ये डिफेंस स्टॉक बढ़ा सकता है आपकी मुश्किल, Morgan Stanley, Jefferies से लेकर JP Morgan तक ने दिए हैं गिरावट के संकेत

Bharat Forge के शेयर पर ब्रोकरेज हाउसों ने निगेटिव रुख दिखाया है. Morgan Stanley, Jefferies और JP Morgan ने गिरावट की चेतावनी दी है. कंपनी के एक्सपोर्ट बिजनेस पर US टैरिफ और कमजोर मैक्रो कंडीशंस का असर पड़ा है. हालांकि Nomura का कहना है कि डिफेंस ऑर्डर एक्सपोर्ट कमजोरी को कुछ हद तक संभाल सकते हैं.
ये डिफेंस स्टॉक बढ़ा सकता है आपकी मुश्किल, Morgan Stanley, Jefferies से लेकर JP Morgan तक ने दिए हैं गिरावट के संकेत

ब्रोकरेज हाउसों का Bharat Forge पर मिला-जुला नजरिया, गिरावट के संकेत ज्यादा डिफेंस और ऑटो कंपोनेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bharat Forge Ltd पर इस हफ्ते एक के बाद एक कई ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसों ने अपनी रिपोर्ट जारी की है.

हालांकि कंपनी ने सितंबर तिमाही में EBITDA ग्रोथ दिखाई है, फिर भी ज्यादातर फर्म्स ने इस स्टॉक पर सावधानी बरतने की सलाह दी है. बाजार में बुधवार को Bharat Forge का शेयर ₹1,390 के आसपास ट्रेड कर रहा था. वहीं Jefferies, JP Morgan, Morgan Stanley, Nomura और CLSA जैसी संस्थाओं ने इसके फ्यूचर आउटलुक पर अपने-अपने विचार साझा किए.

Jefferies ने रखी “Underperform” रेटिंग बरकरार

Jefferies ने Bharat Forge पर Underperform रेटिंग को बरकरार रखा है. हालांकि ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को ₹950 से बढ़ाकर ₹1,050 किया है. Jefferies का कहना है कि कंपनी का EBITDA 8% YoY बढ़ा है और यह उनके अनुमान से 11% ज्यादा रहा. हालांकि कमजोर ग्लोबल मैक्रोइकोनॉमिक माहौल और US टैरिफ इंपैक्ट की वजह से कंपनी के एक्सपोर्ट आउटलुक पर दबाव बढ़ गया है.

Jefferies की रिपोर्ट में लिखा गया है कि “Weak macro and US tariffs have significantly impacted export outlook.” हालांकि कंपनी को ₹2.5 बिलियन का नया डिफेंस ऑर्डर मिला है, लेकिन भारतीय बड़े गन ऑर्डर का एक्जीक्यूशन अब 2 साल की जगह 3 साल में पूरा होने की उम्मीद है.

BSE के शेयरों में अभी और आने वाली है तेजी! Jefferies ने जारी कर दी नई रिपोर्ट, टारगेट प्राइस में भी कर दिया है तगड़ा इजाफा

JP Morgan ने दी “Neutral” रेटिंग

JP Morgan ने Bharat Forge पर Neutral रुख बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹1,145 से बढ़ाकर ₹1,255 कर दिया है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी की सब्सिडियरी यूनिट्स अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन एक्सपोर्ट बिजनेस पर US टैरिफ का असर साफ दिख रहा है.

JP Morgan ने बताया कि FY26E EPS को 6% बढ़ाया गया है, लेकिन FY27-28 के अनुमान (Estimates) में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैल्यूएशन “थोड़ा महंगा” लग रहा है- यानी स्टॉक अब भी 20x FY27E EV/EBITDA और 6.0x FY27E PB पर ट्रेड कर रहा है.

Indian Stock Market: क्या बिहार चुनाव के Exit poll से Market पर पड़ेगा असर ?

Nomura ने क्या कहा?

