&format=webp&quality=medium)
BEL Share Price: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने हाल ही में मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी पर अपने रुख को अपडेट किया है. कंपनी के प्रदर्शन, ऑर्डर बुक और भविष्य की आय संभावनाओं को देखते हुए ज़्यादातर हाउस BEL पर पॉजिटिव बने हुए हैं. यहां से शेयर में अच्छी तेजी की उम्मीद बन रही है. हालांकि, सोमवार को बाजार में गिरावट के बीच ये शेयर 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 421 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. पिछले ट्रेडिंग सेशन में शेयर 426 पर बंद हुआ था.
Citi ने BEL पर अपना 'Buy' रेटिंग बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 500 रुपये से बढ़ाकर 525 रुपये कर दिया है. मौजूदा बाज़ार भाव 426 रुपये के मुकाबले यह लगभग 23% की अपसाइड है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत है और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स में इसकी अग्रणी स्थिति आगे भी ग्रोथ को सपोर्ट करेगी.
Nomura ने BEL पर अपना 'Neutral' रेटिंग बनाए रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस 400 रुपये से बढ़ाकर 427 रुपये किया है. फर्म का कहना है कि कंपनी के Q2 FY26 के नतीजे मजबूत रहे, लेकिन हाई वैल्यूएशन के चलते अपसाइड सीमित लगती है.
Anil Singhvi Stocks: मार्केट गुरु के 2 मजबूत शेयर, नतीजों के बाद कहा- खरीद लो; जान लें टारगेट प्राइस
Nomura ने FY26 के लिए EBITDA और PAT अनुमान क्रमशः 2% और 1% बढ़ाए हैं और FY25-28 के दौरान PAT CAGR 13% रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, उन्होंने चेताया है कि कंपनी का नेट वर्किंग कैपिटल थोड़ा कमजोर हुआ है और बड़े ऑर्डर के कारण एक्सिक्यूशन टाइमलाइन लंबी हो सकती है. Nomura के मुताबिक, BEL वर्तमान में FY27F/FY28F EPS के 47x/41x वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है, जो महंगा माना जा सकता है.
Jefferies ने BEL पर अपना 'Buy' रेटिंग बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 455 रुपये से बढ़ाकर 510 रुपये किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि सितंबर तिमाही का EBITDA अनुमान से 20% ज्यादा रहा, जिसमें राजस्व और मार्जिन दोनों ने उम्मीदों को पीछे छोड़ा. कंपनी का H1 FY26 मार्जिन 28.8% रहा, जो FY26 के लिए 27% गाइडेंस से बेहतर है.
Jefferies ने यह भी कहा कि BEL ने FY26 में ₹27,000 करोड़ के ऑर्डर फ्लो का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल से 39% अधिक है, और कंपनी अब तक उसका 55% हासिल कर चुकी है. साथ ही, BEL ने 15% से अधिक रेवेन्यू ग्रोथ का भरोसा दोहराया है. ब्रोकरेज का मानना है कि BEL भारतीय रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स की मार्केट लीडर है और इसे थलसेना, नौसेना और वायुसेना सभी क्षेत्रों में बढ़ते खर्च से लाभ मिलेगा.
Morgan Stanley ने BEL पर अपना 'Overweight' रेटिंग बनाए रखा है, हालांकि उसने टारगेट प्राइस 418 रुपये तय किया है, जो मौजूदा भाव के रेंज में ही है.
शेयर ने इस साल जुलाई में 436 के लेवल पर अपना 52 वीक हाई बनाया था. वहीं, फरवरी में ये 240 के लेवल पर 52 वीक लो पर था. वहां से शेयर ने काफी रिकवर किया है. NSE पर कंपनी का मार्केट कैप 3,06,754 करोड़ है. बीईएल का कुल ऑर्डरबुक 74,500 करोड़ रुपये के आसपास है.
कुल मिलाकर, ब्रोकरेज हाउसेज़ का रुझान BEL पर सकारात्मक है. Citi और Jefferies जैसी संस्थाएं इसे आगे भी मजबूत प्रदर्शन करने वाला शेयर मान रही हैं. वहीं Nomura ने वैल्यूएशन के चलते थोड़ी सतर्कता बरती है. BEL की मजबूत ऑर्डर बुक, लगातार बेहतर मार्जिन और डिफेंस सेक्टर में बढ़ते अवसरों को देखते हुए, यह स्टॉक निवेशकों की निगाह में बना हुआ है.
