ये 3 स्टॉक 30 दिन में भर देंगे आपकी तिजोरी, ब्रोकरेज फर्म ने दिया तगड़ा टारगेट

Best Stocks For 30 Days: DCM Shriram, Netweb Technologies और Power Finance Corporation, ये तीन स्टॉक्स जुलाई महीने में तेजी दिखा सकते हैं
ये 3 स्टॉक 30 दिन में भर देंगे आपकी तिजोरी, ब्रोकरेज फर्म ने दिया तगड़ा टारगेट

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज के टॉप पिक्स

Best Stocks For 30 Days: अगर आप शेयर बाजार में कम समय के लिए निवेश कर के मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो ब्रोकरेज फर्म Axis Securities की नई रिपोर्ट आपके लिए कमाल का मौका साबित हो सकती है. कंपनी ने जुलाई महीने के लिए तीन ऐसे स्टॉक्स चुना है, जिनमें अगले 30 दिनों में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद जताई गई है. इन स्टॉक्स में एक कंपनी तो डेटा सेंटर मैनेजमेंट से जुड़ी है, जो तेजी से उभरते सेक्टर में काम कर रही है.

1. DCM श्रीराम: एग्रो और केमिकल सेक्टर की मजबूत कंपनी

Axis Securities की पहली पसंद है DCM Shriram Ltd. यह कंपनी फर्टलाइजर, केमिकल्स और चीनी जैसे सेक्टर में काम करती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्टॉक में निवेश करने के लिए एंट्री प्राइस रेंज 1,287 रुपये से 1,313 रुपये के बीच रखा गया है.

लाखों ट्रेडर्स ने छोड़ा Zerodha, Groww, Upstox, वजह है SEBI का नया रूल!

शेयर की मौजूदा बाजार कीमत, 1353 रुपये है. इसका टारगेट प्राइस 1,585 रुपये तय किया गया है. जबकि स्टॉप लॉस 1,213 रुपये दिया गया है. यह कंपनी अपने मजबूत बिजनेस मॉडल और स्थिर ग्रोथ के चलते निवेशकों के लिए आकर्षक मानी जा रही है.

2. Netweb Technologies: डेटा सेंटर और एआई सर्वर की लीडर कंपनी

Axis की दूसरी सिफारिश Netweb Technologies है, जो हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC), डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्वर जैसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन देती है. कंपनी का भविष्य डेटा-सेंट्रिक दुनिया में बेहद उज्जवल माना जा रहा है. इस स्टॉक की मौजूदा कीमत 1979.90 रुपये है. इसका एंट्री प्राइस रेंज 1,862 रुपये से 1,900 रुपये के बीच है. ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 2,356 रुपये रखा है. वहीं, स्टॉप लॉस 1,729 रुपये है. Netweb उन टेक कंपनियों में से एक है जो भारत में डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग के साथ तेज़ी से बढ़ रही है.

VIDEO- Health Insurance में Depression-Anxiety का कवर!

3. Power Finance Corporation: बिजली सेक्टर की सरकारी कंपनी

तीसरा स्टॉक है Power Finance Corporation (PFC), जो भारत सरकार की वित्तीय संस्थान है और पावर प्रोजेक्ट्स को फंडिंग देती है. इसमें निवेश को लेकर Axis Securities ने इसे शॉर्ट टर्म के लिए मजबूत दांव बताया है.

PFC की मौजूदा कीमत 424.15 रुपये है. इसका एंट्री प्राइस रेंज 425 रुपये से 433 रुपये है. इसका टारगेट प्राइस 508 रुपये है और स्टॉप लॉस 404 रुपये है. PFC को सरकार की नीतियों और पावर सेक्टर की स्थिरता से फायदा मिलने की उम्मीद है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Amazon Prime Day Sale 2025: 12 से 14 जुलाई तक 5 स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6