Q4 रिजल्ट से पहले खरीदें ये 2 Wind Energy Stocks, ब्रोकरेज ने कहा- 65% तक मिल सकता है रिटर्न

Wind Energy Stocks: चौथी तिमाही में विंड एनर्जी कंपनियों का प्रदर्शन दमदार रह सकता है. ऐसे में ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स इक्विटीज ने Inox Wind और Suzlon Energy में खरीद की सलाह दी है और 65% अपसाइड तक के टारगेट दिए हैं.
Q4 रिजल्ट से पहले खरीदें ये 2 Wind Energy Stocks, ब्रोकरेज ने कहा- 65% तक मिल सकता है रिटर्न

दमदार एग्जीक्यूशन के कारण Q4 में दमदार रिजल्ट रहने की उम्मीद है. 

Wind Energy Stocks: रिजल्ट सीजन का आगाज हो चुका है. शानदार एग्जीक्यूशन के दम पर Q4 में विंड एनर्जी कंपनियों का दमदार प्रदर्शन रह सकता है. ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि इस स्पेस की दो दिग्गज कंपनी- Inox Wind और Suzlon Energy का रेवन्यू और EBITDA ग्रोथ 37%/47% रह सकता है. ऐसे में ब्रोकरेज ने दोनों स्टॉक्स में खरीद की सलाह दी है और वर्तमान स्तर से 65% अपसाइड तक के टारगेट दिए हैं. बता दें कि फिलहाल इन दोनों कंपनियों ने रिजल्ट की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

Q4 में कैसा रह सकता है इनका प्रदर्शन?

  • दोनों कंपनी मिलाकर रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 37% रह सकता है
  • ऑपरेशनल इनकम यानी EBITDA ग्रोथ सालाना आधार पर 47% रह सकता है
  • दोनों कंपनी मिलाकर EBITDA मार्जिन 20% और PAT मार्जिन 12% रहने का अनुमान
  • 9MFY26- सुजलॉन का रेवेन्यू ग्रोथ 58%, EBITDA ग्रोथ 77%, EBITDA मार्जिन 18.4% रहा
  • 9MFY26 में आईनॉक्स विंड का रेवेन्यू ग्रोथ 36% और EBITDA ग्रोथ 42% रहा
Add Zee Business as a Preferred Source

सिस्टमैटिक्स इक्विटीज टारगेट डीटेल

DetailsInox WindSuzlon Energy
CMP (BSE, 13 अप्रैल क्लोजिंग)₹87.5₹46
ब्रोकरेज रेटिंगBUYBUY
टारगेट प्राइस₹144₹67
अपसाइड पोटेंशियल65%45%
52W H/L₹198/₹75₹74/₹38

Inox Wind का Q4 रिजल्ट कैसा रह सकता है?

  • रेवेन्यू 16.8 बिलियन रुपए के करीब रह सकता है, 32% YoY और 39% QoQ ग्रोथ
  • EBITDA 3.4 बिलियन रुपए के करीब रह सकता है, 32% YoY और 19% QoQ ग्रोथ
  • EBITDA मार्जिन 20% रह सकता है- 5bps YoY ग्रोथ और -332bps QoQ गिरावट संभव
  • नेट प्रॉफिट- 2 बिलियन रुपए के करीब रह सकता है, 3% YoY और 69% QoQ ग्रोथ संभव
  • Q4 एग्जीक्यूशन- 300MW रहने की उम्मीद, 27% YoY और 19% QoQ ग्रोथ संभव

रिजल्ट हाईलाइट्स
बेहतर एग्जीक्यूशन से ऑपरेशनल एफिशिएंसी आएगी जिससे रेवेन्यू और मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा. नए ऑर्डर इन्फ्लो और EPC प्रोजेक्ट्स स्टेटस पर मैनेजमेंट का क्या कहना है यह देखना अहम रहेगा.

मैनेजमेंट ने क्या गाइडेंस दिया है?

  • FY26 में 5000 करोड़ रुपए के रेवेन्यू (35% YoY) का गाइडेंस जारी किया है
  • EBITDA मार्जिन 20-22% रह सकता है
  • FY27 में 75% रेवेन्यू ग्रोथ और EBITDA मार्जिन 20-22% के दायरे में रहने का गाइडेंस

Inox Wind Share Price Target

Inox Wind Share Price Target

सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस शेयर के लिए BUY रेटिंग और 144 रुपए का टारगेट दिया है. Inox Wind का शेयर BSE पर 87.5 रुपए पर है. वर्तमान स्तर से यह टारगेट 65% अधिक है. आईनॉक्स विंड शेयर ने सितंबर 2024 में 262 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से जो करेक्शन की शुरुआत हुई उसमें इसने 75 रुपए का लो मार्च 2026 में बनाया. फिलहाल निचले स्तर से अप्रैल महीने में अब तक 16% की रिकवरी आई है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 198 रुपए और लो 75 रुपए है.

Suzlon Energy का Q4 रिजल्ट कैसा रह सकता है?

  • रेवेन्यू 52.5 बिलियन रुपए के करीब रह सकता है, 38% YoY और 24% QoQ ग्रोथ संभव
  • EBITDA 10.6 बिलियन रुपए के करीब रह सकता है, 53% YoY और 43% QoQ ग्रोथ
  • EBITDA मार्जिन 20.2% रह सकता है- 189bps YoY ग्रोथ और 275bps QoQ ग्रोथ संभव
  • नेट प्रॉफिट- 6.8 बिलियन रुपए के करीब रह सकता है, -43% YoY गिरावट और 52% QoQ ग्रोथ संभव
  • Q4 एग्जीक्यूशन- 820MW रहने की उम्मीद, 43% YoY और 33% QoQ ग्रोथ संभव

रिजल्ट हाईलाइट्स
रोबस्ट एग्जीक्यूशन और ऑर्डर बुक एडिशन से इस तिमाही में टॉपलाइन ग्रोथ हेल्दी रहेगा. ग्रिड कनेक्टिविटी और EPC प्रोजेक्ट्स स्टेटस पर मैनेजमेंट का क्या कहना है यह देखना अहम रहेगा.

Suzlon Energy Share Price Target

Suzlon Energy Share Price Target

Suzlon Energy का शेयर BSE पर 46 रुपए पर है. सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस शेयर के लिए BUY रेटिंग और 67 रुपए का टारगेट दिया है. वर्तमान स्तर से यह टारगेट 45% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 74 रुपए और लो 38 रुपए है जो इसने मार्च महीने में बनाया था. निचले स्तर से 20% से अधिक रिकवरी आई है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Q4 में Inox Wind और Suzlon Energy का प्रदर्शन कैसा रह सकता है?

दोनों कंपनियों का रेवेन्यू 37% और EBITDA 47% YoY ग्रोथ का अनुमान है.

Q2 इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की क्या राय है?

सिस्टमैटिक्स ने दोनों पर BUY रेटिंग दी है और मजबूत अपसाइड की उम्मीद जताई है.

Q3 Inox Wind का टारगेट प्राइस क्या है?

₹87.5 के CMP के मुकाबले ₹144 का टारगेट, यानी 65% अपसाइड.

Q4 Suzlon Energy का टारगेट प्राइस कितना है?

₹46 के CMP के मुकाबले ₹67 का टारगेट, यानी 45% अपसाइड.

Q5 Q4 में ग्रोथ के मुख्य ड्राइवर्स क्या रहेंगे?

मजबूत एग्जीक्यूशन, बढ़ता ऑर्डर इन्फ्लो और EPC प्रोजेक्ट्स की तेजी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6