जिन 3 स्टॉक्स पर Jefferies ने दी थी खरीदारी की राय, उन सभी में आई है तेजी? पीटना चाहते हैं प्रॉफिट तो नोट कर लीजिए टारगेट

Best Stocks to Buy: Jefferies की Buy रेटिंग वाले तीन स्टॉक्स पिछले 5 दिन में जोरदार तेजी दिखा चुके हैं. टारगेट प्राइस के मुताबिक, इनमें और बढ़त की गुंजाइश है. ये शेयर अब भी मजबूत दिख रहे हैं और निवेशकों को मुनाफे का मौका दे सकते हैं.
जिन 3 स्टॉक्स पर Jefferies ने दी थी खरीदारी की राय, उन सभी में आई है तेजी? पीटना चाहते हैं प्रॉफिट तो नोट कर लीजिए टारगेट

Best Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म Jefferies की हालिया रिपोर्ट में जिन तीन प्रमुख स्टॉक्स पर खरीदारी की राय दी गई थी, वे सभी पिछले 5 दिनों में दमदार तेजी दिखा चुके हैं. इन शेयरों में निवेश करने वालों को अच्छा मुनाफा मिला है और आने वाले दिनों में और भी संभावनाएं जताई जा रही हैं. इन शेयरों में Eicher Motors, TVS Motor, और Emami Ltd शामिल हैं. आइए जानते हैं क्या है इन पर ब्रोकरेज की राय और आगे का टारगेट.

1. Eicher Motors Ltd

करंट मार्केट प्राइस: ₹5,518
पिछले 5 दिन की तेजी: ₹108 यानी 2.00%
Jefferies की रेटिंग: Buy बनाए रखा
टारगेट प्राइस: ₹6,500

Add Zee Business as a Preferred Source

Jefferies का कहना है कि कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन्स में 40 बेसिस पॉइंट्स की सुधार आई है, जो पिछली तीन तिमाहियों की गिरावट के बाद एक पॉजिटिव संकेत है. कंपनी की मार्केटिंग रणनीतियों और प्रोडक्ट इनोवेशन की वजह से वॉल्यूम ग्रोथ में सुधार आया है. इसके अलावा एक्सपोर्ट्स में भी मजबूत बढ़त देखने को मिल रही है.

2. TVS Motor Company Ltd

करंट मार्केट प्राइस: ₹2,870
पिछले 5 दिन की तेजी: ₹76.20 यानी 2.73%
Jefferies की रेटिंग: Buy बनाए रखा
टारगेट प्राइस: ₹3,500 (पहले ₹3,300 था)

TVS Motor ने तगड़ा Q1 प्रदर्शन दिखाया है और भारतीय टू-व्हीलर सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर अब 22 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है. Jefferies का मानना है कि भले ही FY25-28 के लिए इंडस्ट्री ग्रोथ आउटलुक थोड़ा घटाकर 8% कर दिया गया हो, लेकिन कंपनी की पकड़ बाजार में मजबूत बनी हुई है. एक्सपोर्ट्स में भी नया रिकॉर्ड बना है.

3. Emami Ltd

करंट मार्केट प्राइस: ₹613.50
पिछले 5 दिन की तेजी: ₹43 यानी 7.54%
Jefferies की रेटिंग: Buy बनाए रखा
टारगेट प्राइस: ₹770

Emami के वॉल्यूम में गिरावट असामयिक बारिश की वजह से हुई है, लेकिन कंपनी ने ग्रॉस मार्जिन में अच्छी बढ़त दर्ज की है और EBITDA मार्जिन स्थिर रहे हैं. कंपनी के मैनेजमेंट का मानना है कि आने वाले दिनों में इनपुट कॉस्ट स्थिर रहेंगी, जिससे मार्जिन्स पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6