हफ्तेभर में 12% गिरा, लेकिन अब आएगी 58% की तेजी! नतीजों के बाद ब्रोकरेज को इस शेयर में ऐसा क्या दिखा?

तिमाही नतीजों के बाद इस ऑटो शेयर को लेकर ब्रोकरेज फर्म Emkay Global बुलिश नजर आ रही है. ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹600 का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज को लगता है कि ये शेयर 58% का उछाल देख सकता है. निवेशकों को इस शेयर पर नजर रखनी चाहिए.
हफ्तेभर में 12% गिरा, लेकिन अब आएगी 58% की तेजी! नतीजों के बाद ब्रोकरेज को इस शेयर में ऐसा क्या दिखा?

तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, दिया तगड़ा टारगेट प्राइस (फोटो - AI/ChatGPT)

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल के स्टॉक में तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. ब्रोकरेज कंपनी Emkay Global ये उम्मीद जताई है कि इस शेयर में 50% से भी ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है. कंपनी ने हाल ही में तिमाही नतीजे पेश किए थे. कंपनी के तिमाही नतीजे दमदार रहे. रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली. इसके अलावा, डीजल की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान इस कंपनी के ऑपरेशन्स पर असर डाल सकता है.

ऐसे में ब्रोकरेज ने यहां काफी बड़ा टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि 14 मई को ये शेयर 1.26% की गिरावट के साथ 379.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ. वहीं हफ्तेभर ये स्टॉक गिरा है और 12 फीसदी से ज्यादा की निगेटिव रिटर्न दी है. लेकिन ब्रोकरेज को इस शेयर में आगे ग्रोथ दिख रही है.

Tata Motors: कितना टारगेट प्राइस

Tata Motors CV 1

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

कंपनी ने Q4FY26 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया. कंपनी के रेवेन्यू में 22% YoY की ग्रोथ दर्ज की गई. इस ग्रोथ की मुख्य वजह ASP में 6% QoQ बढ़ोतरी और वॉल्यूम में 19% YoY वृद्धि रही. MHCV सेगमेंट में 25% YoY की मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिली.

Q4FY26 में कंपनी का EBITDAM 13.5% रहा, जो Q3FY26 के 12.8% और Q4FY25 के 12.2% से बेहतर है. मैनेजमेंट ने कहा कि कमोडिटी महंगाई निकट अवधि में बड़ा दबाव बनी हुई है. इसका लगभग 100bps असर Q4 में पहले ही देखने को मिला है और Q1FY27 में इसका प्रभाव और बढ़ सकता है.

कंपनी ने बढ़ाई थी कीमतें

लागत बढ़ोतरी से निपटने के लिए कंपनी ने अप्रैल 2026 में करीब 2% का प्राइस हाइक किया. हालांकि, मांग को मजबूत बनाए रखने के लिए कंपनी पूरी लागत ग्राहकों पर नहीं डालना चाहती. अप्रैल 2026 में MHCV रिटेल बिक्री में 20% YoY की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो मजबूत डिमांड का संकेत है. कंपनी अब कॉस्ट कंट्रोल उपायों के जरिए मार्जिन सुरक्षित रखने पर फोकस कर रही है.

इन्हीं कारणों से FY27E EPS अनुमान में लगभग 6% और FY28E EPS में लगभग 4% की कटौती की गई है. साथ ही कंपनी के टारगेट मल्टीपल को FY28 EV/EBITDA के 16x से घटाकर 14x कर दिया गया है. इसके बावजूद ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि मार्च 2027 का टारगेट प्राइस ₹700 से घटाकर ₹600 कर दिया गया है.

स्टॉक के बारे में बेसिक जानकारी

Tata Motors CV

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-12.52
1 महीना-11.64
3 महीना-21.59
YTD-11.02

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

तिमाही नतीजों की बात करें तो रेवेन्यू से लेकर प्रॉफिट और EBITDA हर मोर्च पर बढ़त देखने को मिली है. कंपनी के रेवेन्यू में 22% की ग्रोथ दिखी है. इस साल की तिमाही कंपनी ने 24452 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया. इसके अलावा, प्रॉफिट में भी 58% की तेजी देखने को मिली है.

कंपनी का EBITDA मार्जिन 12.5 फीसदी से बढ़कर 13.6 फीसदी हो गया है. इतना ही नहीं, मुनाफा 1419 करोड़ रुपए से बढ़कर 2406 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है. कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी 4 रुपए प्रति शेयर की दर से डिविडेंड निवेशकों को देगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Tata Motors CV के शेयर पर ब्रोकरेज का क्या नजरिया है?

ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और ₹600 का टारगेट प्राइस दिया है.

Q2 कंपनी के Q4FY26 नतीजे कैसे रहे?

कंपनी के रेवेन्यू में 22% और प्रॉफिट में 58% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. EBITDA मार्जिन भी बेहतर हुआ है.

Q3 Tata Motors CV के शेयर में तेजी की मुख्य वजह क्या है?

MHCV सेगमेंट में मजबूत डिमांड, बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ और मजबूत मार्जिन शेयर के लिए पॉजिटिव फैक्टर माने जा रहे हैं.

Q4 कंपनी के सामने कौन सी बड़ी चुनौतियां हैं?

कमोडिटी महंगाई, संभावित डीजल प्राइस हाइक और CV सेक्टर की मांग को लेकर अनिश्चितता कंपनी के लिए प्रमुख चुनौतियां हैं.

Q5 कंपनी ने निवेशकों के लिए क्या ऐलान किया है?

कंपनी ने ₹4 प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त फायदा मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6