नए CEO की नियुक्ति से Indigo पर ब्रोकरेज बुलिश, युद्ध के तनाव से गिरे बैंकिंग शेयर, IT स्टॉक्स पर नए टारगेट्स

अप्रैल सीरीज की शुरुआत में मार्केट में तेजी के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म की कई सेक्टर और स्टॉक्स पर अपनी राय जाहिर की है. जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय.
नए CEO की नियुक्ति से Indigo पर ब्रोकरेज बुलिश, युद्ध के तनाव से गिरे बैंकिंग शेयर, IT स्टॉक्स पर नए टारगेट्स

Brokerage Report

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत हो गई है. नया वित्त वर्ष बाजार में तेजी की नई उम्मीदें हैं. ऐसे में ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जैसे CLSA, HSBC, मॉर्गन स्टैनली, जेफरीज आदि ने अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में आईटी, फाइनेंशियल, एविएशन, रिटेल और FMCG जैसे अहम सेक्टर्स की कंपनियों की रेटिंग और टारगेट प्राइस में बड़े बदलाव किए हैं. मध्य पूर्व में चल रहे तनाव को देखते हुए HSBC ने फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों के टारगेट प्राइस में कटौती की है. दूसरी तरफ इंडिगो और डी मार्ट के शेयर में ब्रोकरेज ने बुलिश राय जाहिर की है.

IT स्टॉक्स के टारगेट पर चली कैंची

CLSA ने भारतीय आईटी स्टॉक्स पर अपनी रेटिंग और टारगेट में बदलाव किए हैं. ज्यादातर आईटी स्टॉक्स के टारगेट पर कैंची चलाई गई है. हालांकि, Persistent और Coforge पर Buy की रेटिंग दी गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अर्निंग आउटलुक कमजोर

  • HSBC ने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के संभावित को देखते हुए अर्निंग के आउटलुक को कमजोर बताया है.
  • मध्यपूर्व के तनाव के कारण फाइनेंशियल कंपनियों के AUM ग्रोथ, मार्जिन और EPS अनुमानों में बड़ी कटौती की है.
  • HSBC की टॉप-डाउन पसंद में प्राइवेट बैंक सबसे ऊपर हैं, उसके बाद PSU बैंक और NBFCs का नंबर आता है.
  • NBFCs में ब्रोकरेज को चोला फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस पसंद हैं.
  • आकर्षक वैल्युएशन के कारण LIC हाउसिंग को डिफेंस स्टॉक माना गया है.

IT सेक्टर पर ब्रोकरेज की राय

कंपनी का नामब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)पुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)
HCL TechCLSAAccumulate134115061524
Tech MahindraCLSAAccumulate138416981556
PersistentCLSABuy487780587101
CoforgeCLSABuy111422782095
WIPROCLSAHold187218185
MphasisCLSAHold205322192193
LTMindtreeCLSAAccumulate401363045831
TCSCLSAAccumulate235833332982
InfosysCLSAAccumulate125016531623

फाइनेंशियल सेक्टर पर ब्रोकरेज की राय

कंपनी का नामब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)पुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)
Bajaj FinanceHSBCBuy8011110920
Bajaj HousingHSBCReduce737367
Chola InvestmentHSBCBuy136513651790
Credit AccessHSBCBuy115816301300
IIFL FinanceHSBCBuy430710510
LIC HousingHSBCBuy495610590
L&T FinanceHSBCBuy240370280
M&M FinanceHSBCHold286420300
SBI CardsHSBCReduce635660560
Shriram FinanceHSBCBuy87212001050

इंडिगो पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश

एविएशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंडिगो ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया है. इसके बाद दोनों ही ग्लोबल ब्रोकरेज मॉर्गन स्टेनली और जेफरीज काफी बुलिश हैं.

CLSA ने बढ़ाया टारगेट

  • ब्रोकरेज के मुताबिक वॉल्श का 40 साल का अनुभव कंपनी की ग्लोबल एक्सपैंशन योजनाओं को मजबूती देगा.
  • मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में 85 नए स्टोर (कुल 500) खोलने की योजना से रेवेन्यू ग्रोथ का बड़ा सपोर्ट मिलेगा.
  • CLSA ने टारगेट को बढ़ाकर 6583 रुपए कर दिया है.
  • CLSA ने एयरटेल के टारगेट में बढ़ोतरी की है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी डेटा सेंटर सब्सिडियरी Nxtra Data में 1 बिलियन डॉलर का निवेश कर रही है, इससे क्षमता 300MW से बढ़कर 1GW हो जाएगी.

ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस

कंपनी का नामब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)पुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)
DMartMorgan StanleyEqualweight3956-4552
DMartCLSABuy395661856583
IndiGoMorgan StanleyOverweight3943-6498
IndiGoJefferiesBuy3943-6140
AirtelCLSAAccumulate178223102320

Zee Business Live TV यहां पर देखें

नुकसान से उबर जाएगी फ्रेंचाइजी

जुबलियंट फूडवर्क्स पर मॉर्गन स्टेनली ने ओवरवेट की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक दिसबंर 2026 तक नुकसान में चल रही डंकिन फ्रैंचाइजी (27 स्टोर्स) से पूरी तरह उबर जाएगी, इससे डोमिनोज और पॉपयेस पर फोकस बढ़ेगा. फार्मा स्टोर नेफ्रोकेयर पर नोमुरा ने 18.3 फीसदी की मजबूत EBITDA CAGR (FY26-28) का अनुमान लगाते हुए BUY रेटिंग दी है. वहीं, PSU पेट्रोनेट LNG नोमुरा का मानना है कि घरेलू कुकिंग फ्यूल के तौर पर PNG को बढ़ावा देने से पेट्रोनेट को बड़ा फायद होगा. गैस की खपत बढ़ने की मजबूत संभावना है.

कंपनियों के टारगेट प्राइस

कंपनी का नामब्रोकरेजरेटिंगCMP (₹)पुराना टारगेट (₹) नया टारगेट (₹)
Tenneco Clean AirCitiBuy515650
NephrocareNomuraBuy506-605
Jubilant FoodworksMorgan StanleyOverweight434-693
Petronet LNGNomuraBuy248-340

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6