किन शेयरों को खरीदें, किन्हें दिखाए पोर्टफोलियो से बाहर का रास्ता, 12 स्टॉक्स पर आई ब्रोकरेज की BUY-SELL रेटिंग

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच प्रमुख विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने भारतीय कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. L&T पर दो-दो ब्रोकरेज हाउस बुलिश है तो दूसरी तरफ सिटी ने कुछ शेयरों को बेचने की सलाह दी है.
किन शेयरों को खरीदें, किन्हें दिखाए पोर्टफोलियो से बाहर का रास्ता, 12 स्टॉक्स पर आई ब्रोकरेज की BUY-SELL रेटिंग

शेयर बाजार में गिरावट थमने के बाद अब सवाल उठता है कि किन शेयरों में खरीदारी का मौका और किन शेयर को पोर्टफोलियो से बाहर का रास्ता दिखाने का वक्त आ गया है. ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज जैसे HSBC,Citi, Goldman Sachs, Jeffeies, Nomura और Morgan Stanley ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. इन रिपोर्ट में कैपिटल गुड्स, ऑटो, बैंकिंग, आईटी और एनर्जी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के भविष्य के प्रदर्शन और स्टॉक वैल्यूएशन के बारे में डीटेल जानकारी दी है. जानिए किन शेयरों पर ब्रोकरेज ने लगाया है दांव.

L&T पर दो ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार

CITI और गोल्डमैन सैक्स ने L&T पर अपना भरोसा बरकरार रखा है और इस शेयर पर अपनी खरीदारी की राय को कायम रखा है. हालांकि, दोनों ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर के टारगेट प्राइस पर कैंची चलाई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रेवेन्यू और मार्जिन पर पड़ेगा असर

  • ब्रोकरेज के मताबिक मैक्रो संघर्षों के कारण कुछ तिमाहियों के लिए कंपनी का काम टल सकता है, जिससे आने वाले वक्त में कंपनी के रेवेन्यू और मार्जिन पर असर पड़ने की संभावना है. मीडियम टर्म आउटलुक और संभावनाएं पूरी तरह से सुरक्षित और मजबूत बनी हुई हैं.
  • मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को Overweight रेटिंग दी है. कंपनी ने सैमसंग C&T के साथ 3 अरब डॉलर की 15 साल की ग्रीन अमोनिया डील की है, यह न्यू एनर्जी स्ट्रैटेजी के लिहाज से बेहद अहम है.
  • कंपनी के न्यू एनर्जी बिजनेस का वैल्यूएशन करीब 20 अरब डॉलर आंका गया है. फिलहाल कंपनी का शेयर अपने नजदीकी प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले 62 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है.
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा पर नोमुरा ने खरीदारी की सलाह दी है. कंपनी के पैसेंजर व्हीकल (19%), लाइट कमर्शियल व्हीकल (17%) और ट्रैक्टर (23%) में मजबूत डिमांड देखी गई है.
  • EV बिजनेस EBITDA पॉजिटिवी है. इसके अलावा PLI से मिले फायदे और आगे मार्जिन और सुधरने की उम्मीद है. वॉल्यूम दोगुना होने से EBIT ब्रेकइवन हासिल हो सकता है.

ब्रोकरेज की रेटिंग और टारगेट प्राइस

कंपनीब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)नया टारगेट (₹)पुराना टारगेट (₹)
L&TCitiMaintain Buy354244504810
L&TGoldman SachsMaintain Buy354244204950
Reliance IndustriesMorgan StanleyOverweight13971803-
M&MNomuraMaintain Buy31284662-
Power GridHSBCHold298290260
Asian PaintsGoldman SachsMaintain Sell223822752500

HDB फाइनेंशियल पर जेफरीज बुलिश

HDB फाइनेंशियल पर जेफरीज बुलिश है और इस पर BUY रेटिंग दी है. चौथी तिमाही में अभी तक की सबसे मजबूत डिमांड दर्ज की गई है. FY27 तक AUM 16% से 18% तक पहुंच सकती है.

CITI ने इन शेयरों को दी बेचने की सलाह

  • ब्रोकरेज के मुताबिक HDB फाइनेंशियल के कलेक्शन में यदि सुधार हुआ है और भविष्य में क्रेडिट कॉस्ट कम होने की उम्मीद है, जो री-रेटिंग के लिए अहम है.
  • IndusInd बैंक पर CITI ने बेचने (SELL) की रेटिंग को बरकरार रखा है. बैंक अपनी बैलेंस शीट में सुधार कर रहा है और उसका फोकस क्रॉस-सेल पर है.
  • IndusInd बैंक का टारगेट FY27 के आखिरी तक 1% RoA हासिल कर अगले 2 से 3 तिमाहियों में NNPA को कम करना है.
  • आईटी कंपनी टेक महिंद्रा पर सिटी ने SELL रेटिंग दी है. कंपनी का फोकस FY27 तक 15% EBIT मार्जिन और इंडस्ट्री से बेहतर ग्रोथ पर है.
  • CITI के मुताबिक मैक्रो हालात और AI से जुड़े ट्रेंड्स पर नजर रहेगी. टेक महिंद्रा के स्टॉक का वैल्यूएशन फिलहाल प्रीमियम पर बना हुआ है.

ब्रोकरेज की रेटिंग, टारगेट प्राइस

कंपनीब्रोकरेजCMP (₹)रेटिंगनया टारगेट (₹)पुराना टारगेट (₹)
HDB FinancialJefferies644Maintain Buy900920
IndusInd BankCiti820Maintain Sell800-
Tech MahindraCiti1341Maintain Sell1260-

मैक्स हेल्थ में रिकवरी, BEL पर BUY रेटिंग बरकरार

मैक्स हेल्थ पर जेफरीज ने BUY रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक दिसंबर तिमाही की दिक्कतें सुलझ गई हैं. विस्तार योजनाएं ऑन ट्रैक हैं. दिल्ली NCR में कैपेसिटी बढ़ाने को लेकर आश्वस्त है. LG इलेक्ट्रॉनिक्स पर नोमुरा ने BUY रेटिंग जारी रखते हुए कहा है कि डिमांड रिकवरी ट्रैक पर है और सप्लाई में दिक्कत नहीं है. गैस का स्टॉक पर्याप्त है और 30% की जरूरत के लिए PNG पर स्विच करने पर विचार किया जा रहा है. BEL पर गोल्डमैन सैक्स ने BUY रेटिंग को मेनटेन रखते हुए कहा है कि कंपनी को हाल ही में रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिक सिस्टम में 10.1 अरब रुपए के नए ऑर्डर मिले हैं, जिससे FY26 में अब तक कुल ऑर्डर का इनफ्लो 216.2 अरब हो गया है.

स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की रेटिंग और टारगेट प्राइस

कंपनीब्रोकरेजCMP (₹)रेटिंगनया टारगेट (₹)पुराना टारगेट (₹)
Max HealthJefferies976Maintain Buy1320-
LG ElectronicsNomura1564Maintain Buy1835-
BELGoldman Sachs439Maintain Buy470-
Indian HotelsNomura622Maintain Buy800830

Disclaimer

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6