Nomura ने इस मल्टीबैगर स्टॉक पर शुरू की कवरेज, बताया क्यों आएगी तेजी? 2 साल में निवेशकों का पैसा कर चुका है डबल

ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने मल्टीबैगर स्टॉक पर पहली बार खरीदारी की राय दी है. ये शेयर 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है. जानें स्टॉक का नाम और टारगेट प्राइस क्या है?
Nomura ने इस मल्टीबैगर स्टॉक पर शुरू की कवरेज, बताया क्यों आएगी तेजी? 2 साल में निवेशकों का पैसा कर चुका है डबल

AI जनरेटेड फोटो

इंडस्ट्रियल मिनरल्स सेक्टर से Lloyds Metals and Energy के स्टॉक में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली. 25 फरवरी 2026 को ये शेयर करीब 8% की तेजी के साथ बंद हुआ. बाजार बंद होने के बाद स्टॉक का भाव 87.45 अंकों की तेजी के साथ 1250.50 पर था. स्टॉक में तेजी इसलिए आई क्योंकि ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी Nomura ने इस शेयर पर खरीदारी (Buy) की रेटिंग को इनीशिएट किया है. यानी कि नोमुरा ने पहली बार इस शेयर पर भरोसा जताया है और खरीदारी की राय दी है.

ग्लोबल ब्रोकरेज नोमुरा ने के दिए टारगेट प्राइस पर खरीदारी करते हैं तो निवेशकों को मौजूदा लेवल से 28% तक का तगड़ा अपसाइड मिल सकता है. आइए जानते हैं कि इस शेयर पर नोमुरा ने खरीदारी की राय क्यों दी और स्टॉक को लेकर क्या जोखिम बताए हैं?

Add Zee Business as a Preferred Source

Lloyds Metals & Energy में क्या करें?

ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा के मुताबिक, इस शेयर पर खरीदारी की राय है. खरीदारी के लिए ब्रोकरेज ने 1600 रुपए का तगड़ा अपसाइड दिया है. इस लिहाज से स्टॉक में अभी एंट्री लेने पर 28% तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.

lloyds

Nomura ने क्यों जताया भरोसा?

कंपनी के पास कम लागत वाली आयरन ओर (Iron Ore) संपत्तियों का मजबूत सपोर्ट है, जो साल 2057 तक सुरक्षित हैं, LMEL अब सिर्फ एक माइनिंग कंपनी नहीं रह गई है, बल्कि धीरे-धीरे एक डायवर्सिफाइड और ज्यादा स्थिर बिजनेस मॉडल की ओर बढ़ रही है.

कंपनी ने स्टील सेक्टर में वर्टिकल इंटीग्रेशन किया है, जिससे कच्चे माल से लेकर फाइनल प्रोडक्ट तक पूरे वैल्यू चेन पर कंट्रोल लेना आसान होगा. इसके अलावा, MDO (Mine Developer & Operator) मॉडल के जरिए कंपनी को प्रीडिक्टेबल और स्थिर कमाई हो रही है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

EBITDA में जबरदस्त ग्रोथ का अनुमान

  • ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक, LMEL का कंसॉलिडेटेड EBITDA, FY25 में करीब ₹19 अरब रहने का अनुमान है, जो FY28 तक बढ़कर 109 अरब रुपए तक पहुंच सकता है.
  • इसका मतलब है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी का EBITDA करीब 77% CAGR की दर से बढ़ सकता है, जो किसी भी मेटल और माइनिंग कंपनी के लिए बेहद मजबूत ग्रोथ मानी जाती है.

वैल्युएशन्स पर क्या बोले ब्रोकरेज?

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इतनी मजबूत ग्रोथ संभावनाओं के बावजूद, LMEL का स्टॉक फिलहाल 8.6x वैल्यूएशन मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि यह वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक है, खासकर तब जब कंपनी एक ज्यादा स्थिर और डायवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल की ओर बढ़ रही है.

किन जोखिमों पर रखनी होगी नजर?

  • अगर कंपनी की प्रस्तावित स्टील कैपेसिटी समय पर चालू नहीं होती है, तो ग्रोथ अनुमानों पर असर पड़ सकता है.
  • डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में किसी भी तरह की राजनीतिक अशांति का असर कंपनी के कॉपर बिजनेस पर पड़ सकता है.
  • बड़े स्तर पर BHQ बेनिफिशिएशन से वही नतीजे न मिलना, जो पायलट प्रोजेक्ट में मिले थे, एक संभावित जोखिम है.
  • जिन इलाकों में कंपनी की माइनिंग गतिविधियां हैं, वहां नक्सली गतिविधियों के बढ़ने से ऑपरेशंस प्रभावित हो सकते हैं.

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?

(₹ करोड़ में)Dec-25Sep-25FY24-25
Revenue3,839.802,547.996,721.40
Net Profit888.55605.591,450.95
EPS (₹)16.8411.5428.01
Cash EPS (₹)17.4412.5429.27
OPM %34.2934.1129.82
NPM %23.1423.7721.59

Lloyds Metals & Energy स्टॉक की चाल

इस स्टॉक की चाल देखें तो एक हफ्ते में इस शेयर ने 3.19 फीसदी की तेजी देखी है. साल में अबतक ये शेयर करीब 7.66 फीसदी टूट चुका है. 6 महीने में 6.78 फीसदी की गिरावट देखी. एक साल में स्टॉक ने 10.85 फीसदी की तेजी देखी. वहीं 2 साल में ये शेयर 111.70 फीसदी चढ़ा है. 3 साल में 347.73 फीसदी, 5 साल में 10773.91 फीसदी और 10 साल में 19812.42 फीसदी चढ़ा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)

FAQs

Q1. Lloyds Metals & Energy के शेयर में आज इतनी तेजी क्यों आई?

ग्लोबल ब्रोकरेज Nomura ने पहली बार इस स्टॉक पर Buy रेटिंग शुरू की, जिससे शेयर में करीब 8% की तेजी आई.

Q2. Nomura ने Lloyds Metals & Energy का कितना टारगेट प्राइस दिया है?

Nomura ने स्टॉक पर ₹1600 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 28% अपसाइड दिखाता है.

Q3. ब्रोकरेज को कंपनी के बिजनेस मॉडल में क्या पॉजिटिव दिख रहा है?

कम लागत वाली आयरन ओर माइंस, स्टील में वर्टिकल इंटीग्रेशन और MDO मॉडल से मिलने वाली स्थिर कमाई ब्रोकरेज को पसंद आई है.

Q4. कंपनी के EBITDA को लेकर Nomura का क्या अनुमान है?

Nomura का अनुमान है कि FY25 के ₹19 अरब से EBITDA बढ़कर FY28 तक ₹109 अरब हो सकता है, यानी 77% CAGR.

Q5. Lloyds Metals & Energy में निवेश के क्या बड़े जोखिम हैं?

स्टील कैपेसिटी में देरी, कांगो में राजनीतिक अस्थिरता, BHQ बेनिफिशिएशन रिस्क और नक्सली गतिविधियां बड़े जोखिम माने गए हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6