Best Stock to BUY: युद्ध खत्म होते ही सबसे ज्यादा दौड़ेगा ये दमदार शेयर! अनिल सिंघवी ने बताए बाजार में दो बड़े ट्रेडिंग मौके

Best Stock to BUY: आज के ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों के लिए दो अलग-अलग मौके बनते दिख रहे हैं. एक तरफ मजबूत फंडामेंटल्स और गिरावट के बाद आकर्षक वैल्यूएशन के चलते L&T में तेजी का दांव, जबकि खबरों के दबाव में IDFC First Bank में कमजोरी पर ट्रेड की रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है.
Best Stock to BUY: युद्ध खत्म होते ही सबसे ज्यादा दौड़ेगा ये दमदार शेयर! अनिल सिंघवी ने बताए बाजार में दो बड़े ट्रेडिंग मौके

Anil Singhvi Stocks: इन दो शेयरों पर मार्केट गुरु की कॉल.

Best Stock to BUY: ग्लोबल संकेतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया के तनाव के बीच बाजार में मंगलवार को सेक्टर और स्टॉक आधारित मूवमेंट देखने को मिल सकता है. ऐसे माहौल में ट्रेडर्स के लिए चुनिंदा शेयरों पर फोकस करना ज्यादा अहम हो जाता है.

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के ट्रेड के लिए दो अहम स्टॉक्स बताए हैं. इनमें एक तरफ मजबूत फंडामेंटल्स के चलते L&T Futures में खरीदारी की सलाह दी गई है, जबकि दूसरी तरफ खबरों के दबाव में IDFC First Bank Futures में बिकवाली का दांव सुझायाहै. दोनों ट्रेड्स के पीछे अलग-अलग ट्रिगर्स हैं, जिन पर निवेशकों की नजर रहनी चाहिए.

L&T Futures में खरीदारी की सलाह

Add Zee Business as a Preferred Source

अनिल सिंघवी ने Larsen & Toubro (L&T) Futures में खरीदारी की सलाह दी है. हाल की गिरावट के बाद यह शेयर अब आकर्षक वैल्यूएशन पर नजर आ रहा है और आगे इसमें तेज रिकवरी की संभावना जताई जा रही है.

ट्रेड सेटअप

Buy L&T Futures

  • Stop Loss: 3800
  • Target: 3890, 3925, 3975
  • क्यों पसंद है L&T?

L&T को देश की सबसे मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनियों में गिना जाता है. हाल की गिरावट के बाद इसका वैल्यूएशन काफी आकर्षक हो गया है, जिससे इसमें तेजी की संभावना बनती दिख रही है.

  • हालिया गिरावट के बाद शेयर सस्ते वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है
  • युद्ध से जुड़ा तनाव कम होने पर इसमें तेज रिकवरी आ सकती है
  • मजबूत ऑर्डर बुक कंपनी के भविष्य को सपोर्ट दे रही है

मजबूत ऑर्डर बुक और ग्रोथ आउटलुक

कंपनी की ऑर्डर बुक भी काफी मजबूत बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के पास करीब 8100 करोड़ डॉलर की ऑर्डर बुक है, जो सालाना आधार पर लगभग 30% की बढ़त दिखाती है.

हालांकि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में मिडिल ईस्ट से नए ऑर्डर 70% घटे हैं, फिर भी कुल ऑर्डर बुक मजबूत बनी हुई है. इसका कारण घरेलू इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेक्स की बढ़ती मांग है.

आगे कमाई को मिल सकता है सपोर्ट

FY26 से FY28 के बीच कंपनी के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है. इसके पीछे कई बड़े ग्रोथ ट्रिगर हैं.

  • घरेलू कैपेक्स साइकिल में सुधार
  • डिफेंस सेक्टर में नए प्रोजेक्ट
  • ग्रीन हाइड्रोजन और न्यूक्लियर पावर जैसे नए क्षेत्रों में अवसर

इसके अलावा ब्रोकरेज CLSA ने भी L&T पर Accumulate की राय दी है और शेयर के लिए ₹4842 का टारगेट बताया है.

LIVE TV:

डिफेंस सेक्टर से भी मिल सकता है फायदा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया ने भारत से BrahMos मिसाइल खरीदने का करार किया है. डिफेंस और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में L&T की मजबूत मौजूदगी को देखते हुए ऐसे सौदे सेक्टर के लिए पॉजिटिव माने जा रहे हैं.

IDFC First Bank Futures में बिकवाली की सलाह

दूसरी ओर अनिल सिंघवी ने IDFC First Bank Futures में बिकवाली की सलाह दी है. बैंक से जुड़ी एक नई फ्रॉड की खबर के बाद शेयर पर दबाव देखने को मिल सकता है.

ट्रेड सेटअप

Sell IDFC First Bank Futures

  • Stop Loss: 69
  • Target: 66.25, 65.50, 64

फ्रॉड की खबर से बढ़ा दबाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक चंडीगढ़ ब्रांच में करीब 117 करोड़ रुपये के फ्रॉड का मामला सामने आया है. इस खबर के बाद बैंक के शेयरों में नकारात्मक सेंटिमेंट बन सकता है.

चंडीगढ़ पुलिस को Municipal Corporation से 116.84 करोड़ रुपये के Fixed Deposit Receipts (FDRs) की शिकायत मिली. इसके बाद मामले में FIR दर्ज की गई है. पुलिस बैंक और संबंधित कर्मचारियों की जांच कर रही है

कैसे हुआ यह फ्रॉड?

खबरों के मुताबिक यह मामला Chandigarh Smart City प्रोजेक्ट से जुड़े फंड ट्रांसफर के दौरान सामने आया. फंड ट्रांसफर के लिए बैंक में एक स्पेशल अकाउंट खोला गया था. आरोप है कि बैंक मैनेजर ने फर्जी FDRs जारी कर दिए. इस वजह से बड़ी रकम के गड़बड़ी की आशंका सामने आई है. ऐसे मामलों से बैंकिंग स्टॉक्स में निवेशकों का भरोसा अस्थायी तौर पर कमजोर हो सकता है, जिससे शेयर पर दबाव बना रह सकता है.

कुल मिलाकर आज के ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों के लिए दो अलग-अलग मौके बनते दिख रहे हैं. एक तरफ मजबूत फंडामेंटल्स और गिरावट के बाद आकर्षक वैल्यूएशन के चलते L&T में तेजी का दांव, जबकि खबरों के दबाव में IDFC First Bank में कमजोरी पर ट्रेड की रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)