AI Day के बाद Infosys पर सभी ब्रोकरेज बुलिश, ITC पर भी खरीदारी की सलाह, 9 स्टॉक्स पर आई BUY-Sell रेटिंग

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने कई स्टॉक्स पर अपनी राय जारी की है. AI Day के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज इंफोसिस के शेयर पर बुलिश हैं. जानिए ब्रोकरेज की राय.
AI Day के बाद Infosys पर सभी ब्रोकरेज बुलिश, ITC पर भी खरीदारी की सलाह, 9 स्टॉक्स पर आई BUY-Sell रेटिंग

शेयर मार्केट में पिछले दो दिन से चल रही तेजी के बीच विदेशी और घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने कई स्टॉक्स पर अपनी राय शेयर की है. ब्रोकरेज ने आईटी और FMCG सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों के लिए अपने टारगेट सेट किए हैं. इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल सेक्टर के स्टॉक्स पर भी अपनी गाइडेंस जारी की है. AI Day के बाद ब्रोकरेज के रडार पर सबसे ज्यादा इंफोसेस का शेयर है, जिस पर सभी बुलिश नजर आ रहे हैं. इसके अलावा LG इलेक्ट्रॉनिक्स पर गोल्डमैन सैश ने अपनी नई कवरेज की शुरुआत की है. इसके अलावा ITC ने अपने सिगरेट के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे इस शेयर पर हलचल बढ़ गई है.

Infosys पर सभी ब्रोकरेज बुलिश

IT कंपनी इंफोसिस के AI Day के बाद कई ब्रोकरेज ने इस पर बड़ा टारगेट दिया है. Jefferies के मुताबिक इंफोसिस का आईटी सर्विसेज बिजनेस एंटरप्राइज AI लागू करने में अहम रोल निभाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

300-400 बिलियन डॉलर कमाई का मौका

  • इंफोसिस ने अपना AI प्लेटफॉर्म Infosys Topaz Fabric को तैयार किया है.
  • वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी की इनकम में AI सर्विसेज का योगदान लगभग 5.5 फीसदी तक रहा है. इसके टॉप 200 कस्टमर्स में से 90 फीसदी AI सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं.
  • UBS के मुताबिक AI आने से काम जल्दी होगा, जिससे पुराने प्रोजेक्ट्स से होने वाली कमाई थोड़ी घट सकती है. हालांकि, AI से मिलने वाला 300 से 400 बिलियन डॉलर की कमाई का मौका है.
  • BofA के मुताबिक एंथ्रोपिक के साथ पार्टनरशिप एंटरप्राइज AI शिफ्ट में इंफोसिस की भूमिका को भी मजबूत करती है.

Infosys पर ब्रोकरेज की रेटिंग और टारगेट

ब्रोकरेजरेटिंगटारगेट (₹)
JefferiesBuy1880
UBSBuy1870
BofABuy1840

ITC पर BUY रेटिंग बरकरार

FMCG सेक्टर में ITC पर UBS ने अपनी BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है. हालांकि टारगेट में कैंची चलाते हुए इसे 420 रुपए से घटाकर 395 रुपए (CMP: 325) कर दिया है.

सिगरेट के दाम कर रही है कम

  • ब्रोकरेज के मुताबिक, डिस्ट्रीब्यूटर्स से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी सिगरेट के दाम को बढ़ाने जा रही है.
  • 84mm सिगरेट (KSFT) के दाम 17 रुपए से बढ़कर 24 रुपए प्रति स्टिक हो सकते हैं.
  • 64mm सेगमेंट में यह 5.9 से 7 रुपए हो सकता है. प्रीमियम सेगमेंट में बढ़ोतरी पूरी तरह पास की जा रही है.
  • वॉल्यूम बचाने के लिए छोटे सेगमेंट्स में बढ़ोतरी कम हुई है.

स्टॉक्स पर न्यूट्रल या बिकवाली की राय

स्टॉकब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)
ITCUBSBuy (Target Cut)325
Bharat ForgeJP MorganNeutral1751
Fortis HealthcareNomuraNeutral907
DaburMorgan StanleyUnderweight516

LG Electronics पर कवरेज की शुरुआत

Goldman Sachs ने LG Electronics पर अपनी कवरेज की शुरुआत BUY रेटिंग के साथ की है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी भारत की बदलती डेमोग्राफिक का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति पर बना है. साथ ही इंडस्ट्री में ग्रोथ तेज हो सकती है.

Hindalco पर बुलिश HSBC

  • Morgan Stanley ने डाबर पर Underweight रेटिंग दी है. साथ ही 400 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
  • नए इंडिया और ग्लोबल सीईओ की नियुक्ति और मैनेजमेंट में बदलाव एक अहम घटनाक्रम है.
  • मेटल सेक्टर में HSBC ने Hindalco पर 1210 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक FY27 की दूसरी छमाही से कंपनी का नेट डेट घटना शुरू हो जाएगा.
  • Morgan Stanley ने Titan पर Overweight रेटिंग को बरकरार रखा है. टारगेट 4529 रुपए कर दिया है. Aurobindo Pharma पर HSBC ने टारगेट बढ़ाकर 1415 रुपए कर दिया है.
  • Bharat Forge पर JP Morgan ने न्यूट्रल रेटिंग रखी है, लेकिन टारगेट 1255 से बढ़ाकर 1660 रुपए किया है. फोर्टिस हेल्थकेयर पर Nomura ने न्यूट्रेल रेटिंग के साथ टारगेट में मामूली कटौती कर 990 रुपए किया है.

इन स्टॉक्स पर खरीदारी की राय

स्टॉकब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)टारगेट (₹)
LG ElectronicsGoldman SachsInitiate Buy15521750
TitanMorgan StanleyOverweight42364529
HindalcoHSBCBuy8901210
Aurobindo PharmaHSBCBuy11861415

Disclaimer

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6