ऑटो स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, हाउसिंग फाइनेंस शेयरों से सावधान, ब्रोकरेज ने जारी की Buy-Sell रेटिंग

मार्केट में चल रहे उतार-चढ़ाव के दौर पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने भारतीय कंपनियों के स्टॉक्स पर अपनी राय जाहिर की है. जानिए किस पर दी BUY रेटिंग और किसे दी Sell की सलाह.
ऑटो स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, हाउसिंग फाइनेंस शेयरों से सावधान, ब्रोकरेज ने जारी की Buy-Sell रेटिंग

Brokerage Report

मार्केट में चल रही उठा पटक के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने भारतीय शेयर बाजार की कई कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी किया है. नई रिपोर्ट में कंज्यूमर ड्युरेबल्स, बैंकिंग, ऑटो, डिफेंस और हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनियों के आउटलुक और गाइडेंस को लेकर अहम बदलाव किए गए हैं. ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म्स ने मार्केट की मौजूदा स्थिति, डिमांड में सुस्ती और कमोडिटी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए टारगेट प्राइस में कटौती की है. हालांकि, कुछ चुनिंदा शेयर में अपग्रेड और टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी देखने को मिली है. जानिए ब्रोकरेज की शेयरों पर राय.

32% अपसाइड की उम्मीद

HSBC ने ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी Tenneco India पर Buy रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है. ब्रोकरेज ने 32 फीसदी अपसाइड की उम्मीद जताई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रीमियमाइजेशन पर जोर

  • ब्रोकरेज के मुताबिक सस्पेंशन सिस्टम में प्रीमियमाइजेशन और निर्यात वृद्धि से कंपनी को बड़ा फायदा होगा.
  • भारत कंपनी के लिए एक लो कॉस्ट ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बन रहा है.
  • FY26 से FY30 के अनुमानों के दौरान निर्यात इनकम में 33 फीसदी CAGR और डोमेस्टिक इनकम में 12 फीसदी CAGR की उम्मीद है.
  • मार्जिन 18 से 19 फीसदी स्थिर रहने का अनुमान है.

कंज्यूमर्स ड्यूरेबल्स और FMCG पर जेपी मॉर्गन

कंपनी का नामब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)पुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)
ColgateJP MorganNeutral181923302000
HULJP MorganOverweight206427002550
MamaearthJP MorganUnderweight307280275
DaburJP MorganNeutral414540460
GCPLJP MorganBuy99713451200
Varun BeveragesJP MorganOverweight401540485
BritanniaJP MorganOverweight547468406250
United SpiritsJP MorganOverweight124915651445
ITCJP MorganNeutral291375325
NestleJP MorganOverweight118014101350
Tata ConsumerJP MorganNeutral102311001130
United BreweriesJP MorganUnderweight158418501415

कंज्यूमर ड्युरेबल्स, FMCG और पेंट्स (HSBC)

कंपनी का नामरेटिंगCMP (₹)पुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)
ColgateNeutral181923502100
MamaearthReduce307260277
DaburHold414520460
GCPLBuy99714701320
BritanniaBuy5474-6640
ITCHold291360330
MaricoBuy744900940
Tata ConsumerNeutral102313401390
Asian PaintsHold222526002550
Berger PaintsHold417500470

मरीजों की संख्या में कमी अस्थाई

फोर्टिस पर सिटी बुलिश है और BUY रेटिंग बरकरार रखी है. मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण इंटरनेशनल मरीजों की संख्या में कमी को Citi ने अस्थाई माना है. फ्लाइट्स नॉर्मल होने पर रिकवरी की उम्मीद है. मैनेजमेंट ने FY26 अनुमान में 22% और भविष्य में 24-25% EBITDA मार्जिन का टारगेट रखा है.

मार्जिन पर दबाव की आशंका

  • सिटी के मुताबिक कंजर्वेटिव ग्रोथ और कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के कारण मर्जिन पर दबाव की आशंका है, जिसके चलते अनुमानों में कटौती की गई.
  • मॉर्गन स्टैनली ने Aavas Financiers पर Equalweight की रेटिंग दी है. FY26 की चौथी तिमाही में AUM ग्रोथ मामूली रहने का अनुमान है.
  • FY27 और FY28 के लिए EPS अनुमानों में कटौती की संभावना है. ब्रोकरेज वर्तमान लेवल पर Aavas की तुलना में Aptus और Home First को प्राथमिकता दे रहा है.

बैंकिंग और फाइनेंस (JP Morgan व Morgan Stanley)

कंपनी का नामब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)पुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)
ICICI BankJP MorganOverweight121217041569
SBI CardJP MorganUnderweight637820665
Chola Inv & FinJP MorganNeutral137318451640
Bajaj FinanceJP MorganOverweight81711501009
Axis BankJP MorganOverweight119315251462
Kotak BankJP MorganOverweight356533465
AU Small FinanceJP MorganOverweight87412101090
Aavas FinanciersMorgan StanleyEqualweight1134-1600

Zee Business Live TV यहां पर देखें

पेंट सेक्टर पर ब्रोकरेज का आउटलुक

पेंट सेक्टर पर HSBC ने गाइडेंस जारी किया है. FY26 की चौथी तिमाही डीलर्स की इन्वेंट्री बढ़ाने के कारण मजबूत दिख रही है. कंपनियों ने FY27 की पहली तिमाही में 5 से 10 फीसदी की मूल्य वृद्धि की घोषणा की है, लेकिन 10 से 15 फीसदी की कुल बढ़ोतरी मांग की क्वालिटी और मात्रा को भी प्रभावित कर सकती है. एशियन पेंट्स के रेवेन्यू में 8 फीसदी और बर्जर पेंट्स में सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है.

ऑटो, डिफेंस, एविएशन, एग्री और हेल्थकेयर

कंपनी का नामब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)पुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)
IndigoHSBCBuy418058605210
HALCLSAAccumulate367054365175
HALNomuraBuy367060005954
Endurance TechCitiBuy225233502900
Tenneco IndiaHSBCBuy531-700
Fortis HealthcareCitiBuy795-1120
AWL Agri BizJP MorganUnderweight182205176

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6