&format=webp&quality=medium)
Biocon Share Price बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बायोकॉन ने अपनी अनलिस्टेड सब्सिडियरी Biocon Biologics में बची हुई माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने का बड़ा फैसला किया है. कंपनी Serum Institute, Tata Capital Growth Fund, Activ Pine LLP और Mylan से हिस्सा खरीदेगी, जिसके बाद Biocon Biologics पूरी तरह Biocon की 100% सब्सिडियरी बन जाएगी.
डील कैश और शेयर स्वैप दोनों तरीकों से पूरी होगी. मार्केट में यह खबर निकलने के बाद Biocon के शेयर में 1% की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹388 पर ट्रेड कर रहा है. शेयर का 52-week high ₹424 है.
Biocon Serum Institute, Tata Capital Growth Fund और Activ Pine को हर 100 Biocon Biologics शेयर के बदले 70.28 Biocon शेयर देगी. यह वैल्यूएशन $5.5 बिलियन के आधार पर तय हुआ है. Mylan से हिस्सेदारी खरीदने के लिए $400 मिलियन कैश और $415 मिलियन शेयर स्वैप का उपयोग किया जाएगा. Mylan को 100 Biocon Biologics शेयर के बदले 61.7 Biocon शेयर मिलेंगे. इस डील का मकसद कंपनी के स्ट्रक्चर को सरल बनाना और बायोसिमिलर बिजनेस पर पूरा नियंत्रण हासिल करना है, जो ग्लोबल स्तर पर तेजी से बढ़ रहा है.

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने इस डील को शेयरधारकों के लिए पॉज़िटिव बताया है. हालांकि उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स भी हाइलाइट किए, जैसे- स्टॉक 370-415 की बड़ी ट्रेडिंग रेंज में रहेगा. अपसाइड फिलहाल लिमिटेड क्योंकि डील के लिए कंपनी को $300-400 मिलियन की जरूरत होगी. आने वाले महीनों में Biocon Biologics के मौजूदा निवेशक शेयर बेच सकते हैं, जिससे दबाव बने रहने की संभावना है.

बायोकॉन के शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स की राय थोड़ी मिली-जुली है. Goldman Sachs ने इस पर Neutral रेटिंग बनाए रखी है. वहीं, ₹375 का टारगेट प्राइस दिया है, जोकि मौजूदा भाव से 3% डाउनसाइड पर चल रहा है. ब्रोकरेज का कहना है कि डील को सादे कॉरपोरेट स्ट्रक्चर, बेहतर बैलेंस शीट और ऑपरेशनल सिनर्जी की दिशा में ये अहम कदम है. उन्होंने कहा कि इससे कंपनी की ग्लोबल स्थिति diabetes, oncology और immunology सेगमेंट में मजबूत होगी.
ब्रोकरेज हाउस BOFA Securities ने Biocon पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹455 तय किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, Biocon Biologics (BBL) को पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी बनाने का यह सौदा शेयरधारकों के लिए रणनीतिक रूप से अहम कदम है. कंपनी BBL में बची हुई माइनॉरिटी हिस्सेदारी को कैश और शेयर स्वैप के जरिए खरीदेगी और इस डील को मार्च 2026 तक पूरा करने का अनुमान है.
BOFA का कहना है कि यह इंटीग्रेशन Biocon की कॉरपोरेट स्ट्रक्चर को सरल बनाएगा, जिससे HoldCo डिस्काउंट हट जाएगा. साथ ही, कंपनी को R&D और मैन्युफैक्चरिंग में बेहतर कॉस्ट सिनर्जी मिलेगी और आगे चलकर कर्ज कम करने के विकल्प भी खुलेंगे.
ब्रोकरेज का कहना है कि फिलहाल डील का प्रभाव नेट-न्यूट्रल दिखता है, लेकिन दो बातों पर नज़र रखना ज़रूरी रहेगा-
Avendus ने स्टॉक पर Add की रेटिंग को बरकरार रखा है, साथ ही ₹435 का टारगेट प्राइस रखा है.

6 दिसंबर को बोर्ड मीटिंग की घोषणा के बाद Biocon में गिरावट आई थी. इस मीटिंग में फंड जुटाने, Biocon Biologics में निवेश और मौजूदा शेयरधारकों से हिस्सेदारी खरीदने पर चर्चा का संकेत दिया गया था. मार्केट को उम्मीद थी कि कंपनी Biocon Biologics के IPO पर अपडेट देगी, लेकिन इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया. इसके बजाय कंपनी का फोकस डेट रिडक्शन और स्टेक बायआउट पर दिखाई दिया. वर्तमान में Biocon Biologics पर ₹15,684 करोड़ का कर्ज है और Biocon का इसमें पहले से 76% हिस्सा है.
Biocon की यह कर्रवाई स्ट्रैटेजिकली सही और लंबी अवधि के लिए पॉज़िटिव है, क्योंकि इससे बायोसिमिलर बिज़नेस पर पूरा नियंत्रण मिलेगा, लेकिन शॉर्ट टर्म में कर्ज बढ़ने, कॅपिटल जरूरत, और सेलिंग प्रेशर के कारण स्टॉक बड़ी तेजी तुरंत नहीं दिखा सकता.