इस Railway Stock पर ब्रोकरेज बुलिश; 6 महीने में 28% चढ़ा, आगे भी आ सकती है तेजी, जानें टारगेट

Morgan Stanley ने इस Railway Stock पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है. टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर दिया है. मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन की ओर से 21000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है, जिसका फायदा इस कंपनी को मिल सकता है.
इस Railway Stock पर ब्रोकरेज बुलिश; 6 महीने में 28% चढ़ा, आगे भी आ सकती है तेजी, जानें टारगेट

Best Stock To Buy: रेलवे कोच बनाने वाली कंपनी Titagarh Rail System पर ब्रोकरेज की राय आई है. हाल ही में मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन ने 21000 करोड़ रुपए पैसेंजर बिजनसे टेंडर जारी किया है, जिसके बाद ब्रोकरेज की रडार पर ये रेलवे स्टॉक आ गया है. Morgan Stanley ने Titagarh Rail Systems पर ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है. ब्रोकरेज का मानना है कि पैसेंजर बिजनेस में 21000 करोड़ रुपये के बड़े टेंडर का मौका आने वाला है.

मौजूदा माहौल में कंपिटिशन ज्यादा नहीं है क्योंकि इस सेगमेंट में Titagarh. Alstom और BEML जैसे सीमित खिलाड़ी ही एक्टिव हैं. कंपनी की बड़ी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, मजबूत इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सपोर्ट इसे इस अवसर का बड़ा हिस्सा कैप्चर करने की स्थिति में रखते हैं.

Titagarh Rail System पर ब्रोकरेज का व्यू

Morgan Stanley का व्यू साफ है कि रेलवे कैपेक्स और रोलिंग स्टॉक की डिमांड थीम मजबूत बनी हुई है. पैसेंजर टेंडर खुलने पर ऑर्डर इनफ्लो तेज हो सकता है और इससे अगले कुछ क्वार्टर्स में रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर दिखेगी. ओवरवेट रेटिंग का मतलब है कि ब्रोकरेज इंडेक्स के मुकाबले स्टॉक से बेहतर रिटर्न की उम्मीद रखता है. 1017 का टारगेट मौजूदा स्तरों से अपसाइड की गुंजाइश दिखाता है.

Morgan Stanley On Titagarh

  • टारगेट प्राइस - 1017
  • रिटर्न - 12 फीसदी (लॉन्ग टर्म)
पैमान (Parameter)वैल्यू (Value)
EPS (TTM)20.41
CEPS (TTM)22.96
PE / PB44.47 / 5.15
ROE11.58%
Face Value₹2.00

Titagarh की मजबूती

कंपनी ने हाल के वर्षों में क्षमता बढ़ाई है और डिजाइन-इंजीनियरिंग पर लगातार निवेश किया है. सप्लाई चेन. वेंडर बेस और यूरोपीय पार्टनर्स से टेक सपोर्ट ने एग्जिक्यूशन क्रेडिबिलिटी को मजबूत किया है. मेट्रो और पैसेंजर प्रोजेक्ट्स में डिलीवरी ट्रैक रिकॉर्ड ने कंपनी की बोलियों को प्रतिस्पर्धी बनाया है. यही कारण है कि बड़े पैमाने के पैसेंजर टेंडर में इसकी पोजिशनिंग दमदार मानी जा रही है.

पैमाना (Parameter)वैल्यू (Value)
52 Week High₹1,400.00
52 Week Low₹655.30
Upper Price Band₹972.50
Lower Price Band₹795.70

निवेशकों के लिए क्या है खास?

आने वाले समय में सबसे अहम होगा कि 21000 करोड़ रुपये के पैसेंजर टेंडर में कंपनी कितना शेयर जीत पाती है. फ्रेट वैगन डिलीवरी की रन-रेट और पैसेंजर सेगमेंट में नए ऑर्डर्स की रफ्तार भी ट्रैक करनी होगी. ऐसे में अगर कंपनी को ये टेंडर मिलता है, तो निवेशकों के लिए पैसा लगाना मुनाफे का सौदा हो सकता है.

Titagarh Rail System के स्टॉक की चाल

10 सितंबर के दिन स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. आज के ट्रेडिंग सेशन में ये शेयर करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ 908 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. जबकि इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 1017 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. स्टॉक के चाल की बात करें तो बीते 5 दिन में ये शेयर करीब 8 फीसदी चढ़ चुका है.

इसके अलावा, महीनेभर में 17 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है. 6 महीने में इस शेयर ने 28 फीसदी से ज्यादा की रिटर्न दी है. लेकिन सालभर की रिटर्न देखेंगे तो 34 फीसदी की निगेटिव रिटर्न है.

FAQs

Q1. Titagarh Rail Systems किस तरह का बिजनेस करती है?
ये कंपनी रेलवे कोच, वैगन और पैसेंजर बिजनेस के लिए रोलिंग स्टॉक बनाती है.

Q2. Morgan Stanley ने Titagarh पर क्या रेटिंग दी है?
ब्रोकरेज ने Overweight रेटिंग बनाए रखी है और 1017 रुपए का टारगेट दिया है.

Q3. पैसेंजर बिजनेस का 21,000 करोड़ का टेंडर क्यों अहम है?
क्योंकि इससे कंपनी के ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी दोनों में बड़ा सुधार आ सकता है.

Q4. Titagarh शेयर का हाल का प्रदर्शन कैसा रहा है?
पिछले एक महीने में शेयर ने 17% का रिटर्न दिया है, लेकिन सालभर में ये 34% गिरा है.

Q5. क्या अभी इस शेयर में निवेश करना सही है?
ब्रोकरेज पॉजिटिव हैं, लेकिन निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च और सलाह जरूर लें.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6