&format=webp&quality=medium)
बाजार में लिस्टेड दिग्गज FMCG कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने जून तिमाही के लिए नतीजे पेश किए हैं. नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली. क्योंकि कंपनी ने कमजोर नतीजे पेश किए थे. कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा, जिसकी वजह से नतीजे पेश करने के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई. लेकिन अब नतीजे (Nestle Q1 Results 2025) शेयर करने के बाद कई ब्रोकरेज कंपनियों ने इस पर अपनी राय दी है. इस शेयर पर तो वैसे 9 ब्रोकरेज कंपनियों की राय आई है लेकिन इस पर सिर्फ 2 ही ब्रोकरेज कंपनियों ने ही BUY की रेटिंग दी है और यहां 20 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. हालांकि इस शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिहाज से दांव लगाने की सलाह है.
ब्रोकरेज कंपनी CLSA, गोल्डमेन सैक्स, सिटी, मैक्वायिरी, नोमुरा, मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन, जेफरीज और HSBC ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज कंपनियों ने इस शेयर पर अलग-अलग राय दी है. सिर्फ सिटी और नोमुरा ने इस शेयर पर भरोसा जताया है और BUY की रेटिंग दी है.
ये भी पढ़ें: मोतीलाल ओसवाल के भरोसे वाले 5 शेयर; लेकिन सिर्फ 3 पर ही Buy Call, निवेशकों को मिलेगा 35% तक का रिटर्न
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ब्रोकरेज कंपनी CLSA ने यहां रेटिंग को डाउनग्रेड कर Hold कर दिया है और टारगेट प्राइस भी घटाया है. ब्रोकरेज कंपनी ने 2695 रुपए से टारगेट प्राइस घटाकर 2436 रुपए कर दिया है. इसके अलावा गोल्डमेन सैक्स ने इस शेयर पर Neutral की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 2335 से घटाकर 2300 रुपए कर दिया है.
| Brokerage | Rating | Target Price (₹) | Previous Target (₹) |
|---|---|---|---|
| CLSA | Downgrade to Hold | 2436 | 2695 |
| Goldman Sachs | Maintain Neutral | 2300 | 2335 |
| Citi | Maintain Buy | 2750 | 2800 |
| Macquarie | Maintain Neutral | 2250 | 2375 |
| Nomura | Maintain Buy | 2625 | 2680 |
| Morgan Stanley | Maintain Underweight | 2081 | — |
| JP Morgan | Maintain Overweight | 2450 | — |
| Jefferies | Maintain Hold | 2350 | — |
| HSBC | Maintain Reduce | 2180 | — |
वहीं सिटी ने यहां खरीदारी की राय बरकरार रखी है लेकिन 2800 रुपए से टारगेट प्राइस घटाकर 2750 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी कंपनी ने Neutral की रेटिंग को मेंटेन किया है और 2375 से टारगेट प्राइस घटाकर 2250 रुपए कर दिया है. इसके अलावा नोमुरा (Nomura) ने यहां BUY की रेटिंग दी है और 2625 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
Morgan Stanley on Nestle
रेटिंग - Underweight
टारगेट प्राइस - ₹2081
JP Morgan on Nestle
रेटिंग - Overweight
टारगेट प्राइस - ₹2450
Jefferies on Nestle
रेटिंग - Hold
टारगेट प्राइस - ₹2350
HSBC on Nestle
रेटिंग - Reduce
टारगेट प्राइस - ₹2180
सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में करीब 14% और रेवेन्यू में 6% की गिरावट दर्ज की गई. मार्जिन में भी गिरावट आई है. बोर्ड ने मनीष तिवारी को कंपनी का नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन नियुक्त किया है. नतीजों के बाद शेयर में 5% से अधिक गिरावट है और यह 2325 रुपए (Nestle Share price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. Q1 में नेस्ले इंडिया का कंसोलिडेटेड मुनाफा 13.4% की गिरावट के साथ 747 करोड़ रुपए से घटकर 659 करोड़ रुपए रहा.
रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन YoY/QoQ आधार पर 5.9%/-7.4% के ग्रोथ के साथ 5096 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 1114 करोड़ रुपए से घटकर 1100 करोड़ रुपए रहा. तिमाही आधार पर -20.8% की गिरावट दर्ज की गई जबकि सालाना आधार पर यह गिरावट -1.3% रही. कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 23.1% से घटकर 21.6% रहा.
बोर्ड ने मनीष तिवारी को कंपनी का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. 1 अगस्त 2025 से वे अपना पदभार ग्रहण करेंगे. मैनेजमेंट ने कहा कि अच्छे मॉनसून से दूध की कीमतों में गिरावट संभव है जिसका फायदा मिलेगा. कॉफी कीमतों के दायरे में रहने की उम्मीद है. टॉप 10 में से 7 ब्रांड्स में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज किया गया. ई-कॉमर्स कारोबार में तेजी बरकरार है. कंपनी की डोमेस्टिक सेल में ई-कॉमर्स कारोबार का 12.5% योगदान रहा.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)