों की इक्विटी पर रिटर्न (ROE) FY26E के 21.7 फीसदी से सुधरकर FY28E तक 25.2 फीसदी होने की उम्मीद है.
  • कंपनी की कुल पूंजी पर रिटर्न (ROCE) भी FY26E के 15.8 फीसदी से बढ़कर FY28E में 18.3 फीसदी हो जाएगी.
  • शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में Tata Elxsi का शेयर BSE पर 52 अंक या 1.23% टूटकर 4160.65 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर कंपनी का शेयर 1.65 % या 69.40 अंक कमजोर होकर 4,144 रुपए है.

प्रमुख वैल्युएशन रेश्यो

वैल्युएशन रेश्योFY26E (अनुमान)FY27E (अनुमान) FY28E (अनुमान)
P/E (प्राइस-टू-अर्निंग)47.1x38.5x31.5x
EV/EBITDA34.7x28.8x23.0x
P/BV (प्राइस-टू-बुक वैल्यू)9.7x8.6x7.4x
EV/Sales7.7x6.8x6.0x

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीने में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 2 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि, इसमें QoQ आधार पर 3.9 फीसदी की ग्रोथ के साथ रिकवरी दर्ज की है.

ट्रांसपोर्ट सेगमेंट का प्रदर्शन शानदार, मीडिया और हेल्थकेयर वर्टिकल कमजोर

  • ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, जिसमें तिमाही आधार पर 7.7 फीसदी की ग्रोथ हुई है. अब यह सेगमेंट कंपनी की कुल रेवेन्यू में 55 फीसदी से ज्यादा का योगदान देता है.
  • हेल्थकेयर और मीडिया एंड कम्युनिकेशन वर्टिकल में तिमाही आधार पर क्रमशः 3.6 फीसदी और 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
  • FY26 के पहले नौ महीने में कंपनी का EBITDA मार्जिन 534 bps गिरकर 22 फीसदी पर आ गया है. तिमाही आधार में मार्जिन में 220 bps का सुधार हुआ है.
  • कंपनी में कर्मचरियों की संख्या सालाना आधार पर 9.9 फीसदी और तिमाही आधार पर 2.9 फीसदी कम हुई है. कंपनी का एट्रिशन रेट 15.6 फीसदी पर है.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक मैनेजमेंट नई भर्तियों को लेकर बेहद सतर्क मोड पर है. कंपनी ऑटोमेशन, AI और GenAI के जरिए अपने मौजूद कर्मचारियों के यूटिलाइजेश को 80 से 85 फीसदी तक ले जाने पर फोकस कर रही है.

कंपनी के वित्तीय अनुमान (कंसोलिडेटेड)

विवरण (करोड़ रुपये में)FY26EFY27EFY28E
सेल्स3,7474,2174,743
EBITDA8369991,233
एडजस्टेड PAT648792969
EBITDA मार्जिन (%)22%24%26%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

रिकवरी के चरण में कंपनी

ब्रोकरेज हाउस जियोजीत की गाइडेंस के मुताबिक कंपनी फिलहाल रिकवरी के चरण में जा रही है. अगले 1 से 2 महीने में एंकर क्लाइंट्स की रिकवरी की उम्मीद है.

मीडिया सेगमेंट में धीरे-धीरे सुधार

  • वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही से मीडिया और कम्युनिकेशन और हेल्थकेयर सेगमेंट में धीरे-धीरे सुधार होने की पूरी संभावना है.
  • नॉन-पैसेंजर व्हीकल ट्रांसपोर्टेशन (जिसमें ऑफ-हाईवे, रेलवे आदि शामिल हैं) से अभी 7 से 8 फीसदी रेवेन्यू आता है, जिसे मैनेजमेंट अगले 2 से 3 साल में बढ़ाकर 20 फीसदी तक ले जाना चाहता है.
  • इलेक्ट्रिफिकेशन (EVs), ADAS और कनेक्टेड कर प्लेटफॉर्म्स जैसी हाई ग्रोथ वाली तकनीकों पर ग्राहकों का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जो कंपनी के लिए फायदेमंद है.

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6