Block Deal: जेके लक्ष्मी सीमेंट से प्रमोटर बाहर, पाइन लैब्स में बड़ी खरीदारी, म्यूचुअल फंड्स ने लगाया दांव

शेयर बाजार में बुधवार को कई बड़ी ब्लॉक डील हुई हैं. इन डील्स की डीटेल सामने आई है. इसमें कई बड़े म्यूचुअल फंड हाउस ने अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है। वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा जे.के.लक्ष्मी सीमेंट की ब्लॉक डील हो रही है.
Block Deal: जेके लक्ष्मी सीमेंट से प्रमोटर बाहर, पाइन लैब्स में बड़ी खरीदारी, म्यूचुअल फंड्स ने लगाया दांव

शेयर बाजार में कई ब्लॉक डील्स हुई (Photo: प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini)

बुधवार को शेयर बाजार कई ब्लॉक डील का गवाह बना, जिसमें कई प्रमोटर्स और निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बेचकर मुनाफावसूली की है. वहीं, इन डील्स में SBI म्यूचुअल फंड और निप्पॉन इंडिया जैसे बड़े फंड हाउसों ने कई शेयरों पर दांव लगाया है. सबसे अहम जेके लक्ष्मी सीमेंट से एक प्रमोटर का पूरी तरह से बाहर निकलना रहा है. वहीं, शुक्रवार को प्री-ओपन सेशन विंडो में पॉलिसीबाजार में बड़ी ब्लॉक डील हुई, जिसमें लगभग 38 लाख शेयरों के कई सौदे पूरे किए गए, जो कुल 0.8% इक्विटी के बराबर हैं.

पाइन लैब्स की शेयरहोल्डिंग में आया बड़ा बदलाव

पाइन लैब्स की शेयरहोल्डिंग में बड़ा बदलाव आया है. कंपनी के बड़े पब्लिक शेयरहोल्डर अल्टीमीटर ग्रोथ पार्टनर्स ने अपनी 1.4 फीसदी हिस्सेदारी बाजार में बेच दी है.

1.56 करोड़ शेयरों की बिकवाली

  • अल्टीमीटर ग्रोथ पार्टनर्स ने 135 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कुल 1.56 करोड़ शेयर बेचे, जिसका कुल सेल साइज 210 करोड़ रुपए रहा है.
  • देश के दो बड़े म्यूचुअल फंडों ने पाइन लैब्स पर दांव लगाया है. पब्लिक शेयरहोल्डर SBI म्यूचुअल फंड ने 135 रुपए के भाव पर 1.32 करोड़ शेयर (1.15% हिस्सेदारी) खरीदे हैं.
  • निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने भी 135 रुपए के भाव पर 70 लाख शेयर (0.6% हिस्सेदारी) खरीदे हैं. पाइन लैब्स में कुल बाय साइज 272 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है.

हिस्सेदारी खरीदने वालों की जानकारी

कंपनी का नामखरीदार (Buyer) का नामशेयरहोल्डर श्रेणीखरीदे गए शेयरों की संख्याहिस्सेदारी (%)फ्लोर प्राइस (₹/शेयर)कुल बाय साइज (करोड़ ₹)
PINELABSएसबीआई म्यूचुअल फंडपब्लिक शेयरहोल्डर1.32 करोड़1.15%₹135₹272 करोड़ (कुल)
PINELABSनिप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंडपब्लिक शेयरहोल्डर70 लाख0.60%₹135₹272 करोड़ (कुल)
JK LAKSHMI CEMENTबंगाल एंड असम कंपनीप्रमोटर8.68 लाख0.70%₹615₹53 करोड़ (टोटल डील)
INDOCO REMEDIESआईसीआईसीआई प्रूडेंशियल MFपब्लिक शेयरहोल्डर13.6 लाख1.50%₹198₹27 करोड़
PRATAAP SNACKSऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चरप्रमोटर1.3 लाख0.50%₹1123₹15 करोड़

प्रमोटर लेवल पर बड़ा रणनीतिक बदलाव

सीमेंट सेक्टर की अहम कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट में प्रमोटर लेवल पर बड़ा रणनीतिक बदलाव हुआ है. कंपनी के प्रमोटर द्वारकेश एनर्जी ने अपने हिस्से के सभी 8.68 लाख शेयर (0.7% हिस्सेदारी) बेच दिए हैं.

