Best Stocks to BUY: तेजी वाले 3 शेयर, ऐसा क्या हुआ कि Anil Singhvi ने कहा- खरीदने का है मौका

Best Stocks to BUY: आज के ट्रेड के लिए मार्केट गुरु अनिल सिंहवी ने तीन प्रमुख स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है, जो निवेशकों के लिए कमाई का मौका दे सकते हैं.
Best Stocks to BUY: तेजी वाले 3 शेयर, ऐसा क्या हुआ कि Anil Singhvi ने कहा- खरीदने का है मौका

Best Stocks to BUY: ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेतों के बावजूद कुछ शेयरों पर जबरदस्त खबरें आ रही हैं. आज के ट्रेड के लिए मार्केट गुरु अनिल सिंहवी ने तीन प्रमुख स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है, जो निवेशकों के लिए कमाई का मौका दे सकते हैं. बाजार में हलचल के बीच ये तीनों शेयर अपनी मजबूत पोजिशन और पॉजिटिव ट्रिगर्स और फंडामेंटल्स के दम पर निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं.

Buy Indegene:

पहला नाम है Indegene, जिसमें निवेश की सलाह स्टॉप लॉस 584 के साथ दी गई है, और लक्ष्य मूल्य 595, 600 और 610 रुपये रखा गया है. इस स्टॉक को लेकर खास दिलचस्पी इसलिए बनी है क्योंकि Abakkus Emerging Opportunities Fund-1 ने मंगलवार को हुए एक ब्लॉक डील में 12.1 लाख शेयर 591 रुपये के भाव पर खरीदे, जिसकी कुल वैल्यू 71 करोड़ रुपये रही. इस निवेश से स्टॉक में संस्थागत विश्वास का संकेत मिलता है, जिससे आने वाले दिनों में इसमें और मजबूती की उम्मीद की जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Buy PB Fintech Futures:

दूसरा स्टॉक है PB Fintech, जिसमें फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह दी गई है. यह एक हाई रिस्क ट्रेडिंग कॉल है, लेकिन तकनीकी तौर पर स्टॉक मजबूत अपट्रेंड में है. मंगलवार को यह शेयर करीब 5.5% की तेज़ी के साथ बंद हुआ, जिससे शॉर्ट टर्म में तेज़ मूव की संभावना बढ़ गई है. अनिल सिंहवी ने इसमें स्टॉप लॉस 1820 के साथ 1865, 1885 और 1900 के लक्ष्य दिए हैं. इस स्टॉक को लेकर Citi जैसी ब्रोकरेज फर्म भी आशावादी है, जिसने इसे "बाय" रेटिंग के साथ 2185 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस सेगमेंट में कंपनी की स्थिति मजबूत हो रही है और इसकी बाजार हिस्सेदारी में लगातार सुधार हो रहा है.

Buy Welspun Living:

तीसरा नाम है Welspun Living, जो तिमाही नतीजों के बाद से लगातार अपट्रेंड में बना हुआ है. अनिल सिंहवी ने इसमें 130 रुपये पर स्टॉप लॉस और 137, 140 व 142 रुपये के लक्ष्य दिए हैं. खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज Jefferies ने हाल ही में इस स्टॉक पर कवरेज शुरू की है और इसे "बाय" रेटिंग देते हुए 185 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि Welspun Living ने समय के साथ नए कैटेगरी में एंट्री की है और ब्रांडेड प्ले को मजबूत किया है. FY25 से FY28 के बीच कंपनी से 18% EPS CAGR की उम्मीद जताई गई है, हालांकि FY26 में टैरिफ को लेकर थोड़ी अनिश्चितता बनी रह सकती है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6