₹240000 करोड़ के ऑर्डर बुक वाले इस महारत्न कंपनी का शेयर हुआ डाउनग्रेड, लेकिन टारगेट में बड़ा उछाल

BHEL के शेयर ने आउट परफॉर्मेंस दिखाते हुए इस साल अब तक 40% का रिटर्न दिया है और हाल ही में नया ऑल टाइम हाई बनाया. कंपनी का ऑर्डर बुक 2.4 लाख करोड़ रुपए का है. इस आउट परफॉर्मेंस के बाद UBS ने शेयर में फ्रेश खरीदारी की सलाह नहीं दी है लेकिन टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है.
₹240000 करोड़ के ऑर्डर बुक वाले इस महारत्न कंपनी का शेयर हुआ डाउनग्रेड, लेकिन टारगेट में बड़ा उछाल

FY27-FY28 के दौरान1.36 लाख करोड़ रुपए के नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग दिग्गज BHEL को लेकर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को डाउनग्रेड कर NEUTRAL की रेटिंग दी है, लेकिन टारगेट प्राइस को 22% अपग्रेड किया है. फिलहाल यह शेयर 406 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और इस साल अब तक इसने 40% रिटर्न दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि अब यह शेयर नए बायर्स के लिए अट्रैक्टिव नहीं है. बता दें कि कंपनी का ऑर्डर बुक इस समय 2.4 लाख करोड़ रुपए का है.

अपनी रिपोर्ट में UBS ने कहा कि BHEL ने पिछले 12 महीनों में निफ्टी के लिए मुकाबले 60% का आउट परफॉर्मेंस दिखाया है. मतलब, पिछले कुछ समय में शेयर ने जबरदस्त रैली दिखाई है जिसके कारण अब रिस्क रिवॉर्ड अट्रैक्टिव नहीं है. यही एक वजह है कि इस शेयर के लिए अब रेटिंग को BUY से डाउनग्रेड कर NEUTRAL की सलाह दी गई है.

BHEL Share Price Target 2026

1.36 लाख करोड़ का ऑर्डर मिलने की उम्मीद

कंपनी को थर्मल और इंडस्ट्रियल सेगमेंट से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. FY27-FY28 के दौरान कंपनी को लगभग 1.36 लाख करोड़ रुपए के नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. FY26 क्लोजिंग आधार पर इसका ऑर्डर बुक 2.4 लाख करोड़ रुपए का था. ऐसे में FY28 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 3.5 लाख करोड़ रुपए के पास आसानी से पहुंच जाएगा.

अर्निंग मल्टीपल बढ़ाया गया

ऑर्डर विजिबिलिटी मजबूत होने से कमाई का भरोसा बढ़ा है. हालांकि, ऐनालिस्ट्स कंपनी की कमाई का क्षमता का पूरा-पूरा मूल्यांकन नहीं कर पा रहे हैं. इसके बावजूद विजिबिलिटी बेहतर होने के कारण FY27/28 के लिए कमाई के अनुमान को UBS ने 1-3% बढ़ाया है. इसके अलावा अर्निंग मल्टीपल को भी 25x से बढ़ाकर 28x कर दिया गया है.

निवेशकों के लिए इसके क्या मतलब हैं?

ब्रोकरेज फर्म ने साफ-साफ कहा है कि इस साल अब तक शेयर ने 40% और एक साल में 60% का रिटर्न दिया है. इस दौरान ओवरऑल बाजार का प्रदर्शन कमजोर रहा है. ऐसे में नए बायर्स के लिए रिस्क रिवार्ड अट्रैक्टिव नहीं है. दूसरी तरफ ग्रोथ आउटलुक की विजिबिलिटी बेहतर हुई है जिसके कारण अर्निंग मल्टीपल बढ़ाया गया है. कुल मिलाकर शेयर में आई तेज रैली के बाद अब अपसाइड सीमित दिख रहा है.

