2-3 दिन के लिए खरीद लें ये PSU Stock, मिल जाएगा तगड़ा रिटर्न; नोट करें ब्रोकरेज के टारगेट 

PSU Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने महारत्‍न PSU Stock को शॉर्ट टर्म के लिए टेक्निकल पिक बनाया है. बीते 6 महीने में शेयर निवेशकों का पैसा डबल से ज्‍यादा कर चुका है. 
2-3 दिन के लिए खरीद लें ये PSU Stock, मिल जाएगा तगड़ा रिटर्न; नोट करें ब्रोकरेज के टारगेट 

 PSU Stocks to Buy

PSU Stocks to Buy: शेयर बाजार में आज (18 जनवरी) भी गिरावट बनी हुई है. हालांकि निचले स्‍तरों से रिकवरी देखने को मिली. बाजार में जारी उठापटक के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने महारत्‍न PSU Stock को शॉर्ट टर्म के लिए टेक्निकल पिक बनाया है. गुरुवार के कारोबारी सेशन में महारत्‍न शेयर में आधा फीसदी से ज्‍यादा की तेजी है. पिछले साल इस शेयर ने जबरदस्‍त तेजी दिखाई. बीते 6 महीने में शेयर निवेशकों का पैसा डबल से ज्‍यादा कर चुका है.

BHEL share target: 2-3 दिन में बनेगा मुनाफा

मोतीलाल ओसवाल ने भेल (BHEL) को 2-3 दिन के लिए टेक्निकल पिक्‍स में शामिल किया है. टारगेट 225 रुपये रखा है. 17 जनवरी 2024 को शेयर का भाव 207 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह शेयर में 9 फीसदी अपसाइड देखने को मिल सकता है. इंट्राडे में महारत्‍न पीएसयू स्‍टॉक ने 196.30 रुपये का लो और
211 का हाई बनाया.

Add Zee Business as a Preferred Source

BHEL share price history

भेल के शेयर की परफॉर्मेंस बीते एक साल में जबरदस्‍त रही है. बीते एक साल में स्‍टॉक 150 फीसदी से ज्‍यादा उछल चुका है. जबकि बीते 6 महीने में PSU Stock ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया. इस दौरान निवेशकों को करीब 120 फीसदी का जबरदस्‍त रिटर्न मिला है. इस स्‍टॉक का 52 वीक हाई 213 और लो 66.30 है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 72,548 करोड़ रुपये रहा.


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)