&format=webp&quality=medium)
Bonus Share, Stock Split: स्मॉल-कैप स्टॉक Sikko Industries के शेयरों में लगातार तीसरे सत्र में तेज उछाल देखने को मिला. कंपनी द्वारा बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की घोषणा के बाद स्टॉक में जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है. गुरुवार, 23 अक्टूबर को शेयर 20% उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गया. इस तेजी के साथ स्टॉक ने 52-हफ्ते का नया हाई ₹122.70 छू लिया.
Sikko Industries का शेयर आज के कारोबार में 20% की तेजी के साथ 124 रुपये के भाव पर पहुंच गया. कंपनी के बोर्ड ने 18 अक्टूबर को हुई बैठक में दोनों कॉर्पोरेट फैसलों को मंजूरी दी.
कंपनी बोर्ड ने दो बड़े कदमों को मंजूरी दी है: 1:10 स्टॉक स्प्लिट, ₹10 के फेस वैल्यू वाले 1 शेयर को ₹1 के 10 शेयरों में विभाजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य लिक्विडिटी बढ़ाना और शेयरों को रिटेल निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनाना है.
हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा. इससे निवेशकों के होल्ड किए गए शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी.
स्टेप पहले बाद में
1:1 बोनस 100 शेयर 200 शेयर
1:10 स्प्लिट 200 शेयर 2,000 शेयर
यानी अगर किसी निवेशक के पास आज 100 शेयर हैं, तो बोनस के बाद ये 200 हो जाएंगे, और उसके बाद 1:10 स्प्लिट के चलते कुल 2,000 शेयर हो जाएंगे. स्प्लिट के बाद फेस वैल्यू भी ₹1 हो जाएगी.
कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों ने भी स्टॉक की रैली को सहारा दिया है. Q1FY26 में रेवेन्यू 14% बढ़कर ₹18.10 करोड़ हो गया था. वहीं, नेट प्रॉफिट 26% उछलकर ₹2.18 करोड़ था.