&format=webp&quality=medium)
वरुण बेवरेजेज पर 4 ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की राय
वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के ताजा तिमाही नतीजों ने बाजार को चौंकाया है. भले ही कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ में 7% की गिरावट आई हो, लेकिन ऑपरेटिंग एफिशिएंसी के दम पर EBITDA मार्जिन में 82 बेसिस प्वाइंट की मजबूती देखने को मिली है. यही वजह है कि बुधवार को कई ब्रोकरेज हाउसों का रुख इस पर एक जैसा रहा और उन्होंने, इस पर खरीदारी की सलाह दी है.
गोल्डमैन सैक्स ने टारगेट बढ़ाया
ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने वरुण बेवरेजेज पर ‘बाय’ की रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 590 रुपए से बढ़ाकर 610 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की कॉस्ट मैनेजमेंट कैपिबिलिटी बेहतरीन रही है और इससे आने वाले समय में मार्जिन और भी बेहतर हो सकते हैं.
जेफरीज ने टारगेट प्राइस 560 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए किया है. वहीं एचएसबीसी ने इसे 620 से बढ़ाकर 640 रुपए तक पहुंचा दिया है. दोनों ब्रोकरेज का कहना है कि भारत में भले ही वॉल्यूम थोड़ा घटा है, लेकिन मिक्स और एफिशिएंसी के चलते मुनाफे में इजाफा हुआ है.
जेपी मॉर्गन और सीएलएसए की राय में हल्का अंतर
जेपी मॉर्गन ने वरुण बेवरेजेज पर ‘ओवरवेट’ की रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन टारगेट 625 से घटाकर 600 रुपए कर दिया है. वहीं सीएलएसए ने भी 'बाय' रेटिंग कायम रखी है, पर टारगेट थोड़ा घटाकर 774 रुपए किया है, जो पहले 786 रुपए था.
ऑपरेटिंग एफिशिएंसी बनी भरोसे की वजह
ब्रोकरेज रिपोर्ट्स में एक बात साफ नजर आई, कंपनी ने जिस तरह से लागत पर काबू पाया है, वह आने वाले तिमाहियों में मुनाफे की स्थिति को और मजबूत कर सकता है. खासकर एबिटडा मार्जिन में 82 बेसिस प्वाइंट की बढ़त को सभी ब्रोकरेज ने अहम मानते हुए रेटिंग में बदलाव नहीं किया.
मॉर्गन स्टैनली और सिटी ने भी दिखाई पॉजिटिवनेस
मॉर्गन स्टैनली ने ‘ओवरवेट’ रेटिंग कायम रखते हुए टारगेट प्राइस को 615 से घटाकर 600 रुपए किया है. वहीं सिटी ने ‘बाय’ की रेटिंग के साथ टारगेट को 725 से घटाकर 685 रुपए किया है. दोनों का मानना है कि वॉल्यूम गिरावट एक अस्थायी झटका है, लेकिन कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ बरकरार है.
शेयर प्राइस और बाजार का मूड
कंपनी के शेयर का मौजूदा प्राइस 521 रुपए है. अगर इन सभी ब्रोकरेज के नए टारगेट्स पर गौर करें तो औसतन स्टॉक में 15-25% तक की तेजी की उम्मीद की जा रही है. इससे संकेत मिलता है कि बाजार में कंपनी को लेकर भरोसा बरकरार है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)