पावर सेक्टर की दिग्गज है कंपनी

BHEL देश की लीडिंग इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जिसे Maharatna का दर्जा मिला हुआ है. यह पावर सेक्टर की लीडिंग कंपनी है जो पावर जेनरेटिंग इक्विपमेंट्स सप्लाई करती है. अब तक कंपनी 214 GW एनर्जी जेनरेशन कैपेसिटी को लेकर इक्विपमेंट्स सप्लाई कर चुकी है. देश के 59% न्यूक्लियर और 43% हाइड्रो कैपेसिटी में इसके इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल हुआ है. पावर सेक्टर के अलावा यह ट्रांसपोर्टेशन, डिफेंस एंड एयरोस्पेस और इंडस्ट्रियल एंड रिन्यूएबल्स सेक्टर को भी कैटर करती है.

2.4 लाख करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक

  • 1 मार्च 2026 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 2.4 लाख करोड़ रुपए
  • FY26 में कंपनी को 75916 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर मिले हैं
  • Q4 में अकेले 30011 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर प्राप्त हुआ है

ऑर्डर ब्रेक-अप

  • पावर सेक्टर: 1.92 लाख करोड़ रुपए (कुल ऑर्डर बुक का 81%)
  • इंडस्ट्रियल बिजनेस: 43400 करोड़ रुपए (कुल ऑर्डर बुक का 18%)
  • एक्सपोर्ट ऑर्डर: 3362 करोड़ रुपए (कुल ऑर्डर बुक का 1%)

31 मार्च 2026 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 2.4 लाख करोड़ रुपए का है. FY26 में कंपनी को कुल 75916 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला जबकि Q4 में अकेले 30011 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. कंपनी के ऑर्डर बुक में 81% यानी 1.92 लाख करोड़ रुपए पावर सेक्टर से है. इंडस्ट्रियल ऑर्डर 18% यानी 43.4 हजार करोड़ रुपए का है. एक्सपोर्ट ऑर्डर केवल 1% यानी 3362 करोड़ रुपए का है. FY26 में कंपनी ने कुल 8.9 GW के पावर प्रोजेक्ट्स की कमिशनिंग की है. इसमें 8340 MW का डोमेस्टिक और 510 MW का एक्सपोर्ट है.

FY26 में तीन गुना बढ़ा कंपनी का मुनाफा

FY26 के लिए ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो ऑपरेशनल रेवेन्यू 33782 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 3189 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट बिफोर टैक्स 2116 करोड़ रुपए रहा जबकि नेट प्रॉफिट 1578 करोड़ रुपए रहा.

BHEL FY26 Performance

पर्टिकुलर्सQ4FY25Q4FY26YoY ग्रोथFY25FY26YoY ग्रोथ
Revenue from Operations₹8,993₹12,310+36.88%₹28,339₹33,782+19.21%
EBITDA₹990₹2,005+102.53%₹1,745₹3,189+82.75%
Profit Before Tax (PBT)₹704₹1,720+144.32%₹725₹2,116+191.86%
Profit After Tax (PAT)₹504₹1,283+154.56%₹513₹1,578+207.60%

BHEL का शेयर इस समय 404 रुपए पर है. इस साल अब तक शेयर ने 40%, एक साल में 60%, दो साल में 30% और तीन साल में 390% का रिटर्न दिया है. 29 मई को शेयर ने 425 रुपए का लाइफ हाई बनाया. कंपनी को महारत्न का दर्जा मिला हुआ है और इसका मार्केट कैप 1.44 लाख करोड़ रुपए है. सरकार के पास कंपनी की 58.17% हिस्सेदारी है. पब्लिक ओनरशिप 41.83% है जिसमें इंस्टीट्यूशनल निवेशक करीब 31% हिस्सेदारी (FII/DII-7.23%/23.93%) रखते हैं. 17.15 लाख रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 8.93% ओनरशिप है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6