Bajaj ग्रुप की इस कंपनी पर क्यों नहीं भरोसा कर पा रहे ब्रोकरेज? कहा- ₹100 से नीचे जाएगा भाव, नोट कर लें डीटेल

Best Stock to Watch: Goldman Sachs ने Bajaj ग्रुप के इस शेयर पर 'Sell' रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज ने ऑपरेशनल कमजोरी, घटती ग्रोथ गाइडेंस और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को वजह बताया है. CMP ₹122 होने के बावजूद ब्रोकरेज को भाव ₹100 से नीचे जाने की आशंका है.
Bajaj ग्रुप की इस कंपनी पर क्यों नहीं भरोसा कर पा रहे ब्रोकरेज? कहा- ₹100 से नीचे जाएगा भाव, नोट कर लें डीटेल

Goldman Sachs ने Bajaj Housing Finance के लिए अपनी Sell रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस ₹89 पर रखा है. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर में लगभग 27% की गिरावट आने की संभावना जताई गई है. ब्रोकरेज ने तिमाही नतीजों को औसत से कमजोर बताया है और आगे की ग्रोथ को लेकर भी संशय जताया है.

तिमाही परिणाम बना कारण

Bajaj Housing Finance ने तिमाही में ₹583.3 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि कुल आय ₹2,618 करोड़ रही. कंपनी की Net Interest Income (NII) में 33% की सालाना बढ़त हुई. हालांकि, मैनेजमेंट ने FY26 के लिए ग्रोथ गाइडेंस घटाई है और कहा है कि मार्जिन में 15–20 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट संभव है. यह संकेत देता है कि आगे की राह उतनी आसान नहीं है जितनी पहले मानी जा रही थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

Goldman Sachs का मानना है कि कंपनी का शेयर पहले से ही तेज और लगातार ग्रोथ के अनुमान को दाम में शामिल कर चुका है. लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. होम लोन सेक्टर में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है और इसके चलते Bajaj Housing को प्राइसिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इससे मार्जिन और ग्रोथ दोनों पर असर पड़ सकता है.

खरीदारी की अभी कोई भी नहीं दे रहा राय

Goldman के अलावा कुछ अन्य ब्रोकरेज हाउस भी सतर्क रुख अपना रहे हैं. UBS ने स्टॉक पर Hold रेटिंग दी है और HSBC व Kotak Mahindra जैसे ब्रोकरेज ने ₹100 के करीब टारगेट प्राइस तय किए हैं. ये संकेत हैं कि बाजार फिलहाल Bajaj Housing के भाव में ज्यादा संभावनाएं नहीं देख रहा.
(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6