इस साल 14% तक टूट चुके इस शेयर में अब मिली खरीदारी की राय, फार्मा सेक्टर की हीरो है ये कंपनी, नोट करें टारगेट

HSBC ने Glenmark Pharma पर ‘Buy’ की सलाह दोहराई है, भले ही टारगेट प्राइस को घटा दिया हो. भारत और अमेरिका में कारोबार अब रिकवरी की स्थिति में है, और ISB 2001 की संभावित डील से शेयर में तेज़ी की उम्मीद है.
इस साल 14% तक टूट चुके इस शेयर में अब मिली खरीदारी की राय, फार्मा सेक्टर की हीरो है ये कंपनी, नोट करें टारगेट

Best Stock to Buy in Pharma: ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) के शेयरों में इस साल अब तक करीब 14% की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन अब ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस पर 'Buy' की सिफारिश दोहराई है. कंपनी ने शेयर का टारगेट प्राइस घटा दिया है. अब यहां सवाल ये है कि ब्रोकरेज ने टारगेट घटाने के साथ खरीदारी की सलाह क्यों दे दी है. चलिए इसे डिकोड करते हैं और समझते हैं.

ब्रोकरेज का क्या कहना है?

HSBC का मानना है कि Q4 में ऑपरेशनल मिस और वन-टाइम खर्चों के चलते कंपनी का शुद्ध मुनाफा प्रभावित हुआ, लेकिन भारत और अमेरिका जैसे प्रमुख बाजारों में अब कारोबार नीचे से पलटने की स्थिति में है. FY25 की कुल बिक्री में इन दोनों बाजारों की हिस्सेदारी 56% है, जो कंपनी के लिए आगे की ग्रोथ का बड़ा आधार बन सकती है. फर्म ने शेयर का टारगेट प्राइस 1765 से घटाकर 1720 रुपए किया है, लेकिन आगे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या करती है कंपनी?

ISB 2001 नामक एक महत्वपूर्ण इनोवेटिव ड्रग के लिए संभावित आउट-लाइसेंसिंग डील को HSBC ने कंपनी के लिए एक “Key Re-rating Trigger” बताया है. यह डील अगर सफल रहती है तो कंपनी के वैल्यूएशन और निवेशकों की धारणा में सकारात्मक बदलाव आ सकता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि फार्मा सेक्टर में ग्लेनमार्क एक मजबूत खिलाड़ी है और दीर्घकालिक निवेश के नजरिए से इसमें मौजूदा स्तरों पर निवेश किया जा सकता है. गिरावट के बाद यह शेयर अब आकर्षक वैल्यूएशन पर उपलब्ध है, और आने वाले क्वार्टर में इसमें रफ्तार देखी जा सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6