इस हफ्ते आप तो नहीं कर बैठे भारी मिस्टेक? नहीं करनी थी इन 3 स्टॉक्स में खरीदारी, गिरने वाला है भाव!

ब्रोकरेज फर्म Citi ने तीन स्टॉक्स पर Sell रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस मामूली बदले हैं, लेकिन सभी में 5% से 25% तक की गिरावट का जोखिम बताया गया है. ब्रोकरेज ने ऑपरेशनल सुधार को स्थायी न मानते हुए नई खरीदारी से मना किया है.
इस हफ्ते आप तो नहीं कर बैठे भारी मिस्टेक? नहीं करनी थी इन 3 स्टॉक्स में खरीदारी, गिरने वाला है भाव!

इस हफ्ते बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है. ऐसे में अगर आप इस हफ्ते इस गिरावट को मौका समझकर खरीदारी कर खुश हैं तो एक बार अपने पोर्टफोलियो में नजर घुमा लेना चाहिए. Citi ने तीन कंपनियों पर अपनी Sell रेटिंग बरकरार रखी है. टारगेट प्राइस में बदलाव जरूर हुआ है, लेकिन किसी में भी Buy या Hold की सलाह नहीं दी गई है. साफ है कि ब्रोकरेज को अभी इन कंपनियों की फंडामेंटल मजबूती पर पूरा भरोसा नहीं है. चलिए अब एक-एक कर उनके बारे में जान लेते हैं.

Aditya Birla Sun Life AMC पर क्या है राय?

एसेट मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी Aditya Birla Sun Life AMC का शेयर इस हफ्ते करीब ₹875 पर ट्रेड कर रहा था. Citi ने इस स्टॉक पर Sell रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस को थोड़ा बढ़ाकर ₹820 किया है, जो पहले ₹750 था. यानी, अभी भी स्टॉक में 6% गिरावट की गुंजाइश मानी जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Citi का मानना है कि कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार जरूर दिखा है, लेकिन जब तक यह ट्रेंड स्थायी नहीं होता, तब तक रेटिंग में बदलाव संभव नहीं. खासकर SIP फ्लो और मार्केट शेयर में अभी कोई बड़ा सुधार नजर नहीं आ रहा है. कंपनी की वैल्यूएशन भी ज्यादा आकर्षक नहीं मानी जा रही.

SRF पर बिकवाली की सलाह जारी

स्पेशलिटी केमिकल्स और पैकेजिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी SRF के शेयर का ताज़ा भाव ₹3150 के आसपास रहा. Citi ने इसमें भी Sell की सलाह बरकरार रखी है, और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹2725 कर दिया है, जो पहले ₹2375 था. इसके बावजूद, मौजूदा भाव से देखें तो इसमें करीब 13% की गिरावट की संभावना बनी हुई है.

ब्रोकरेज का कहना है कि भले ही टारगेट प्राइस बढ़ाया गया है, लेकिन मौजूदा लेवल्स पर वैल्यूएशन और बिजनेस ग्रोथ को लेकर भरोसे की कमी है. इसलिए निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Dr Reddy’s में आ सकता है तगड़ा डाउनसाइड

फार्मा सेक्टर की बड़ी कंपनी Dr Reddy’s के शेयर की कीमत फिलहाल ₹1247–₹1317 के बीच है. Citi ने इस स्टॉक पर भी Sell रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को घटाकर ₹990 कर दिया है. यानी यहां संभावित गिरावट करीब 25% से ज्यादा हो सकती है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की कनाडा की GLP-1 मार्केट को लेकर स्ट्रीट की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं, जबकि हकीकत में उस लेवल की ग्रोथ नहीं दिख रही. साथ ही, Revlimid की बिक्री में गिरावट और PLI इंसेंटिव्स के खत्म होने से EBITDA में भी दबाव आ सकता है. Citi ने EBITDA को USD 750–780 मिलियन तक सीमित बताया है.

शेयरों की चाल और रिस्क

तीनों स्टॉक्स पर Citi की Sell रेटिंग ने संकेत दिया है कि निवेशकों को यहां सावधानी से काम लेना चाहिए. जहां ABSL AMC में गिरावट सीमित है, वहीं SRF और Dr Reddy’s में डबल डिजिट डाउनसाइड का खतरा दिख रहा है. बाजार में सेंटीमेंट भले ही पॉजिटिव हो, लेकिन इन कंपनियों की मौजूदा स्थितियां फिलहाल सतर्कता की मांग करती हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6