&format=webp&quality=medium)
ब्रोकरेज कंपनी प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Liladher) ने एक होटल स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है. खास बात ये है कि इस स्टॉक में पैसा लगाने पर निवेशकों को 50 फीसदी तक का दमदार अपसाइड देखने को मिल सकता है. बता दें कि ये एक स्मॉलकैप होटल स्टॉक है, जो बाजार में लिस्टेड है. यह कंपनी मुख्य रूप से हाई पोटेंशियल बिजनेस मार्केट में स्ट्रेस्ड होटल असेट्स का सस्ते में एक्वीजिशन करती है और फिर इसका टर्नअराउंड किया जाता है. इसके अलावा यह Marriott, IHG और Hyatt ब्रांड होटल का संचालन भी करती है. इसके 14 शहरों में 10 अलग-अलग ब्रांड के कुल 32 होटल्स हैं. Samhi Hotels फुली प्रोफेशनली मैनेज्ड कंपनी है.
इस स्टॉक पर ब्रोकरेज कंपनी ने BUY की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज कंपनी प्रभुदास लीलाधर ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज कंपनी ने इस शेयर खरीदारी की राय तो दी ही है लेकिन साथ में 300 रुपए का बढ़िया अपसाइड टारगेट प्राइस भी दिया है. ब्रोकरेज के बताए टारगेट प्राइस के साथ इस शेयर में 50 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है.
Samhi Hotels - Buy
फर्म का कहना है कि कंपनी का 1QFY26 का परफॉर्मेंस मिला-जुला रहा. मई 2025 में भू-राजनीतिक परिस्थितियों (geo-political events) की वजह से रेवेन्यू ग्रोथ धीमी होकर मिड-सिंगल डिजिट पर आ गई थी. हालांकि जून 2025 में तेजी से रिकवरी देखने को मिली और Same Store RevPAR (प्रति उपलब्ध कमरे की आय) 10.3% बढ़कर 4,760 रुपये तक पहुंच गया.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी ने अपनी एसेट रीसाइक्लिंग (Asset Recycling) जर्नी को भी आगे बढ़ाया है. इसके तहत Caspia, दिल्ली होटल को 65 करोड़ रुपये (Rs650mn) में बेच दिया गया. इसके बाद GIC से मिले फंड और होटल की बिक्री के चलते कंपनी का नेट डेब्ट घटकर 1,370 करोड़ रुपये रह गया है.
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आने वाले 2 साल में कंपनी का टॉपलाइन (Revenue) 13% CAGR से बढ़ेगा, क्योंकि इसमें 245 नए कमरे (keys) जुड़ने वाले हैं. साथ ही EBITDA मार्जिन FY26 में 37.5% और FY27 में 38.8% तक पहुंचने का अनुमान है. खर्च में कमी की भी उम्मीद है. ब्याज लागत FY25 के 222.3 करोड़ रुपये से घटकर FY27 में 148.6 करोड़ रुपये तक आ सकती है. इससे कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) अगले 2 साल में 67% CAGR से बढ़ने की संभावना है.
Valuation की बात करें तो Samhi Hotels इस समय FY26E/FY27E EBITDA पर 13.6x/11.2x के आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि बैलेंस शीट मजबूत होने और प्रॉफिट में दमदार ग्रोथ के चलते स्टॉक में आगे री-रेटिंग देखने को मिल सकती है.
इस स्मॉलकैप होटल स्टॉक के परफॉर्मेंस की बात करें तो 18 अगस्त को बाजार की रैली में भी स्टॉक में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है. बीते 5 दिनों में ये शेयर करीब 10 फीसदी तक टूटा है. एक महीने में होटल स्टॉक ने 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी है. हालांकि बीते 6 महीने में 32 फीसदी तक की तेजी देखी गई है और अब लॉन्ग टर्म में ये शेयर 50 फीसदी तक चढ़ सकता है.
सितंबर 2023 में 126 रुपए के इश्यू प्राइस पर इसका आईपीओ आया था. 134 रुपए पर NSE पर इसकी लिस्टिंग हुई थी. फरवरी 2024 में इस शेयर ने 238 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था जबकि 7 अप्रैल 2025 को इसने 121 रुपए का ऑल टाइम लो बनाया है. पिछले ढाई महीने में शेयर में निचले स्तर से करीब 85% की रिकवरी आई है. पिछले दो हफ्ते में शेयर में 6%, एक महीने में 20% और तीन महीने में 50% से अधिक रिटर्न दिया है.