FY27 में 30-40% घट सकती है ऑटो कंपनियों की कमाई, 2 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, 11 ऑटो स्टॉक्स पर बताई स्ट्रैटेजी

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर ऑटो सेक्टर पर देखने को मिल सकता है. अगर यही हाल रहा तो वित्त वर्ष 2027 में ऑटो कंपनियों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. लेकिन ब्रोकरेज ने 11 ऑटो स्टॉक्स पर अपनी राय जारी की है.
FY27 में 30-40% घट सकती है ऑटो कंपनियों की कमाई, 2 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, 11 ऑटो स्टॉक्स पर बताई स्ट्रैटेजी

AI जनरेटेड फोटो 

20 मार्च 2026 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स में 3% की गिरावट दर्ज हुई. इसका असर सेक्टोरल इंडेक्स पर भी पड़ा. निफ्टी ऑटो इंडेक्स (Nifty Auto Index) भी 4% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था. हालांकि 21 मार्च को बाजार में रिकवरी है. निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी करीब एक फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में ट्रेड कर रहा है. लेकिन मिडिल ईस्ट क्राइसिस का भारतीय ऑटो सेक्टर पर काफी असर है.

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध, क्रूड की कीमतों में तेजी और कमोडिटी के बढ़ते दाम ऑटो सेक्टर पर असर डाल रहे हैं. 2 दिग्गज ब्रोकरेज कंपनी CLSA और Morgan Stanley ने ऑटो सेक्टर पर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है. इसी के साथ CLSA ने 11 ऑटो स्टॉक्स पर अपनी राय भी दी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Auto Sector: क्या है CLSA की राय?

CLSA का मानना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अभी भी ऑटो सेक्टर के लिए बड़ी चिंता हैं
मौजूदा हालात लंबे समय तक बने रहते हैं, तो FY27 की कमाई में 30-40% तक कटौती हो सकती है
फिलहाल सवाल यह है कि असर सिर्फ पहली तिमाही तक रहेगा या पूरे साल पर पड़ेगा

CLSA ने इतिहास का उदाहरण भी दिया है:

कोविड की पहली लहर के दौरान 40 दिनों में ऑटो कंपनियों के शेयर 30-45% तक गिर गए थे
मौजूदा माहौल में भी करीब 15% तक और गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता

हालांकि, ब्रोकरेज का मानना है कि:

FY28 में मार्जिन रिकवरी देखने को मिल सकती है
अगर कमोडिटी कीमतें घटती हैं या कंपनियां कीमतें बढ़ाती हैं, तो वैल्यूएशन सुधर सकते हैं

CLSA के पसंदीदा स्टॉक्स

  • Mahindra & Mahindra (M&M)
  • Bajaj Auto
  • TVS Motor Company
  • Tata Motors (Passenger Vehicles)
  • Ashok Leyland

11 स्टॉक्स पर CLSA की रिपोर्ट

Ashok LeylandAccumulate168216227
Bajaj AutoAccumulate88681070711410
Eicher MotorsAccumulate879374548066
Escorts KubotaAccumulate288737524313
Hero MotoCorpHold517254375913
HyundaiAccumulate195126522853
M&MAccumulate304544484702
Maruti SuzukiAccumulate125991596117743
Tata Motors CVAccumulate417648673
Tata Motors PVAccumulate309440450
TVS MotorsAccumulate345438464146

Auto Sector: क्या है Morgan Stanley की राय?

  • Morgan Stanley की रिपोर्ट थोड़ी बैलेंस्ड है
  • कंपनी का कहना है कि वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत बनी हुई है
  • बढ़ती महंगाई मार्जिन पर दबाव डाल रही है

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

किन-किन वजहों से बढ़ रहा है दबाव?

  • कमोडिटी कीमतें
  • मेमोरी (चिप्स) की कीमत
  • फ्रेट (transport) लागत
  • पावर और फ्यूल खर्च

ब्रोकरेज का कहना है कि सबसे बड़ा फैक्टर यह है कि यह दबाव कितने समय तक रहता है. यही तय करेगा कि स्टॉक्स में कितनी गिरावट आ सकती है.

Morgan Stanley के पसंदीदा स्टॉक्स (Overweight)

  • Mahindra & Mahindra
  • TVS Motor Company
  • Hero MotoCorp
  • Maruti Suzuki

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

दोनों ब्रोकरेज की रिपोर्ट को देखें तो तस्वीर साफ है:

  • शॉर्ट टर्म में दबाव: कच्चा तेल और महंगाई से मार्जिन प्रभावित हो सकते हैं
  • मिड टर्म में अनिश्चितता: कमाई में कटौती का जोखिम बना हुआ है
  • लॉन्ग टर्म में उम्मीद: FY28 से रिकवरी संभव है

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)