Biocon पर Motilal Oswal की रिपोर्ट, टारगेट प्राइस देखते ही कर देंगे निवेश, मार्केट खुलते ही स्टॉक पर रखें नजर

Motilal Oswal ने Biocon पर "खरीदें" की रेटिंग दी है और ₹410 का टारगेट प्राइस तय किया है. कंपनी Semaglutide पेटेंट एक्सपायरी के बाद बढ़ने वाली डिमांड को कैप्चर करने की तैयारी कर रही है.
Biocon पर Motilal Oswal की रिपोर्ट, टारगेट प्राइस देखते ही कर देंगे निवेश, मार्केट खुलते ही स्टॉक पर रखें नजर

ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal (MO) ने फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Biocon पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. मौजूदा समय में कंपनी का शेयर भाव ₹360 है और MO ने इस पर "खरीदें" (Buy) की रेटिंग दी है. रिपोर्ट के अनुसार, Biocon का टारगेट प्राइस ₹410 तय किया गया है, यानी मौजूदा स्तर से लगभग 13% अपसाइड की उम्मीद है.

Semaglutide पेटेंट एक्सपायरी को लेकर तैयारी

Biocon अपनी उत्पादन क्षमता को तेजी से बढ़ा रही है, खासकर Semaglutide दवा को ध्यान में रखते हुए. यह दवा डायबिटीज और मोटापे के इलाज में इस्तेमाल होती है और इसकी मांग आने वाले सालों में कई गुना बढ़ने वाली है. भारत में इसका पेटेंट मार्च 2026 में खत्म हो रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रिपोर्ट में बताया गया है कि पेटेंट खत्म होने के बाद Semaglutide की ग्लोबल डिमांड 50-60 टन तक पहुंच सकती है. Biocon अपनी in-house मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाकर इस मौके का फायदा उठाना चाहती है ताकि सप्लाई रिस्क कम हो और कंपनी GLP-1 APIs मार्केट में अहम खिलाड़ी के तौर पर स्थापित हो सके.

कम लागत में उत्पादन, बड़ा फायदा

Biocon की मैन्युफैक्चरिंग लागत अन्य कंपनियों की तुलना में काफी कम है. यही वजह है कि कंपनी Semaglutide को लेकर दो मॉडल पर काम कर रही है-

CDMO मॉडल - ग्लोबल फार्मा कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं देना.

फ्रंट-एंड मॉडल - खुद की जेनेरिक दवाएं बाजार में लॉन्च करना.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि खासकर इंजेक्टेबल फॉर्म की मांग ज्यादा रहेगी क्योंकि वजन कम करने और डायबिटीज से लड़ने में इनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

पाइपलाइन और बिजनेस ग्रोथ

Biocon के पास जेनेरिक और बायोलॉजिक्स की मजबूत पाइपलाइन है. कंपनी ने बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग निवेश किया है ताकि आने वाले समय में तेजी से स्केल-अप किया जा सके. कंपनी की सहायक इकाई Syngene भी अपनी CDMO क्षमताओं का विस्तार कर रही है ताकि वैश्विक डिमांड को पूरा किया जा सके.

Motilal Oswal का अनुमान है कि FY25-27 के दौरान Biocon की Biologics में 18% CAGR, Generics में 16% CAGR और Syngene में 10% CAGR की ग्रोथ देखने को मिल सकती है.

निवेशकों के लिए क्या मतलब है?

Motilal Oswal की रिपोर्ट साफ करती है कि Biocon आने वाले वर्षों में GLP-1 सेगमेंट में बड़ा खिलाड़ी बन सकता है. पेटेंट एक्सपायरी के बाद मांग बढ़ेगी और कंपनी का कम लागत वाला उत्पादन मॉडल इसे कंपटीशन में आगे रखेगा.

लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह स्टॉक अच्छे रिटर्न दे सकता है. मौजूदा स्तर पर इसमें 13% की अपसाइड की संभावना है, जबकि कंपनी की मजबूत पाइपलाइन और क्षमता विस्तार इसे सुरक्षित निवेश विकल्प बनाते हैं.

खबर से जुड़े FAQs

Q1. Motilal Oswal ने Biocon का टारगेट प्राइस कितना दिया है?

Motilal Oswal ने Biocon का टारगेट प्राइस ₹410 तय किया है.

Q2. Biocon पर कौन सी रेटिंग दी गई है?

ब्रोकरेज ने Biocon पर Buy (खरीदें) की रेटिंग दी है.

Q3. Semaglutide का पेटेंट भारत में कब खत्म होगा?

भारत में Semaglutide का पेटेंट मार्च 2026 में खत्म होगा.

Q4. Biocon किस बिजनेस मॉडल पर काम कर रहा है?

Biocon CDMO और फ्रंट-एंड दोनों मॉडल पर काम कर रहा है.

Q5. FY25-27 में Biocon की ग्रोथ कितनी अनुमानित है?

Biologics में 18%, Generics में 16% और Syngene में 10% CAGR ग्रोथ का अनुमान है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6