Anil Singhvi ने अपने बर्थडे पर दिया निवेशकों को तोहफा, नोट कर लीजिए टारगेट और दोनों स्टॉक्स के नाम, झमाझम होगी प्रॉफिट की बारिश!

Stocks to BUY: अनिल सिंघवी ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर निवेशकों को एक बढ़िया तोहफा दिया है. उन्होंने दो ऐसे स्टॉक्स की सिफारिश की है, जिनमें लंबी अवधि के लिए जबरदस्त कमाई की संभावना है.
Anil Singhvi ने अपने बर्थडे पर दिया निवेशकों को तोहफा, नोट कर लीजिए टारगेट और दोनों स्टॉक्स के नाम, झमाझम होगी प्रॉफिट की बारिश!

Stocks to BUY: ज़ी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर और देश के सबसे भरोसेमंद बाजार विश्लेषकों में से एक, अनिल सिंघवी ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर निवेशकों को एक बढ़िया तोहफा दिया है. उन्होंने दो ऐसे स्टॉक्स की सिफारिश की है, जिनमें लंबी अवधि के लिए जबरदस्त कमाई की संभावना है. खास बात ये है कि इन दोनों शेयरों में निवेश करने का सही मौका है. आइए समझते हैं कि ये दोनों स्टॉक्स खास क्यों हैं और इसमें निवेश कैसे किया जा सकता है.

Jubilant Pharmova Share Price

पहला नाम है जुबिलेंट फार्मोवा. ये कंपनी दवाओं की दुनिया में काफी मजबूत पकड़ रखती है, खासतौर से अमेरिका में. इसका API और जेनेरिक दवाओं का कारोबार काफी मजबूत है और अमेरिका में इसका रेडियोफार्मा बिज़नेस अच्छी ग्रोथ दिखा रहा है. कंपनी के पांचों बिज़नेस वर्टिकल्स (यानि अलग-अलग यूनिट्स) अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे इसे कई दिशाओं से कमाई हो रही है. अमेरिका में कंपनी का ‘फिल एंड फिनिश’ बिजनेस, जिसमें दवाओं को पैक और तैयार किया जाता है, उसमें भी बढ़िया वैल्यू क्रिएशन हो रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अब बात करें वैल्यूएशन की तो यह शेयर इस समय काफी आकर्षक दाम पर मिल रहा है. FY26 की कमाई के हिसाब से कंपनी महज़ 9 गुना EV/EBITDA पर ट्रेड कर रही है, जो इस सेक्टर के हिसाब से सस्ता माना जाता है. यही वजह है कि अनिल सिंघवी ने इसे इस साल 1 जनवरी को 'पिक ऑफ द ईयर' घोषित किया था, तब इसका भाव 545 रुपये था. अभी भी ये शेयर 1050 रुपये के आसपास मिलने पर सबसे बढ़िया एंट्री लेवल पर है. अगर कोई निवेशक धीरे-धीरे निवेश करना चाहता है, तो हर 15% गिरावट पर SIP करना एक शानदार तरीका रहेगा. टारगेट लंबी अवधि के लिए 1500, 1700 और 2000 रुपये तक रखा गया है, यानी अगर धैर्य है तो इनाम भी बड़ा मिलेगा.

SG Finserv Share Price

दूसरा स्टॉक है SG फिनसर्व. ये कंपनी फाइनेंस सेक्टर में काम करती है और खासकर सप्लाई चेन फाइनेंसिंग के क्षेत्र में इसका बिजनेस मॉडल काफी मजबूत और प्रूवन है. कंपनी के प्रमोटर्स का बैकग्राउंड काफी अनुभवी और भरोसेमंद है, जो निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव संकेत है. SG फिनसर्व की एक और खास बात है कि इसका NPA यानी बैड लोन बहुत ही कम है – यही वजह है कि इसकी क्रेडिट रेटिंग भी काफी मजबूत है.

भविष्य की बात करें तो कंपनी के आगे के तीन सालों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है. इसलिए अनिल सिंघवी का मानना है कि इसमें भी 1 से 3 साल के लिए निवेश करना फायदेमंद रहेगा. टारगेट 550, 650 और 800 रुपये तय किया गया है. और हां, इसमें भी आप SIP की स्ट्रैटेजी अपना सकते हैं – यानी हर 15% की गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा खरीदते रहिए.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6