अनिल सिंघवी के पसंदीदा शेयर: Q1 नतीजों के बाद इन 4 Stocks में करें कमाई, जानें टारगेट और स्टॉपलॉस

Stocks to BUY: इन कंपनियों ने न केवल उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, बल्कि उनके भविष्य की संभावनाएं भी मजबूत नजर आ रही हैं.
अनिल सिंघवी के पसंदीदा शेयर: Q1 नतीजों के बाद इन 4 Stocks में करें कमाई, जानें टारगेट और स्टॉपलॉस

Stocks to BUY: शेयर बाजार में पहली तिमाही के नतीजों के बीच बुधवार (30 जुलाई) को मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने शानदार नतीजों के बाद कुछ चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह दी है. इन कंपनियों ने न केवल उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, बल्कि उनके भविष्य की संभावनाएं भी मजबूत नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें खरीदारी करके आप मुनाफा कमा सकते हैं.

Buy L&T Futures: शानदार नतीजे और मजबूत ऑर्डरबुक

बाजार विशेषज्ञ अनिल सिंघवी ने लार्सन एंड टुब्रो (L&T) फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह दी है. कंपनी ने पहली तिमाही में बेहतरीन नतीजे पेश किए हैं, जिसमें मजबूत एग्जीक्यूशन का बड़ा योगदान रहा है. कंपनी के ऑर्डरबुक में भी प्रभावशाली वृद्धि देखने को मिली है. सालाना आधार पर एलएंडटी के कंसोलिडेटेड नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी के राजस्व में 15.5% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि मुनाफा 29.8% बढ़ा है. एबिटा (EBITDA) में 13.9% की वृद्धि दर्ज की गई और मार्जिन 12.6% रहा. इन दमदार आंकड़ों को देखते हुए एलएंडटी फ्यूचर्स में खरीदारी की जा सकती है. इसके लिए स्टॉपलॉस (SL) 3470 रुपये और लक्ष्य (Target) 3530, 3565 और 3580 रुपये हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Buy PEL Futures: असाधारण रूप से मजबूत नतीजे

अनिल सिंघवी ने पीरामल एंटरप्राइजेज (PEL) फ्यूचर्स में भी खरीदारी की सलाह दी है. कंपनी ने असाधारण रूप से मजबूत नतीजे पेश किए हैं. पिछले तीन महीनों में यह स्टॉक 31% चल चुका है, लेकिन अभी भी इसमें तेजी की गुंजाइश बाकी है. हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह स्टॉक शुक्रवार से वायदा एवं विकल्प (F&O) कारोबार से बाहर हो रहा है. पीरामल एंटरप्राइजेज के पहली तिमाही के कंसोलिडेटेड नतीजों को देखें तो सालाना आधार पर नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 23% और मुनाफे में 52% की शानदार बढ़ोतरी हुई है. वहीं, ग्रॉस एनपीए (GNPA) 2.8% और नेट एनपीए (NNPA) 2% पर स्थिर बना हुआ है. PEL फ्यूचर्स के लिए स्टॉपलॉस 1275 रुपये और लक्ष्य 1330 और 1340 रुपये रखे गए हैं.

Buy GMR Airports Futures: दमदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस

अनिल सिंघवी ने जीएमआर एयरपोर्ट्स फ्यूचर्स में भी निवेश की सलाह दी है, जिसका कारण कंपनी का मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस है. कंपनी के कंसोलिडेटेड नतीजों पर गौर करें तो सालाना आधार पर राजस्व में 33.4% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि शुद्ध घाटे में 59% की कमी आई है. एबिटा 30% बढ़ा है और मार्जिन 36.33% रहा है. इन सकारात्मक संकेतों के चलते जीएमआर एयरपोर्ट्स फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह दी गई है. इसके लिए स्टॉपलॉस 89 रुपये और लक्ष्य 92 और 93 रुपये तय किए गए हैं.

Buy GE Vernova T&D: असाधारण रूप से मजबूत नतीजे

कंपनी ने पहली तिमाही में असाधारण रूप से मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी के कंसोलिडेटेड नतीजों के अनुसार, सालाना आधार पर राजस्व में 38.8% की भारी वृद्धि हुई है और मुनाफा 2.1 गुना बढ़ा है. एबिटा में भी 2.1 गुना की बढ़ोतरी हुई है और मार्जिन 19.0% के मुकाबले बढ़कर 29.1% हो गया है. इन शानदार नतीजों को देखते हुए जीई वर्नोवा टीएंडडी में खरीदारी की जा सकती है. इसके लिए स्टॉपलॉस 2440 रुपये और लक्ष्य 2500, 2550 और 2600 रुपये है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6