₹9070 करोड़ की डील, 100% हिस्सेदारी; फिर भी ब्रोकरेज की SELL रेटिंग, क्या इस शेयर से कर लेना है एग्जिट?

Bosch ने 9070 करोड़ रुपए में अपने ग्रुप की कंपनी में 100% की हिस्सेदारी ली. लेकिन इस डील के बाद 2 ब्रोकरेज की रिपोर्ट आई, जिसमें से एक ने बिकवाली की राय दी है.
₹9070 करोड़ की डील, 100% हिस्सेदारी; फिर भी ब्रोकरेज की SELL रेटिंग, क्या इस शेयर से कर लेना है एग्जिट?

मेगा डील के बाद भी ब्रोकरेज ने बिकवाली की राय, जानें क्यों (AI जनरेटेड फोटो)

Bosch Share Price: ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bosch ने हाल ही में ग्रुप की सिस्टर कंपनी Bosch Chassis Systems India (RBIC) को अधिग्रहण करने का ऐलान किया. कंपनी ने अपने ग्रुप की इस सिस्टर कंपनी में 100% हिस्सेदारी की. इस डील की वैल्यु 90.7 बिलियन रुपए रही. लेकिन इतनी बड़ी डील के बाद Bosch के स्टॉक पर 2 ब्रोकरेज कंपनियों की रिपोर्ट आई हैं. हैरानी की बात ये है कि दोनों ही ब्रोकरेज कंपनियों ने अपनी रिपोर्ट में टारगेट प्राइस घटाया है.

ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी UBS ने इस शेयर पर SELL की रेटिंग को बरकरार रखा है. इस शेयर पर बिकवाली की राय के साथ टारगेट प्राइस भी घटा दिया है. ब्रोकरेज को ये डील तो ठीक लगी है लेकिन वैल्युएशन्स को लेकर कहीं चिंता बनी हुई हैं. इतना ही नहीं, घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने भी इस शेयर पर Neutral की रेटिंग दी है. इस डील के बाद ब्रोकरेज का क्या रुख है और क्यों टारगेट प्राइस घटाया है, इसकी जानकारी यहां दी गई है.

Bosch: 2 ब्रोकरेज, घटाए टारगेट

Add Zee Business as a Preferred Source

Bosch के शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी UBS और Motilal Oswal दोनों की ही रिपोर्ट आई है. इस रिपोर्ट में UBS ने बिकवाली की राय दी है और टारगेट प्राइस 27920 रुपए का दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 24% का डाउनसाइड रिटर्न दिखा रहा है.

इसके अलावा, मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर न्यूट्रल की रेटिंग रखी है. ब्रोकरेज ने 35,323 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 4% का डाउनसाइड रिटर्न दिखाता है.

Bosch

UBS ने क्यों दी बिकवाली की राय?

अधिग्रहण: ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में बतया कि कंपनी ने अपनी ग्रुप एंटिटी Bosch Chassis Systems India में 100% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. यह ट्रांजैक्शन मुख्य रूप से कैश से फंड किया जाएगा, जबकि इसमें एक छोटा हिस्सा इक्विटी का भी शामिल है.

वैल्युएशन्स: UBS के मुताबिक, यह अधिग्रहण EPS (Earnings Per Share) और रिटर्न रेशियो दोनों के लिहाज से वैल्यू-एक्रेटिव हो सकता है, क्योंकि इसमें इक्विटी डायल्यूशन कम है और कैश का बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

वैल्यूएशन के लिहाज से देखें तो इस डील का FY25 EV/EBITDA मल्टीपल करीब 10.6x है, जो Endurance Technologies के FY25 EV/EBITDA 21x और एक साल फॉरवर्ड EV/EBITDA 14x के मुकाबले काफी कम है.

मोतीलाल ओसवाल ने क्या कहा?

  • Bosch ने अपनी ग्रुप कंपनी Bosch Chassis Systems में 100% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी.
  • RBIC ऑटोमोटिव सेफ्टी और ब्रेकिंग सिस्टम में मार्केट लीडर है.
  • FY23-25 में 17% रेवेन्यू CAGR और 650bps मार्जिन एक्सपेंशन.
  • डील वैल्यू 9070 करोड़ रुपए, वैल्यूएशन 10.6x FY25 EV/EBITDA.
  • लिस्टेड एंटिटी (40.6x FY26E) के मुकाबले डील आकर्षक.
  • FY25 आधार पर EPS में 5% बढ़ोतरी की उम्मीद.
  • OEMs को एंड-टू-एंड सॉल्यूशन देने में मदद, कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मजबूत होगा.
  • FY27E से RBIC के फाइनेंशियल्स को शामिल किया गया.
  • FY27E/FY28E के लिए अर्निंग्स अनुमान 5%/7% बढ़ाए गए.
  • हालिया रैली (~19%) के बाद स्टॉक फेयरली वैल्यूड (40x/35.7x FY27E/FY28E EPS).
  • Neutral रेटिंग बरकरार, टारगेट 35323 रुपए (36x Dec’27E EPS).

Bosch: कंपनी का शेयरहोल्डिंग पैटर्न

विवरणDec-25Sept-25Dec-24
प्रमोटर्स70.570.570.5
DIIs14.915.115.9
FIIs7.37.16.1
Others7.27.27.4

क्या करती है Bosch Chassis Systems?

यह कंपनी ऑटोमोटिव सेफ्टी सॉल्यूशंस जैसे एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और एडवांस ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी पर काम करती है. ये कंपनी ऑटोमोटिव सेफ्टी और ब्रेकिंग सिस्टम में मार्केट लीडर है.

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

ब्रोकरेज कंपनी ने इस डील को बढ़िया बताया लेकिन वैल्युएशन्स के मोर्च पर महंगा लग रहा है. ऐसे में बिकवाली की राय है और टारगेट प्राइस भी घटाया है. निवेशकों के लिए ब्रोकरेज ने सेल और न्यूट्रल की रेटिंग दी है, जो वैल्युएशन्स के आधार पर है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Bosch ने कौन-सी कंपनी का अधिग्रहण किया है?

Bosch Chassis Systems India (RBIC) में 100% हिस्सेदारी.

Q2 डील की वैल्यू कितनी है?

करीब ₹9,070 करोड़.

Q3 UBS ने क्या रेटिंग दी है?

Sell रेटिंग, टारगेट 27,920 रुपए.

Q4 Motilal Oswal का क्या रुख है?

Neutral रेटिंग, टारगेट 35,323 रुपए.

Q5 टारगेट घटाने की वजह क्या है?

डील पॉजिटिव है, लेकिन वैल्युएशन महंगा दिख रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6