ट्रेडिंग के चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह ये चार लोग भी हार गए बाजी! कहीं आप तो नहीं कर रहे सेम गलती

Best Trading Method for Short Term: ट्रेडिंग के चक्रव्यूह में फंसे कई निवेशक उस अभिमन्यू की तरह साबित होते हैं जो बिना सही रणनीति के बाजार में प्रवेश तो कर लेते हैं, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता नहीं जानते. आज ऐसे ही लोग चार लोगों जिन्होंने Life Insurance, Apollo Micro Systems, KFin Technologies और CAMS Services में शॉर्ट ट्रम के लिए ट्रेड लिया था. उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है.
ट्रेडिंग के चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह ये चार लोग भी हार गए बाजी! कहीं आप तो नहीं कर रहे सेम गलती

Best Trading Method for Short Term: जिस तरह अभिमन्यू चक्रव्यूह से बाहर निकलने का रास्ता ना जानने की वजह से उसमें फंस गए. आज ठीक ऐसे ही ट्रेडिंग के चक्रव्यूह में ऐसे चार ट्रेडर जिन्होंने इन 4 कंपनियों में शॉर्ट टर्म के लिए ट्रेड लिया और स्टॉप लॉस नहीं लगाया. वह भी नुकसान के बवंडर में में फंस चुके हैं. जिन निवेशकों ने Life Insurance EQ, Apollo Micro Systems, KFin Technologies और CAMS Services जैसे शेयरों में शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग की और स्टॉप लॉस का पालन नहीं किया, उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज के बताए ट्रेड के मुताबिक, इन सभी स्टॉक्स में स्टॉप लॉस ट्रिगर हो चुका है, जिससे यह सिग्नल मिलता है कि भाव और नीचे जा सकते हैं. चलिए उन सभी का स्टॉप लॉस लेवल और टारगेट को समझ लेते हैं.

ट्रिगर हो चुका है स्टॉप लॉस

शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग करते समय स्टॉप लॉस का पालन करना बेहद जरूरी होता है, और इसका महत्व इन चार स्टॉक्स की ताजा स्थिति से समझा जा सकता है. Life Insurance EQ का स्टॉप लॉस ₹935 पर था, जो अब ट्रिगर हो चुका है. वर्तमान में इसका भाव ₹940.70 है, और यदि इसमें तेजी नहीं लौटी, तो और गिरावट संभव है.

VIDEO- Mutual Fund Returns को कम करते हैं ये 6 Hidden Charges

Add Zee Business as a Preferred Source

Apollo Micro Systems EQ का स्टॉप लॉस ₹190 पर था, जो लगभग छू चुका है, जबकि मौजूदा भाव ₹191.88 है. ब्रोकरेज के अनुसार, यदि यह स्तर टूटा तो तेजी की संभावना और कमजोर पड़ सकती है. इसी तरह, KFin Technologies EQ का स्टॉप लॉस ₹1,280 पर था, जो पार हो चुका है. ₹1,318 की एंट्री के मुकाबले यह अब ₹1,294.90 पर आ चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि यह अब गिरावट के ट्रेंड में जा सकता है.

VIDEO- Health Insurance में Depression-Anxiety का कवर!

आखिरी स्टॉक CAMS Services EQ ने भी ₹4,200 का स्टॉप लॉस तोड़ दिया है, और फिलहाल इसका भाव ₹4,231.80 है. इसमें यदि कोई ठोस रिकवरी नहीं आती, तो गिरावट और बढ़ सकती है. इन सभी उदाहरणों से यह साफ है कि स्टॉप लॉस केवल एक सुझाव नहीं, बल्कि ट्रेडिंग में नुकसान से बचने की एक जरूरी रणनीति है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6