Jefferies ने Buy के तीर से साधा 3 स्टॉक पर निशाना, क्या अब सीधा प्रॉफिट की होगी बारिश? नोट कर लीजिए टारगेट

Best Stock to Buy Jefferies: Jefferies ने खरीदारी के लिए इस बार 3 मजबूत स्टॉक चुना है. मजबूत तिमाही नतीजे, सेक्टोरल tailwinds और बेहतर मैनजमेंट इन कंपनियों को लॉन्ग टर्म के निवेश के लिए उपयुक्त बनाते हैं. ब्रोकरेज ने तीनों के लिए आकर्षक टारगेट प्राइस दिए हैं.
Jefferies ने Buy के तीर से साधा 3 स्टॉक पर निशाना, क्या अब सीधा प्रॉफिट की होगी बारिश? नोट कर लीजिए टारगेट

Best Stock to Buy Jefferies: 5 महीने बीत चुके हैं. हर साल की तरह 2025 भी अगले 7 महीने में बीत जाएगा और हमेशा के लिए कैलेंडर में एक इतिहास बनकर रह जाएगा. अगर आप चाहते हैं कि अपने जीवन में इस साल कुछ ऐसा करें जो आपको आने वाले सालों में इसका याद दिलाए तो आज का दिन आपके लिए है. आज आपको यह तय करने का मौका मिलेगा कि क्या आप बाजार से पैसा कमाने के लिए तैयार हैं. क्योंकि आज हम आपको ब्रोकरेज फर्म जेफरीज द्वारा बताए गए 3 स्टॉक के बारे में बताने वाले हैं.

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने एक बार फिर तीन प्रमुख कंपनियों Nuvama, Max Financial Services और Bandhan Bank पर भरोसा जताते हुए Buy रेटिंग बरकरार रखी है. कंपनी ने इनके लिए आकर्षक टारगेट प्राइस भी जारी किए हैं, जो निवेशकों के लिए प्रॉफिट की संभावना को और मजबूत कर सकते हैं.

1. Nuvama Wealth Management (CMP: ₹6,923)

Add Zee Business as a Preferred Source

Jefferies ने Nuvama पर अपनी Buy रेटिंग को बनाए रखा है. फर्म का कहना है कि कंपनी की Q4 आय में 30% और मुनाफे में 39% की सालाना बढ़ोतरी हुई, जो अनुमान से बेहतर रही.

कंपनी की कैपिटल मार्केट्स सेगमेंट ने मुनाफे में बड़ा योगदान दिया, जबकि वेल्थ मैनेजमेंट डिवीजन की राजस्व वृद्धि 21% रही. हालांकि, इस सेगमेंट का PBT थोड़ा पीछे रह गया क्योंकि लागत में अपेक्षाकृत ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई.

एक बड़ा पॉजिटिव यह है कि ऑपरेटिंग फ्लो के 5% के बराबर नेट फ्लो काफी हेल्दी रहे. दूसरी ओर, ARR और MPIS AUM में वृद्धि सीमित रही और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग से जुड़ी कम डील फ्लो के कारण रेवन्यू ग्रोथ 16% YoY तक सीमित रह गई. फर्म ने इसका टारगेट ₹8,000 रखा है.

2. Max Financial Services (CMP: ₹1,503)

Jefferies ने Max Financial पर भी Buy की सलाह दी है, हालांकि कंपनी के लीडरशिप में बदलाव चिंता का विषय हो सकता है. Axis Max Life के CEO ने सितंबर 2025 में जल्दी रिटायरमेंट लेने की इच्छा जताई है, वहीं चेयरमैन राजीव आनंद ने भी अगस्त 2025 से रिटायरमेंट का संकेत दिया है. यह बदलाव कंपनी के लिए अल्पकालिक अस्थिरता ला सकता है, लेकिन Jefferies को भरोसा है कि आंतरिक उत्तराधिकार के जरिए यह ट्रांजिशन सहज रहेगा.

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि बीमा सेक्टर में रेगुलेटरी सपोर्ट, नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्लान्स की ओर शिफ्ट और बेहतर ग्रोथ जैसी सकारात्मक स्थितियां कंपनी के बिजनेस को मजबूती देने का काम करेंगी. हालिया करेक्शन को खरीदारी के मौके के रूप में देखा जा सकता है. फर्म ने इसका टारगेट ₹1,700 रखा है.

देखें वीडियो: Long Term Stocks

3. Bandhan Bank (CMP: ₹169)

Bandhan Bank पर भी Jefferies की नजरें पॉजिटिव बनी हुई हैं. हाल ही में मैनेजमेंट के साथ हुई बैठक के आधार पर ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक लोन कैपिंग और एसेट क्वालिटी पर पूरी तरह नजर रखे हुए है.

बैंक के पास हाई-लीवरेज्ड बॉरोअर्स की संख्या कम है, जिससे उसे संभावित दबाव से राहत मिल सकती है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि FY26 की दूसरी छमाही से क्रेडिट कॉस्ट में सुधार होगा, और पूरे FY26 में ROA (रिटर्न ऑन एसेट) स्थिर रहेगा. इससे बैंक की लाभप्रदता और बैलेंस शीट में मजबूती की संभावना है. Jefferies ने इसका टारगेट 195 रुपये रखा है, जो मौजूदा कीमत से लगभग 15% ऊपर है. इसका टारगेट ₹195 है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6