Nomura ने Bharat Forge पर Neutral रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस ₹1,185 से बढ़ाकर ₹1,552 किया है. Nomura का कहना है कि डिफेंस बिजनेस एक्सपोर्ट की कमजोरी को ऑफसेट कर सकता है. हालांकि Q2 की रेवन्यू थोड़ी उम्मीद से कम रही, लेकिन EBITDA लाइन में रहा.

Nomura के मुताबिक, कमर्शियल व्हीकल (CV) साइकल अब बॉटम पर है और H2 FY27 से रिकवरी शुरू हो सकती है. उन्होंने कहा कि अगर India-US ट्रेड डील होती है तो US टैरिफ का दबाव भी कम होगा, जिससे कंपनी की एक्सपोर्ट ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा.

ITDC को Q2 में बड़ा मुनाफा! ‘The Ashok’ और होटल कारोबार ने संभाला मोर्चा, डिसइन्वेस्टमेंट प्रक्रिया में तेजी

Morgan Stanley का नजरिया

Morgan Stanley ने Bharat Forge पर Equalweight रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹1,050 रखा है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी की फंडामेंटल पोजिशन मजबूत है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन और एक्सपोर्ट रिस्क को देखते हुए अपसाइड लिमिटेड है. उनका मानना है कि फिलहाल कंपनी के लिए डिफेंस और घरेलू बाजार की ग्रोथ ही बैलेंस बनाए हुए है, वरना एक्सपोर्ट मार्केट के आंकड़े कमजोर हैं.

CLSA ने दी “Reduce” रेटिंग

CLSA ने Bharat Forge को “Reduce” रेटिंग दी है और टारगेट ₹1,180 तय किया है. उनके मुताबिक, यह एक “Stable quarter” रही है. यानी कंपनी का परफॉर्मेंस न बहुत बेहतर था, न बहुत खराब.

CLSA की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्सपोर्ट रेवेन्यू गिरा है, लेकिन सब्सिडियरी लेवल पर एक्सीक्यूशन बेहतर हुआ है. इसके चलते कंपनी को मार्जिन में पॉजिटिव सरप्राइज मिला. उन्होंने कहा कि सब्सिडियरी लेवल पर यूटिलाइजेशन में सुधार आया है, जिससे QoQ बेसिस पर मार्जिन बढ़े हैं.

इस सीमेंट स्टॉक में करें सोच समझ कर निवेश! Goldman Sachs समेत दो बड़े ब्रोकरेज ने कम कर दिया है टारगेट प्राइस

डिफेंस ऑर्डर बना सहारा

कंपनी ने हाल ही में ₹2.5 बिलियन का नया डिफेंस ऑर्डर हासिल किया है. हालांकि जो बड़े गन सिस्टम ऑर्डर पहले दो साल में पूरे होने थे, अब उन्हें पूरा होने में 3 साल का वक्त लग सकता है. इसका मतलब यह है कि कंपनी के डिफेंस सेगमेंट की ग्रोथ थोड़ा धीमी पड़ सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह एक मजबूत सेगमेंट बना रहेगा.

खबर से जुड़े FAQs

Q1. Bharat Forge का शेयर अभी किस रेट पर है?

कंपनी का शेयर फिलहाल ₹1,390 के करीब ट्रेड कर रहा है.

Q2. Jefferies ने Bharat Forge पर क्या रेटिंग दी है?

Jefferies ने “Underperform” रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹1,050 रखा है.

Q3. Nomura का क्या कहना है?

Nomura ने Neutral रेटिंग रखी है और टारगेट ₹1,552 किया है. उनका मानना है कि डिफेंस सेक्टर एक्सपोर्ट कमजोरी को संभालेगा.

Q4. JP Morgan ने टारगेट कितना रखा है?

JP Morgan ने टारगेट प्राइस ₹1,255 तय किया है और Neutral रुख रखा है.

Q5. क्या अभी Bharat Forge में निवेश करना सही रहेगा?

अधिकांश ब्रोकरेज का मानना है कि फिलहाल स्टॉक महंगा है और एक्सपोर्ट रिस्क बना हुआ है, इसलिए “Hold” या “Wait and Watch” बेहतर रणनीति है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6