&format=webp&quality=medium)
BGR Energy Share Price: सिविल कन्स्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी बीजीआर एनर्जी (BGR Energy) का शेयर शुक्रवार को 3% से ज्यादा चढ़कर 196 रुपये पर पहुंच गया और 52 हफ्ते का नया हाई बना लिया. कंपनी का मार्केट कैप 1,381 करोड़ रुपये है. खास बात यह है कि पिछले एक महीने में स्टॉक में करीब 96% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. लेकिन क्या इस तेजी के पीछे कोई मजबूत ट्रिगर मौजूद है? कंपनी को लेकर कई निगेटिव ट्रिगर्स तो दिख रहे हैं, अगर आपका भी इस शेयर में पैसा लगा है तो जरूर जान लीजिए ये बातें
स्टॉक में लगातार तेजी के बाद एक्सचेंज ने 22 अगस्त को प्राइस बैंड 10% से घटाकर 5% कर दिया था. यानी एक्सचेंज को भी स्टॉक की असामान्य चाल पर चिंता है.
21 अगस्त को कंपनी ने पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे घोषित किए थे. आय (Revenue) 48% गिरकर 89 करोड़ रही थी. कामकाजी घाटा (Operating Loss) 3 करोड़ से बढ़कर 105 करोड़ हो गया. नेट लॉस (Net Loss) 112 करोड़ से बढ़कर 266 करोड़ हो गया. कंपनी का कैश फ्लो -1857 करोड़ रहा, यानी कॅश बर्न लगातार बढ़ रहा है.
30 जून 2025 तक कंपनी की बैलेंस शीट की स्थिति देखें तो,
इतना भारी कर्ज कंपनी की वित्तीय हालत पर सवाल खड़े करता है.
कंपनी के ऑडिटर ने भी Going Concern Assumption को गलत बताया है. लगातार कैश लॉस,कर्ज चुकाने में देरी, ऑर्डर कैंसिलेशन इन सबको देखते हुए ऑडिटर ने कंपनी पर नेगेटिव रिव्यू जारी किया है.
22 जुलाई को तमिलनाडु पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन ने 2,600 करोड़ रुपये का ऑर्डर रद्द कर दिया था, जोकि कंपनी के लिए निगेटिव है. दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बेची. प्रमोटर स्टेक 75% से घटकर 51.01% रह गया है. कुल प्रमोटर हिस्सेदारी का 58.82% हिस्सा गिरवी (pledged) है.
हालांकि बीजीआर एनर्जी के शेयर ने एक महीने में 95% की उछाल दिखाई है, लेकिन कंपनी की बुनियादी स्थिति बेहद कमजोर बनी हुई है. लगातार घाटा, भारी कर्ज, ऑर्डर रद्द होना, प्रमोटर्स का स्टेक बेचना और ऑडिटर की नेगेटिव राय, ये सब इस तेजी को फंडामेंटल सपोर्ट नहीं देते. स्टॉक में तेजी फिलहाल केवल speculative rally लगती है, निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और अपने फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही कोई फैसला लेना चाहिए.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)