2 दिग्गज आईटी शेयर...2 ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म, बिकवाली के बावजूद क्यों पसंद हैं Infosys और HCL Tech?

IT Stocks: दोनों कंपनियों पर अलग-अलग ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने पॉजिटिव राय दी है. दोनों में ही 20 प्रतिशत तक की तेजी देखने का अनुमान है. आईटी शेयरों में इस हफ्ते बिकवाली देखने को मिली है. ऐसे में इन दोनों शेयरों में ब्रोकरेज का कन्विक्शन अच्छा संकेत है.
 2 दिग्गज आईटी शेयर...2 ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म, बिकवाली के बावजूद क्यों पसंद हैं Infosys और HCL Tech?

IT Stocks: आईटी सेक्टर के दो बड़े नाम इंफोसिस और HCL टेक्नोलॉजीज पर ताजा ब्रोकरेज रिपोर्ट्स आई हैं. दोनों कंपनियों पर अलग-अलग ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने पॉजिटिव राय दी है. दोनों में ही 20 प्रतिशत तक की तेजी देखने का अनुमान है. आईटी शेयरों में इस हफ्ते बिकवाली देखने को मिली है. ऐसे में इन दोनों शेयरों में ब्रोकरेज का कन्विक्शन अच्छा संकेत है और यहां खरीदारी का मौका बन रहा है.

Infosys पर क्या है ब्रोकरेज की राय?

इंफोसिस पर BofA सिक्योरिटीज 1780 रुपये का टारगेट दिया है, जो कि 19% का अपसाइड पोटेंशियल दिखा रहा है. BofA ने इंफोसिस पर खरीदारी (Buy) की राय बरकरार रखी है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के पास कैश रिजर्व बहुत मजबूत है. हालांकि ज्यादा कैश होना कंपनी की रिटर्न रेशियो को थोड़ा कमजोर दिखा सकता है, लेकिन कंपनी इस पैसे का सही इस्तेमाल बायबैक के जरिए कर रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इंफोसिस–सनराइज पार्टनरशिप विस्तार

हाल ही में इंफोसिस ने स्विट्जरलैंड की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी सनराइज के साथ अपनी लंबे समय की साझेदारी को और बढ़ाया है. कंपनी उनके आईटी सिस्टम को मॉडर्न बनाने में मदद करेगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग बढ़ाया जाएगा. अलग-अलग वेंडर्स की जगह एकीकृत सिस्टम बनेगा जिससे लागत और समय दोनों की बचत होगी. डाटा सिक्योरिटी और ग्राहक सेवाओं को और मजबूत बनाया जाएगा. यानि इंफोसिस केवल आउटसोर्सिंग सर्विस नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी और AI में भी तेजी से काम कर रही है. यही कारण है कि ब्रोकरेज को इसमें लंबी अवधि की मजबूती नजर आती है.

HCL टेक पर क्या है ब्रोकरेज की राय?

Morgan Stanley ने शेयर पर ₹1680 का टारगेट प्राइस रखा है, इसमें 16% तक का रिटर्न मिल सकता है. Morgan Stanley ने HCL टेक पर Equalweight रेटिंग दी है, यानी न्यूट्रल से थोड़ा बेहतर नजरिया. कंपनी के लिए सबसे पॉजिटिव बात है- बड़ी डील जीतना. स्वीडन बेस्ड CV कंपनी ने HCL के साथ पुराने करार को बढ़ाया. AI सर्विसेज के लिए नया मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट भी साइन हुआ है. HCL ने पहले कहा था कि कुछ बड़े डील Q2 में शिफ्ट हो सकते हैं. अब नया डील मिलने से निवेशकों को भरोसा मिला है कि Q2 की डील वैल्यू (TCV) बेहतर रहेगी.

Q1 नतीजे देखें तो एचसीएल का राजस्व (Revenue) उम्मीद से बेहतर रहा, लेकिन मार्जिन थोड़े दबाव में आए. मार्जिन पर असर पड़ा – लोअर यूटिलाइजेशन, एक क्लाइंट के दिवालिया होने और AI सर्विसेज में ज्यादा खर्च की वजह से. हालांकि, कंपनी का नया फोकस GenAI और AI-बेस्ड सर्विसेज हैं, जो लंबे समय में ग्रोथ ड्राइवर साबित हो सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6