615 रुपए प्रति शेयर के भाव पर सौदा

  • जेके लक्ष्मी सीमेंट में यह सौदा 615 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुआ है. प्रमोटर ने अब पूरी तरह एग्जिट कर लिया है.
  • जेके लक्ष्मी सीमेंट के ही एक दूसरे प्रमोटर ग्रुप बंगाल एंड असम कंपनी ने 615 रुपए के भाव पर शेयर खरीदे हैं.
  • 53 करोड़ रुपए की डील के बाद कंपनी में बंगाल एंड असम कंपनी की हिस्सेदारी 42 फीसदी से बढ़कर 42.7 फीसदी हो गई है.

हिस्सेदारी बेचने वालों की डीटेल्स

कंपनी का नामविक्रेता (Seller) का नामशेयरहोल्डर श्रेणीबेचे गए शेयरों की संख्याहिस्सेदारी (%)फ्लोर प्राइस (₹/शेयर)कुल सेल साइज (करोड़ ₹)मुख्य टिप्पणी
PINELABSअल्टीमीटर ग्रोथ पार्टनर्सपब्लिक शेयरहोल्डर1.56 करोड़1.40%₹135₹210 करोड़हिस्सेदारी बेचकर आंशिक निकास
JK LAKSHMI CEMENद्वारकेश एनर्जीप्रमोटर8.68 लाख0.70%₹615₹53 करोड़कंपनी से पूरी तरह बाहर हुए

Zee Business Live TV यहां पर देखें

इंडिको रेमेडीज और प्रताप स्नैक्स में ब्लॉक डील

फार्मा कंपनी इंडिको रेमेडीज में पब्लिक शेयरहोल्डर ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. फंड हाउस ने 198 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 13.6 लाख शेयर (1.5 फीसदी हिस्सेदारी) खरीदे हैं, जिसका कुल साइज 27 करोड़ रुपए रहा है. इसके अलावा प्रताप स्नैक्स के प्रमोटर ऑथ इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने कंपनी में अपनी शेयरहोल्डिंग को मजबूत किया है. उन्होंने 1123 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 1.3 लाख शेयर यानी 0.5% हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी कुल वैल्यू 15 करोड़ रुपए रही है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 ब्लॉक डील क्या होती है?

ब्लॉक डील में शेयर बाजार में एक ही बार में कम से कम 5 लाख शेयरों या 10 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य के शेयरों की खरीद-बिक्री एक साथ होती है.

Q2 फ्लोर प्राइस का मतलब क्या होता है?

ब्लॉक डील में फ्लोर प्राइस वह सबसे कम कीमत होती है, जिस पर कई शेयर होलडर्स अपने शेयर बेचने के लिए तैयार होता है. शेयर की बिक्री इस कीमत पर या इससे ऊपर ही होती है.

Q3 ब्लॉक डील कैसे और कब होती है?

स्टॉक एक्सचेंज एक अलग ब्लॉक डील विंडो खोलते हैं. इसके दो सत्र होते हैं: सुबह 8.45 बजे और 9 बजे और दोपहर 2.05 बजे से 2.20 बजे होती है.

Q4 ब्लॉक डील में कौन हिस्सा लेता है?

इसमें बड़े खिलाड़ी जैसे संस्थागत निवेशक, म्यूचुअल फंड्स, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, कंपनी के प्रमोटर्स और बड़े HNIs शामिल होते हैं.

Q5 रिटेल निवेशक ब्लॉक डील कर सकते हैं?

नहीं, आम निवेशक सीधे तौर पर ब्लॉक डील में हिस्सा नहीं ले सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6