68% रिटर्न दे सकता है ₹93 वाला बिड़ला ग्रुप का ये स्टॉक, ऑल टाइम लो पर मिल रहा निवेश का मौका

Birla Group Stocks to BUY: बिड़ला ग्रुप की कंपनी Aditya Birla Lifestyle का शेयर इस समय ऑल टाइम लो पर कारोबार कर रहा है. इस भाव पर यह लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए सुनहरा मौका है. ब्रोकरेज ने 68% अपसाइड का सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है.
68% रिटर्न दे सकता है ₹93 वाला बिड़ला ग्रुप का ये स्टॉक, ऑल टाइम लो पर मिल रहा निवेश का मौका

मई 2025 में Aditya Birla Lifestyle का हुआ डीमर्जर हुआ था. (फाइल फोटो)

Birla Group Stocks to BUY: आदित्य बिड़ला ग्रुप की फैशन कंपनी Aditya Birla Lifestyle का शेयर इस समय ऑल टाइम लो पर कारोबार कर रहा है. अपने हाई से यह शेयर 48% टूटकर 93 रुपए के स्तर पर है. ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक में खरीद की सलाह दी है और 68% अपसाइड का सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है. आइए निवेश की पूरी डीटेल समझते हैं.

25 मार्च को Aditya Birla Lifestyle का शेयर 93 रुपए पर बंद हुआ और 23 मार्च को इस शेयर ने इंट्राडे में 90 रुपए का लाइफ लो बनाया था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अपनी फ्रेश रिपोर्ट में इस स्टॉक पर BUY की रेटिंग को मेंटेन रखा है और टारगेट प्राइस को 185 रुपए से घटाकर 155 रुपए कर दिया है. वर्तमान प्राइस के मुकाबले यह टारगेट 68% अधिक है.

Aditya Birla
Add Zee Business as a Preferred Source

Summary

  • मई 2025 में Aditya Birla Lifestyle का हुआ डीमर्जर
  • आदित्य बिड़ला फैशन एंड रीटेल लिमिटेड से अलग हुई यह कंपनी
  • आदित्य बिड़ला लाइफ स्टाइल के हवाले सभी प्रीमियम ब्रांड्स आए
  • Louis Philippe, Van Heusen, Allen Solly
  • Peter England, American Eagle, Reebok जैसे ब्रांड मिले
  • इसके कुल 3315 ब्रांड स्टोर्स हैं और 785+ शहरों में इसका प्रजेंस है


आइए समझने की कोशिश करते हैं कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में क्या कुछ कहा है और निवेशक के तौर पर आपके लिए यह कितना बड़ा मौका बन सकता है.

Overall View

  • कंपनी की रिकवरी धीरे-धीरे लेकिन स्थिर है
  • इसीलिए BUY रेटिंग मेंटेन किया गया है

बिजनेस परफॉर्मेंस कैसा है?

  • हर सेगमेंट में सुधार दिख रहा है
  • घाटे वाले स्टोर अब बंद हो चुके हैं
  • इसस कंपनी पर बड़ा दबाव खत्म
  • अब नए स्टोर खोलने पर फोकस

एक्सपैंशन पिक-अप हो रहा

  • Q3 में 59 नए स्टोर खोले गए
  • H1FY26 के मुकाबले बेहतर ग्रोथ

डिमांड का ट्रेंड कैसा है?

  • मिड फरवरी तक डिमांड मजबूत रही
  • उसके बाद थोड़ी सुस्ती देखी जा रही है

Q4 परफॉर्मेंस कैसा रह सकता है?

  • Online + MBO (multi-brand outlets) बेहतर करेंगे
  • रीटेल स्टोर्स थोड़ा पीछे रह सकते हैं

FY27 को लेकर क्या प्लान है?

  • कंपनी बड़ा एक्सपेंशन करने वाली है
  • 300-350 नए ग्रॉस स्टोर खोलने की योजना
  • बंद होने के बाद नेट 200-250 स्टोर्स जुड़ेंगे
  • रीटेल ग्रोथ फिर से डबल डिजिट पर आ सकता है

करेंट वैल्युएशन

  • 92 रुपए के भाव पर वैल्युएशन
  • 12x FY28 EV/EBITDA है

टारगेट वैल्युएशन

  • 155 रुपए का टारगेट
  • 20x FY28 EV/EBITDA पर

फाइनल टेक

  • स्टॉक अभी अंडरवैल्युड दिख रहा है
  • बुरा टाइम बीत चुका और रिकवरी जारी
  • नॉन परफॉर्मिंग स्टोर्स बंद हो चुके हैं
  • एक्सपैंशन को लेकर कंपनी अग्रेसिव
  • ग्रोथ की तैयारी शुरू हो चुकी है
  • नए स्टोर = नया ग्रोथ ट्रिगर
  • इमर्जिंग ब्रांड्स = ग्रोथ इंजन
  • कहानी अभी बाकी है, BUY मेंटेन

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का बड़ा भरोसा

  • Aditya Birla Lifestyle Brands Ltd
  • 93 रुपए के भाव पर मार्केट कैप ₹11360 करोड़
  • प्रमोटर के पास 46.60%, पब्लिक के पास 52.89%
  • 263304 रीटेल के पास 6.20% हिस्सेदारी है
  • रेसिडेंट इंडिविजुअल के पास 5.70% हिस्सेदारी है

Shareholding Pattern

कैटिगरीजून 2025सितम्बर 2025दिसंबर 2025
प्रमोटर्स46.58%46.60%46.60%
FIIs22.59%21.59%16.25%
DIIs10.96%11.48%17.05%

पब्लिक ओनरशिप में

  • FIIs की हिस्सेदारी 16.25%
  • DIIs की हिस्सेदारी 17.05%

DIIs हिस्सेदारी में

  • 23 म्यूचुअल फंड्स के पास 10.86%
  • 7 इंश्योरेंस कंपनी के पास 6.08%

कंक्लूजन

Aditya Birla Lifestyle का शेयर इस समय ऑल टाइम पर है. अपने हाई से यहा करीब 45-50% तक टूट चुका है. अनपरफॉर्मिंग स्टोर्स बंद हो चुके हैं और अब नए बड़े स्टोर्स के साथ एक्सपैंशन पर मैनेजमेंट का फोकस है. ओवरऑल फ्रंट पर रिकवरी देखी जा रही है. ऐसे में इस प्राइस पर डाउनसाइड रिस्क लिमिटेड है और ग्रोथ का फायदा उठाया जा सकता है.

Disclaimer


आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Aditya Birla Lifestyle में BUY क्यों?

ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी की रिकवरी स्थिर है और ग्रोथ फिर से पिकअप कर रही है.

Q2 Aditya Birla Lifestyle के लिए टारगेट प्राइस क्या है?

₹93 के CMP पर ₹155 का टारगेट, यानी करीब 68% अपसाइड.

Q3 Aditya Birla Lifestyle के शेयर में इतनी गिरावट क्यों आई?

हाई से 45-50% गिरावट, कमजोर डिमांड और स्टोर रेशनलाइजेशन की वजह से हुआ है.

Q4 Aditya Birla Lifestyle के लिए आगे ग्रोथ ट्रिगर क्या हैं?

नए स्टोर ओपनिंग (200-250 नेट) और प्रीमियम ब्रांड्स की ग्रोथ.

Q5 Aditya Birla Lifestyle: रिस्क vs मौका क्या है?

डाउनसाइड लिमिटेड दिख रहा है, जबकि रिकवरी + एक्सपैंशन से अपसाइड का मौका है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6