&format=webp&quality=medium)
भागने वाला है ये डी-मार्ट चलाने वाली कंपनी का स्टॉक
स्टॉक मार्केट में निवेशकों को हमेशा भरोसेमंद और स्थिर ग्रोथ वाले स्टॉक्स की तलाश होती है. यही वजह है कि D-Mart स्टोर्स चलाने वाली कंपनी Avenue Supermarts एक बार फिर चर्चा में आ गई है. ब्रोकरेज फर्म Axis Direct ने इस स्टॉक को लेकर उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में यह निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकता है.
क्या है ब्रोकरेज का अनुमान?
Axis Direct की रिपोर्ट के मुताबिक, Avenue Supermarts के शेयर का मौजूदा बाजार भाव करीब 4,026.90 रुपए है. ब्रोकरेज ने इसके लिए 4,810 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 20 फीसदी ऊपर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस, एक्सपेंशन स्ट्रैटेजी और कंज्यूमर सेगमेंट में मजबूत पकड़ इसे निवेश के लिए उपयुक्त बनाती है.
क्यों पसंद आया ब्रोकरेज को D-Mart?
D-Mart भारत के तेजी से बढ़ते रिटेल सेगमेंट में अपनी पकड़ बना चुका है. इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी कम लागत पर चलने वाली बिजनेस मॉडल है, जो ग्राहकों को बेहतर दाम पर सामान देने में सक्षम बनाती है. कंपनी का ध्यान हाई वॉल्यूम, लो मार्जिन मॉडल पर है, जिससे लगातार बिक्री और मुनाफे में इजाफा होता रहा है.
ब्रोकरेज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की स्टोर एक्सपेंशन रणनीति, स्थिर मार्जिन और कम कर्ज का बोझ इसे सेक्टर की दूसरी कंपनियों से अलग बनाते हैं. साथ ही, उपभोक्ता मांग में लगातार सुधार और बढ़ती डिस्काउंटिंग कल्चर इसके कारोबार को सपोर्ट दे रही है.
कंपनी में ग्रोथ की संभावनाएं
Avenue Supermarts का शेयर हाल के महीनों में स्थिरता के साथ आगे बढ़ा है. आज की बात करें तो इसमें करीब 0.39 फीसदी की हल्की तेजी देखी गई है. हालांकि इसके लॉन्ग टर्म निवेशक इसके सस्टेनेबल ग्रोथ और बिजनेस के स्केलेबिलिटी को देखते हुए इससे काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं.
कंपनी ने अपने लेटेस्ट रिजल्ट में ग्रोथ और मुनाफे में हल्का सुधार दिखाया है. खासकर मेट्रो और टियर-2 शहरों में स्टोर ओपनिंग की रणनीति और टेक्नोलॉजी के जरिए इन्वेंटरी मैनेजमेंट को बेहतर बनाने की कोशिश इसे और मजबूत बना रही है.
निवेशकों के लिए क्या है रणनीति?
Axis Direct ने इस स्टॉक को लेकर ‘Buy’ की सलाह दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, जो निवेशक मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिए से स्टॉक चुन रहे हैं, उनके लिए Avenue Supermarts एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है. हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका हमेशा बनी रहती है, लेकिन मजबूत बुनियादी पहलू इसे एक सुरक्षित निवेश बनाते हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)