&format=webp&quality=medium)
Best Wind Energy Stocks to BUY.
Wind Energy Stock: सुजलॉन एनर्जी देश और दुनिया की लीडिंग विंड एनर्जी कंपनी है. 21 GW की इसकी कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी है और डोमेस्टिक कैपेसिटी 15+ GW की है. 17 से अधिक देशों में इसका प्रजेंस है और तीन दशकों का बड़ा अनुभव है. देश की कुल विंड एनर्जी कैपेसिटी 50 GW है, जिसमें कंपनी का मार्केट शेयर 30%+ है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहा है और BUY की रेटिंग को मेंटन रखते हुए बड़ा टारगेट दिया है. फिलहाल यह शेयर 65 रुपए की रेंज में है. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Suzlon Energy का फोकस एग्जीक्यूशन पर है. 2QFY26 तक लोकल कंटेंट को लेकर RLMM (रिवाइज्ड लिस्ट ऑफ मॉडल एंड मैन्युफैक्चरर) की नई पॉलिसी लागू हो जाने की उम्मीद है. कंपनी का ऑर्डर बुक हेल्दी है और बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. 31 मार्च 2025 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 5.6 GW के ऑल टाइम हाई पर था. इसमें 24% ईपीसी प्रोजेक्ट्स थे. अप्रैल महीने में NTPC से कंपनी को 1544 MW का ऑर्डर मिला. FY26 में कंपनी को कुल 4 GW के फ्रेश ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. इसकी मदद से कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक 6.5GW पर पहुंच जाने की पूरी उम्मीद है. कंपनी EPC प्रोजेक्ट्स भी करती है और रेवेन्यू में इसका मार्कट शेयर लगातार बढ़ रहा है.
विंड एनर्जी सेगमेंट की सबसे बड़ी समस्या एग्जीक्यूशन को लेकर है. FY25 में कुल 4.2GW की विंड कैपेसिटी जोड़ी गई जो FY17 में 5.5GW थी. हालांकि, विंड एनर्जी का एक्सपैंशन तेजी से हो रहा है. अब कई राज्यों में विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स लगाए जा रहे हैं. EPC प्रोजेक्ट्स पर फोकस है और मीडियम टर्म में कंपनी का 50% ऑर्डर बुक ईपीसी प्रोजेक्ट्स से होगा जो अभी 24% है. कैश कंवर्जन साइकिल बेहतर होने से कंपनी का फ्री कैशफ्लो बेहतर होगा.
इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए मोतीलाल ने Suzlon Energy के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन रखा है और 82 रुपए का टारगेट दिया है. यह टारगेट FY27 की अनुमानित कमाई के मुकाबले 35x टाइम्स के P/E मल्टीपल पर पिक किया गया है. हिस्टोरिकल ऐवरेज के मुकाबले यह थोड़ा प्रीमियम है. यह शेयर 65 रुपए की रेंज में है. ऐसे में टारगेट 25% अधिक है. Suzlon Energy के शेयर ने सितंबर 2024 में 86 रुपए का 52 वीक्स हाई बनाया था और अप्रैल 2025 को 46 रुपए का लो बनाया. बीते तीन महीने में निचले स्तर से 40% की रिकवरी आ चुकी है.
Suzlon Energy का मार्केट कैप 90100 करोड़ रुपए है जिसमें फ्रीफ्लोट 86.75% यानी 72500 करोड़ रुपए के करीब है. 5612976 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनके पास कंपनी की 25.12% हिस्सेदारी है. प्रमोटर की हिस्सेदारी घटकर 13.25% पर आ गई है. DII/FII की हिस्सेदारी मार्च तिमाही के आधार पर 8.73%/23.04% है जो दिसंबर तिमाही के आधार पर 9.31%/22.87% और एक साल पहले समान तिमाही में 6.30%/19.57% थी. दोनों अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. डीआईआई कैटिगरी में 27 म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी की 4.17% हिस्सेदारी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)