&format=webp&quality=medium)
यह एशिया की सबसे बड़ी क्रेन रेंटल कंपनी है. (फोटो सोर्स: SML)
Stocks to Buy: एशिया की सबसे बड़ी क्रेन रेंटल कंपनी सांघवी मूवर्स लिमिटेड (Sanghvi Movers) अब केवल क्रेन किराए पर देने तक सीमित नहीं है. विंड एनर्जी सेक्टर में आक्रामक विस्तार और मिडिल ईस्ट (सऊदी अरब) के बाजार में एंट्री के दम पर डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने इस शेयर पर दांव लगाया है और 40% अपसाइड का टारगेट दिया है.
ब्रोकरेज निर्मल बंग की रिपोर्ट के मुताबिक, सांघवी मूवर्स लिमिटेड (SML) एशिया की सबसे बड़ी क्रेन रेंटल कंपनी है. ग्लोबल स्तर पर 5वीं सबसे बड़ी कंपनी है. पुणे स्थित इस कंपनी की स्थापना 1989 में हुई थी. 1995 में इसका आईपीओ (IPO) आया था.
SML मुख्य रूप से इन सेक्टर्स में क्रेन रेंटल सर्विसेज देती हैं-
ये भी जरूर पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध के बीच 'डिस्काउंट' पर मिल रहा है यह दिग्गज शेयर! 42% मुनाफे का 'गोल्डन चांस'
बड़े प्रोजेक्ट्स में अनुभव और मजबूत टीम के दम पर कंपनी देशभर में सफल इम्प्लीमेंटेशन के साथ लगातार विस्तार कर रही है.
1. विंड एनर्जी सेक्टर में रफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक, सांघवी मूवर्स ने समय के साथ खुद को सिर्फ क्रेन रेंटल कंपनी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि विंड EPC बिजनेस में कदम रखकर एक डाइवर्सिफाइड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर के रूप में विकसित किया है.
भारत का विंड पावर इंस्टॉलेशन बेस 2025 में 58 GW से बढ़कर 2030 तक 150 GW (20.9% CAGR)) होने का अनुमान है. इस सेक्टर में भारी लिफ्टिंग क्रेनों की मांग हमेशा बनी रहेगी, जिससे कंपनी की आय में मजबूती आएगी.
मैनेजमेंट को उम्मीद है कि इस सेगमेंट से 30-35% का ROCE मिलेगा, जो कंपनी की वित्तीय स्थिति को और मजबूत करेगा.
ये भी जरूर पढ़ें- Tata Steel: स्टील सेक्टर का 'किंग' बनने की तैयारी! भारी बचत और नए प्रोजेक्ट्स से पलटेगी किस्मत, खरीदने का है सही मौका?
2. मिडिल ईस्ट में विस्तार
इसके साथ ही कंपनी ने मिडिल ईस्ट (खासतौर पर सऊदी अरब) में विस्तार शुरू किया है, जिससे यह एक मल्टी-कंट्री प्लेटफॉर्म बन रही है और भविष्य में बेहतर ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी की संभावनाएं बढ़ रही हैं.
Live TV
Sanghvi Movers
CMP- ₹286.05
रेटिंग- BUY
टारगेट- ₹399
रिटर्न- 40%
52W H/L- ₹412.90/₹205
2026 में रिटर्न- -17.91%
52W हाई से नीचे- 31% नीचे
ऐतिहासिक रूप से, संघवी मूवर्स का ROCE कम रहा है क्योंकि यह सिर्फ घरेलू रेंटल बिजनेस पर निर्भर थी. लेकिन अब विंड ईपीसी और विदेशी बाजारों में विस्तार से इसकी रेटिंग सुधरने की पूरी उम्मीद है. निर्मल बंग के अनुसार, FY27 की अर्निंग विजिबिलिटी काफी मजबूत है.
| Company | Rating | CMP | Target Price (₹) | Upside (%) |
| Sanghvi Movers | BUY | 286.05 | 399 | 40 |
अगर आप इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी की थीम पर भरोसा करते हैं, तो संघवी मूवर्स एक बेहतरीन दांव है. यह शेयर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आकर्षक वैल्यूएशन पर उपलब्ध है। हालांकि, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में होने वाली देरी और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस के जोखिमों को ध्यान में रखना जरूरी है.
Q1. Sanghvi Movers क्या करती है?
यह एशिया की सबसे बड़ी क्रेन रेंटल कंपनी है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर, विंड एनर्जी और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स को सेवाएं देती है.
Q2. स्टॉक में अपसाइड कितना बताया गया है?
ब्रोकरेज के मुताबिक करीब 49% तक का अपसाइड संभव है.
Q3. कंपनी की सबसे बड़ी ताकत क्या है?
400+ क्रेनों का बड़ा फ्लीट और हाई-कैपेसिटी सेगमेंट में मजबूत पकड़.
Q4. ग्रोथ के बड़े ट्रिगर्स क्या हैं?
विंड EPC बिजनेस और मिडिल ईस्ट में विस्तार.
Q5. क्या यह लॉन्ग टर्म निवेश के लिए सही है?
हां, खासकर अगर आप इंफ्रा और रिन्यूएबल एनर्जी थीम पर भरोसा करते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)