बाजार खुलने के बाद इन 4 स्टॉक्स में लगा दें दांव! PL Capital को भरोसा, लंबी अवधि का नजरिया

तिमाही नतीजों के बाद कई दिग्गज शेयरों पर ब्रोकरेज कंपनियों की नई रिपोर्ट सामने आई है. कुछ शेयरों पर BUY और कुछ पर Accumulate रेटिंग दी गई है. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत ग्रोथ, बेहतर बैलेंस शीट, टेक्नोलॉजी निवेश और मार्जिन सुधार की वजह से चुनिंदा शेयरों में आगे अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. कुछ स्टॉक्स में निवेशकों को 36% तक का संभावित रिटर्न मिलने का अनुमान जताया गया है.
बाजार खुलने के बाद इन 4 स्टॉक्स में लगा दें दांव! PL Capital को भरोसा, लंबी अवधि का नजरिया

शुक्रवार को इन शेयरों पर रखें नजर (फोटो - AI)

ब्रोकरेज कंपनी प्रभुदास लीलाधर कैपिटल ने 4 स्टॉक्स पर अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने इन चारों स्टॉक्स में 2 स्टॉक पर Buy की रेटिंग दी है. इसके अलावा, 2 स्टॉक्स पर Accumulate की राय दी है. लेकिन टारगेट प्राइस इन चारों स्टॉक्स में बढ़ाकर दिया है. ऐसे में शुक्रवार को जब बाजार खुलेंगे तो इन चारों शेयरों में निवेशक अपनी स्ट्रैटेजी बना सकते हैं. हालांकि ये चारों शेयर लॉन्ग टर्म के लिए पोर्टफोलियो में शामिल किए जा सकते हैं.

ब्रोकरेज कंपनी PL Capital की लिस्ट में ONGC, Finolex Industries, IRCTC और Kotak Mahindra bank शामिल हैं. इन शेयरों में निवेशकों को 36% तक का रिटर्न मिल सकता है.

1. Oil & Natural Gas Corporation (ONGC)

PL Capital के रिसर्च एनालिस्ट स्वारनेंदु भूषण ने इस स्टॉक पर अपनी राय दी है. नतीजों के बाद इस शेयर पर बुलिश की राय है. साथ ही Accumulate की राय दी गई है और 297 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है. हालांकि बुधवार को स्टॉक ने करीब 5% की गिरावट के साथ 273.95 के भाव पर क्लोजिंग की. ऐसे में इस शेयर में एंट्री लेने पर निवेशकों को 8.79 परसेंट का ही रिटर्न मिल सकता है.

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज का मानना है कि ये कंपनी प्रोडक्शन ग्रोथ को रिस्टोर करने का टारगेट लेकर चल रही है. इसके अलावा, कंपनी ऑयल से ज्यादा अब गैस लेड पोर्टफोलियो बिजनेस पर फोकस करेगी. कंपनी नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है.

2. Finolex Industries के शेयर पर रखें नजर

प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Finolex Industries के शेयर पर भी एक्यूमुलेट की रेटिंग है. ब्रोकरेज कंपनी पीएल कैपिटल के रिसर्च एसोसिएट के वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण सहाय ने इस शेयर पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. इस शेयर पर 207 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

जबकि ये शेयर बुधवार को करीब 8 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुआ है. बुधवार को इस शेयर का भाव 191.80 रुपए रहा है और अभी भी इस स्टॉक में तेजी आनी बाकी है. इस शेयर में निवेशकों को 8.3 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के लिए अपनी कमाई (Earnings) के अनुमान में बदलाव किया है और शेयर पर रेटिंग को घटाकर ‘Accumulate’ कर दिया है. साथ ही टारगेट प्राइस को ₹203 से बढ़ाकर ₹207 किया गया है.

यह वैल्युएशन मार्च 2028 की अनुमानित कमाई के 18 गुना और ग्रुप की लिस्टेड कंपनी Finolex Cables में हिस्सेदारी के वैल्यू के आधार पर तय किया गया है, जिसमें बाजार मूल्य पर 50% डिस्काउंट लगाया गया है.

3. IRCTC: नतीजों के बाद क्या करें?

आईआरसीटीसी के शेयर पर ब्रोकरेज कंपनी की Buy की रेटिंग है. ब्रोकरेज कंपनी के रिसर्च एसोसिएट के वाइस प्रेसिडेंट जीनेश जोशी ने इस शेयर रिपोर्ट जारी करते हुए Buy की राय दी है. इस शेयर पर एक्सपर्ट ने 712 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा भाव 523 रुपए है. ऐसे में शेयर में निवेश करने पर निवेशकों को 36.13 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के लिए अपने EPS अनुमान में करीब 4% की कटौती की है, क्योंकि इंटरनेट टिकटिंग और कैटरिंग बिजनेस के मार्जिन अनुमान में बदलाव किया गया है. हालांकि मजबूत ग्रोथ संभावनाओं, कर्ज मुक्त बैलेंस शीट और बेहतर रिटर्न रेश्यो को देखते हुए ब्रोकरेज ने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है.

ब्रोकरेज ने बताया कि बदलते रेवेन्यू मिक्स की वजह से मार्जिन रिकवरी के संकेत कमजोर दिख रहे हैं, इसलिए वैल्युएशन मल्टीपल को पहले के 40x से घटाकर 35x किया गया है.

4. Kotak Mahindra Bank

बैंकिंग स्टॉक से कोटक महिंद्रा बैंक शेयर पर Buy की रेटिंग आई है. इस शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट गौरव जानी ने Buy की रेटिंग देते हुए 480 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि ये शेयर 388 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. ऐसे में शेयर में निवेशकों को 23.71 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज की बैंक के MD & CEO और वरिष्ठ मैनेजमेंट के साथ बैठक हुई, जिसमें कुछ अहम बातें सामने आईं -

  • बैंक का मानना है कि वह सिस्टम के मुकाबले तेज ग्रोथ जारी रख सकता है, बिना NIM पर दबाव डाले.
  • अनसिक्योर्ड लोन ग्रोथ फिर से शुरू हो गई है, लेकिन सिक्योर्ड लोन ग्रोथ पर इसका असर नहीं पड़ेगा.
  • अनसिक्योर्ड लोन का हिस्सा मार्च 2026 के करीब 9% से बढ़कर 11-11.5% तक पहुंच सकता है.
  • टेक्नोलॉजी में निवेश से ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और बेहतर होगी, जिससे ऑपरेटिंग खर्च (Opex/Assets) कम हो सकते हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6